मौसम ने ली अंगड़ाई ठंडक आई | Thandak

मौसम ने ली अंगड़ाई ठंडक आई

( Mausam ne lee angdai thandak aai )

 

पवन चले पुरवाई मौसम ने ली है अंगड़ाई।
आया मौसम सर्दी का शीत ऋतु अब आई।

लो आ गया माह दिसंबर का ठंडक आई भारी।
ठिठुर रहे हैं हाथ पांव लगती अब मस्त रजाई।

ओस कोहरा धुंध छाई सर्दी की दस्तक आई।
कांप रहे हैं लोग दुबके अलाव जला लो भाई।

पड़ रही कड़ाके की ठंडक सर्द हवा हरजाई।
कहीं ओले कहीं बर्फबारी ओस तरुवर छाई।

सर्दी के मौसम में खाओ मेवा मूंगफली प्यारे।
गरमा-गर्म जलेबी खा देखो ठंडक के नजारे।

ठंडी हवाएं बर्फीली लगती तीर ओ तलवारों सी।
कंबल कोट राहत देते रौनक उड़ी बाजारों की।

ठंड के मारे थर-थर कांपे ठिठुरन सी हो जाती।
शीत लहर सर्द हवाएं ठंडी सर्दी खूब सताती ।

शीतलता का संदेशा ले सर्दी का मौसम आया।
नया साल आने वाला उत्साह उमंग तन छाया।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

चितवन | Chitwan

Similar Posts

  • अटूट बंधन राखी | Rakhi par kavita

    अटूट बंधन राखी ( Rakhi par kavita )    धागों का यह अटूट बंधन पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन सावन की पूर्णिमा आती तिलक करे भाई का बहने कलाई पर राखी बांधती भाई करें रक्षा बहन की है पवित्र प्यार का बंधन अनमोल अटूट रक्षाबंधन द्रोपदी के एक धागे की लाज बचाई थी कृष्ण ने कर्णावती ने…

  • टेडी डे – दिकु के नाम

    टेडी डे – दिकु के नाम तेरी बाहों सा एहसास लिए,टेडी को दिल से लगा रखा है।तेरी यादों की ख़ुशबू संग,हर लम्हा इसमें बसा रखा है। रुई सा कोमल, प्यार सा प्यारा,तेरे जैसी मासूमियत समेटे,रहती है इसमें मेरे मन की बातें,तेरी यादें धागों की तरह मुझको है लपेटे। दिकु, तू जो होती यहां,टेडी की जगह…

  • श्री राम सिया विवाह | Sita ram vivah par kavita

    श्री राम सिया विवाह ( Shree ram siya vivah )   सम्पूर्ण रामचरित मानस का पाठ करें, श्री रामसिया विवाह का गुणगान करें। यह पारिवारिक जीवन सुखमय बनाएं, भगवान राम सिया की आराधना करें।   भव्य मण्डप सजा था विवाहोत्सव का, शुभमुहूर्त मार्ग शीर्ष शुक्ल पंचमी का। माता जानकी का आशीर्वाद ले जाना, दशरथ नन्दन…

  • योग

    योग ( दोहा आधार छंदगीत ) श्वास और प्रश्वास से, समता भाव निखार।।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। समय निकालो योग का, करिए प्राणायाम।स्वस्थ्य शरीर रहे सदा, चित्त वृत्ति परिणाम।।ध्यान धारणा यम-नियम, आसन प्रत्याहार।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। चित्तवृत्ति को साधकर, स्थिर करता योग।आसन विविध प्रकार के, रखते…

  • डर के आगे जीत है (दोहे)

    डर के आगे जीत है (दोहे) **** (मंजूर के दोहे) ****** १) डर से हम डरते नहीं , ना इसकी पहचान। डराओ ना जग मुझको, मैं भी अब शैतान ।। २) डर कर जीया अभी तक,पकड़ लिया अब कान। जैसे को तैसा करूं,देख जगत हैरान।। ३) डरोना कभी किसी से,अक्ल से लो तुम काम। डराने…

  • स्त्री मन सदा कुंवारा

    स्त्री मन सदा कुंवारा कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर अनंत मंगल धार । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, धैर्य संघर्ष जीवन सार । सृजन अठखेलियों संग, अनामिक अविरल धारा । स्त्री मन सदा कुंवारा ।। अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि पटल, स्नेहगार दया उद्गम स्थल । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक अवलंब दृष्टि सजल । आत्मसात नित्य यथार्थ बिंदु,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *