कविता जीवन की परिभाषा है

कविता जीवन की परिभाषा है

कविता जीवन की परिभाषा है

दिल को छूकर कविता धड़कन बन जाती है
जुदाई में किसी रूह की तड़पन बन जाती है
बच्चा हंसता है तो कविता होठों पर मुस्काती है
हर किसी की आह में खुदा का खत बन जाती है।

जब कोई बच्ची बस पानी पीकर सो जाती है
भूख की दारुण दशा देख कविता रो जाती है
कविता किसान खून -पसीना पानी बनती है
कभी फौलादी कदमों से बढ़ती हुई जवानी बनती है।

कविता ही विवश हो फूल से अंगारा बनती है
कविता सत्य – अहिंसा प्रेम -शांति क्रांति जनती है
कविता मां के मुख से निकलकर लोरी बन जाती है
कविता ही बच्चे की हठ बनकर ठन जाती है।

तब ऐसी तपती धरा पर गिर बूंद छन बन जाती है
कभी धरती की ओर देखती विरह दृष्टि घन बन जाती है
कविता मां के मुख में आकर लोरी हो जाती है
कविता सुर की लेखनी से माखन चोरी हो जाती है।

कभी तुलसी का राम रसायन संजीवन बन जाती
मीरा के प्याले में विष से अमृत हो जीवन बन जाती
कभी शिवाजी की तेग राणा का भाला है कविता
कभी घनानंद की सुजान, बच्चन की हाला है कविता।

कविता का कोई समय कोई सीमा नहीं होती
कविता है धड़कन जो कभी भी नहीं है सोती
कविता दीप है आंधी में जो कभी नहीं बुझता
कविता स्वाभिमान है हिमालय का जो कभी नहीं झुकता।

कविता शिव के मृत्युंजय जाप- सी होती है
कविता सहज सरल तरल आलाप सी होती है
कविता पत्थर को भी पल में मोम बना देती है
कविता मंथन से विष को भी सोम बना देती है।

कविता धरती को स्वर्ग , स्वर्ग को धरती पर ला सकती है
कविता दर्द तकलीफ जख्म में भी मुस्कुरा सकती है
क्या कहूं- कविता तो जीवन की परिभाषा है
जीवन हो कविता सा सहज सरल यह अभिलाषा है।


डॉ चंद्र दत्त शर्मा

रोहतक

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • छठ पूजा | Chhath puja poem

    छठ पूजा ( Chhath puja )  ऐसे मनाएं छठ पूजा इस बार, हो जाए कोरोना की हार। सामूहिक अर्घ्य देने से बचें, कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हम रहें। किसी के बहकावे में न आएं- अपने ही छत आंगन या पड़ोस के आहर तालाब में करें अर्घ्य दान सूर्योपासना का पर्व यह महान मिले मनोवांछित संतान…

  • दो सहेली | Do Saheli

    “दो सहेली” ( Do Saheli )   जेठ की दुपहरिया सबको खल रही थी, तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही थी। दो लड़कियां बातें करते हुए जा रही थी, एक दूजे को प्यार के किस्से सुना रही थी। उनमें से एक मेरी गाड़ी से थी टकराई, मेरे पास आकर बड़े जोर से चिल्लाई।…

  • यूं ना मुस्कुराया करो | Yun na Muskuraya Karo

    यूं ना मुस्कुराया करो ( Yun na muskuraya karo )    हमसे मिलकर तुम यूं ना मुस्कुराया करो। मुस्कानों के मोती यूं हम पर लुटाया करो। हंसता हुआ चेहरा मन को मोहित कर जाता। हंसी की फुलझड़ियां सबको दिखाया करो। लबों की ये मुस्कान क्या गजब ढहाती है। दिल तक दस्तक देती झंकार सुनाया करो।…

  • कुंदन बना दिया | Kuundan Bana Diya

    कुंदन बना दिया ( Kuundan Bana Diya ) रक्तरंगी हादसों ने काम ये किया शारदा की साधना में रंग भर दिया आसमाँ की चाह थी ना आसमाँ मिला भूमि पर भी चैन मुझे लेने ना दिया सात फेरे भूख से है प्यास से लीव ईन वक्त ने दो पाट को बीवी बना दिया स्वप्नमाला से…

  • किराए की मस्ती | Kiraye ki Masti

    किराए की मस्ती ( Kiraye ki masti )   खार ही खार बिखरे हैं चमन में  मिलते नहीं फूल गुलाब के सवालों की चादर में लिपटे हैं सभी  मिलते नहीं उत्तर जवाब के  साथ की जरूरत में आता नहीं साथ कोई  निकल जाने पर वक्त के  मिल जाते हैं हमदर्द  कई मिलते हैं रिश्ते अपने…

  • उड़ान की ख्वाहिशों मे | Udaan ki Khwahishon me

    उड़ान की ख्वाहिशों मे ( Udaan ki khwahishon me )    उड़ान की ख्वाहिशों मे छोड़नी पड़ जाती है जमीन भी कभी कभी महज हौसलों के करीब ही हर मंजिल नही होती…. मौका भी देता है वक्त आ जाते हैं आड़े उसूल तो जमाना कभी कामयाबी के सफर मे तोड़ने भी होते हैं सिद्धांत लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *