Kavita Kartavya Path Par

कर्तव्य पथ पर | Kavita Kartavya Path Par

कर्तव्य पथ पर

( Kartavya path par ) 

 

मैं डट कर स्थिर खड़ी रहूँगी,
कर्तव्य पथ पर निरंतर चलूंगी।
किसी प्रहार से कोशिश छोडूंगी नहीं।
हाथ किसी के आगे जोडूंगी नहीं,
वरदान किसी भगवान से माँगूंगी नहीं।।

परिस्थितियां चाहे जो कर ले,
समय से मात खा कर गिरूँगी नहीं।
हवायें चाहे अपना रुख मोड़ ले,
मैं अपनी मज़िल छोडूंगी नहीं।

भूले-बिसरे अपनों से,
कोई द्वेष भाव रखूँगी नहीं।
अपने पुन्सत्व भरे दुखों का दामन,
किसी और के कंधे डालूंगी नहीं।

जीवन के उतार-चढ़ाव में,
किसी से साथ माँगूंगी नहीं,
सही-गलत के प्रादुर्भाव में,
अपनी सज्जनता छोडूंगी नहीं।

जहाँ कोई समझेगा नहीं,
वहाँ अपना मस्तक झुकाऊँगी नहीं,
झूठ को सच मान कर,
खुद को बेवजह बहलाऊँंगी नहीं।

दुखती रगों पर नमक छिड़क कर,
अपने हृदय को जलाऊँंगी नहीं।
खुद ही खुद को समाप्त कर के,
कायर बन कर दुनिया से जाऊंगी नहीं।

परमात्मा की बनाई सृष्टि में से,
लेष मात्र भी मुझे चाहिये नहीं।
समतल पर खड़े हो कर,
शिखर की उच्चता को कोसूँगी नहीं।

कोई कितना भी तोड़ दे मुझे
लेकिन
हार मैं मानूंगी नहीं
मस्तक मैं झुकाऊँगी नहीं।।

 

रेखा घनश्याम गौड़
जयपुर-राजस्थान

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/parivar/

 

Similar Posts

  • लोग सोचते हैं | Poem log sochte hain

    लोग सोचते हैं ( Log sochte hain )    मगरूर हो रहा हूं बेशऊर हो रहा हूं जैसे जैसे मैं मशहूर हो रहा हूं, लोग सोचते हैं।   वक्त ने सिखा दी परख इंसान की मैं अपनों से दूर हो रहा हूं, लोग सोचते हैं।   दूर हो रहा हूं मगरूर हो रहा हूं मै…

  • हृदय के स्पंद हो तुम | Hriday ke Kpand Ho Tum

    हृदय के स्पंद हो तुम ( Hriday ke spand ho tum )   ऊर्जस्वित प्राण करते आदि कवि के छंद हो तुम। हृदय के स्पंद हो तुम। जन्म जन्मान्तर से परिचित, किन्तु नयनों ने न देखा। अन्तर्गुहा के घन तिमिर में, प्रज्वलित बन रश्मि रेखा। तुम मेरी आराधना के, साधना के देवता हो, आदि सीमाहीन,…

  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर | Ramlala Pran Pratistha Par

    रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर ( Ramlala Pran Pratistha Par )   रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण सह्रदय करबृद्ध निवेदन, सानुग्रह शुभ मंगल प्रयोजन। बाईस जनवरी दिव्य बेला, घर द्वार उत्सविक आयोजन । विधिवत भव्य आराधना स्तुति, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री चरण । रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण ।। दीप प्रज्वलन प्रकाश श्रृंगार, स्वच्छ परिवेश…

  • बढ़ई का इतिहास

    बढ़ई का इतिहास प्राचीन सभ्यता से जुड़ा हुआ है बढ़ई का इतिहास,कुशल कारीगरी शिल्प-कला है कारपेंटर के पास।करतें है इनके हृदय भगवान विश्वकर्मा जी निवास,फर्नीचर के कामों में यह लोग कर रहें है विकास।। छिल-छिलकर यह काठ को अद्भुत चीजें बना देते,ना देखा ना सोचा किसी ने मनमोहक रूप दे देते।दिल में उम्मीद लिए यह…

  • महावीर स्वामी | Mahavir Swami par Kavita

    महावीर स्वामी ( Mahavir Swami )   सम्पूर्ण विश्व को शान्ति का पाठ है पढ़ाया, लोक कल्याण का जिन्होंने मार्ग अपनाया। वीर अतिवीर सन्मति भी कहते है आपको, अहिंसा परमोधर्म का सिद्धांत है अपनाया।। बचपनें में नाम इनका वर्द्धमान राजकुमार, जैनधर्म के २४ वें तीर्थकर स्वामी महावीर। जन्म हुआ आपका ईसा से ५९९ वर्षो पूर्व,…

  • प्रतिभा पाण्डेय “प्रति” की कविताएं | Pratibha Pandey Poetry

    परछाई राधा बन जायें मुरली मधुर बजाते छवि देखी कृष्ण कीप्रेम रस भीनी मधुर मुरली बजाती,राधा नजर आयें,प्रेम का संसार अनोखा सखि रे,देखूँ कृष्ण को साक्षात पर,परछाई राधा बन जायें ।असीमानंदित अभिव्यक्ति प्रेम काकृष्ण छवि अपनी निहारें,निरीह-सी राधाकृष्ण को प्रेम से निहारें,एक के अंदर एक विराजते,प्रेम सुधि में प्रेम के सहारे।सखी रे,ना देखी ना सुनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *