जीवन रूपी यात्रा | Kavita Jeevan Rupi Yatra

जीवन रूपी यात्रा

( Jeevan Rupi Yatra )

 

श्री हरि ने भेजा संसार में
जीवन रूपी यात्रा करने पूर्ण l

मां के आंचल की छांव में
जीवन रूपी यात्रा का
हुआ आगाज l
पाल ~ पोश बड़ा किया
स्नेह दिया भरपूर l

पढ़ा~लिखा शादी कर
बसाया गृहस्थ संसार l
यहां तक की यात्रा में
मिला मात पिता का साथ l
चला आगे की यात्रा में
सुमिरन कर श्री रघुनाथ l

इस यात्रा की डगर में
मिले लोग अनेक l
कुछ साथ चले
कुछ बिछड़ गए
कुछ याद रहे
कुछ भूल गए l

कुछ ने खींचा पीछे कदम
कुछ ने थामा हाथ l
कभी लड़खड़ाए
कभी संभाल गए l
प्रभु कृपा से कारज
सिद्ध हुये सकल l
लकदक लकदक करते हुए
अब तक की
जीवन रूपी यात्रा
रही है सफल l

Rajendra Rungta

राजेंद्र कुमार रुंगटा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

यह भी पढ़ें:-

दो पहलू वाला | Kavita Do Pahlu Wala

Similar Posts

  • मणिपुर की व्यथा | Manipur ki Vyatha

    मणिपुर की व्यथा ( Manipur ki vyatha )   मूक बधिर हुआ धृतराष्ट्र द्वापर जैसी फिर चूक हुई सत्ताधारी अब चुप क्यों है, राज सभा क्यूं अब मुक हुई ।। लोक तंत्र की आड़ न लेना क्या वोटो के ही सब गुलाम है या द्वापर जैसी सभा हुई एक पांचाली आज भी समक्ष सबके निर्वस्त्र…

  • राधा रानी की प्रेम की होली

    राधा रानी की प्रेम की होली राधा की चुनर है पीलीकृष्ण संग खेले राधे होलीप्रेम का रंग सदा बरसाती हैराधा रानी सबको ही भाती है। गोपियों को करके किनारेराधा रानी है पिचकारी ताने,कृष्ण पर गुलाल बरसाती हैराधा रानी प्रेम की होली खेलाती है, पिचकारी में भर के रंग,कृष्ण भिगोते गोपियों के अंगराधा देख – देख…

  • संघर्ष पथ पर | Kavita Sangharsh Path par

    संघर्ष पथ पर, मानव सदा अकेला   स्वार्थी रिश्ते नाते परिवार समाज, सफलता संग अपनत्व भाव । विपरित कटु वचन प्रहार, शत्रुवत आचरण बर्ताव । आलोचना तीर अवरोध पर्याय, कदम कदम कंटक मेला । संघर्ष पथ पर,मानव सदा अकेला ।। लक्ष्य राह दिग्भ्रमित युक्ति, प्रेरणा अनुग्रह विलोपन । दमन आशा उमंग उल्लास, नैराश्य बीज घट…

  • धारण योग्य जो,धर्म वही है | Dharam Wahi hai

    धारण योग्य जो,धर्म वही है  ( Dharan yogya jo, dharam wahi hai )    सत्य मार्ग पर आगे बढ़कर मानवता के पथ पर चलकर शान्ति और सहयोग बनाकर जाति पाति का रोग मिटाकर छूआ छूत और ऊंच नीच का अंतर्मन से भेद हटाकर करने योग्य जो कर्म सही है धारण योग्य जो धर्म वही है।…

  • ऋषि नार | Rishi naar kavita

    ऋषि नार ( Rishi naar )   विश्वामित्र मुनि संग वन गए जब लक्ष्मण राम ताड़क वन ताड़का मारी रघुपति नंदन श्रीराम   मार्ग में प्रस्तर शिला बनी गौतम ऋषि घरनार अहिल्या पतित पावन तब प्रभु ने किया उद्धार   राम जी अवतारी है लक्ष्मण जी बलधारी है दीनों के रखवारे राम राम की लीला…

  • राष्ट्रधर्म | Kavita Rashtradharm

    राष्ट्रधर्म ( Rashtradharm ) देश काल सापेक्ष संस्कृति का जिसमें विस्तार है। राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से, सब धर्मों का सार है। प्राप्त अन्नजल जिस धरती से, बनी प्राणमय काया, जिसकी प्रकृति सम्पदा पाकर, हमने सब भर पाया, पवन प्रवाहित हो श्वांसों में, ऊर्ज्वस्वित है करता, अपने विविधि उपादानों से, जीवन सुखद बनाया, करे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *