अब भी मैं

अब भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ

अब भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ

आज पुरानी धुन में तेरी आवाज़ सुनी, जैसे किसी ख्वाब की छांव हो,
जो पल तेरे संग बिताए, अब भी दिल के करीब हैं,
तुझसे बिछड़ गया हूँ, फिर भी मिलने की उम्मीदें अजीज़ हैं।
तेरे बिना अब खुशियों की ओर बढ़ने से डरता हूँ,
निश्चित कुछ नहीं, फिर भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ।

तेरी यादें दिल के ज़ख्मों पर मरहम का काम करती हैं,
तेरे बिना हर रोज़ ये विरह की अग्नि में जलती है।
जो सपने हमने संग देखे थे, अब अकेला ही वो सपने बुनता हूँ,
तेरे बिना हर सपना टूटा है, फिर भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ।

होश आया तो जाना, तू कहीं दूर निकल गई है,
अब तेरी यादों से ही मेरी पूरी ज़िंदगी बंध गई है।
मन अब जैसे सूना, खाली सा हो गया है,
फिर भी तेरे एहसासों से इसे हर दिन भरता हूँ,
पूरी तरह बिखरा हूँ, फिर भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ।

तेरे बिना हर दिन अधूरा सा गुजरता है,
फिर भी ये दिल तुझसे ही हर पल प्यार करता है।
शायद एक दिन तू लौटेगी, ये उम्मीद दिल में संजोए रखता हूँ,
तेरे बिना ये दिल टूटा है, फिर भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ।

Similar Posts

  • भारत के | सजल

    भारत के ( Bharat ke ) तुम हो वीर सपूत महान भारत के बढाते हो तुम्हीं सम्मान भारत के ।।1। निछावर करते प्राण, मोह नहीं करते तुम विश्व-गुरु अभियान हो भारत के ।।2। मौत का कफन बांध लडते हो वीर तुम भारती-सपूत लाल महान भारत के ।।3। मातृभूमि की मिट्टी लगे सबसे अनमोल, कण-कण है…

  • दीप सा दिन रात मैं | Deep sa din raat main | Poem Hindi mein

    दीप सा दिन रात मैं ( Deep sa din raat main )   दीप सा दिन रात मैं, जलता रहा जलता रहा. बस अंधेरों को यही, खलता रहा खलता रहा.   चैन से बिस्तर में आकर, वो कभी सोता नहीं दूसरों को जो सदा, छलता रहा छलता रहा.   वक्त पर जो वक्त की, करता…

  • भेड़ और भेड़िए Bhed Aur Bhediye

    भेड़ और भेड़िए ( Bhed Aur Bhediye ) भेड़ और भेड़िए का रिश्ताबहुत पुराना हैं आदिम काल सेभेड़ अमूमन भेड़ ही रहीभेड़िए हमेशा भेड़िएबहुत कोशिश के बाद भीउनका कत्ल-ए-आम रुका नहीं हैकुछ भेड़े मिल गई हैं भेड़ियों सेइस उम्मीद मेंकि शायद उनकी जानबख्श दी जाएगीपर वो जानती नहीं थीकि पिछली भेड़ों ने भीयही गलती दोहराई…

  • शहीद सरदार उधम सिंह | Udham Singh

    शहीद सरदार उधम सिंह ( Shaheed Sardar Udham Singh )   महान क्रान्तिकारी में लिया जाता है आपका ये‌ नाम, अदम्य-साहस के परिचायक देशहित में दिया जान। पिता का नाम तेहाल सिंह, नरेन कौर माता का नाम, जिनकी वीरता के आगे नतमस्तक है ये हिंदुस्तान।। शहीद-ए-आज़म सरदार उधमसिंह था जिनका नाम, २६ दिंसबर १८९९ को…

  • जल संरक्षण | Poem jal sanrakshan

    जल संरक्षण ( Jal sanrakshan )   सोचल्यो समझल्यो थोड़ा हिवड़ा म ध्यारल्यो पाणी घणों मान राखै मन म बिचारल्यो   मोतिड़ा सा दमकै ज्याणी पाणी री आब ज्यूं सांसा री डोर संभळै पाणीड़ा री धार सूं   सूखरया तळाब कुआं लूंवा चालै बारनै पाणीड़ो बचाणो भाया जमाना र कारणै   ठण्डों ठण्डो पाणी मिलज्या…

  • हे राम तुम्हारे भारत में

    हे राम तुम्हारे भारत में मर्यादा का अंत हो रहा कैसा ये षड्यंत्र हो रहा ! जाति-धर्म मजहब में बंटकर मानवता का अंत हो रहा!! दुर्जन का उत्थान हों रहा सज्जन अब निष्प्राण हो रहा! अबला संग दुष्कृत्य हो रहा ऐसा क्यों कुकृत्य हो रहा!! हे राम तुम्हारे भारत में दानव क्यों उन्मत्त हो रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *