कैसी बीत गए तुम्हारे साथ

कैसी बीत गए तुम्हारे साथ | Romantic kavita

कैसी बीत गए तुम्हारे साथ

( Kaisi beet gaye tumhare saath )

 

कैसी बीत गए तुम्हारे साथ ।

कितने पल कितने साल।

सच कहूं वह बीते दिन थे बेमिसाल।

आज भी चुपके से,तुमको कभी,

जी भर के देख लेती हूं नजर चुरा कर।

नोकझोंक करती हूं ,

बस रखती हूं प्यार छुपा कर।

आज भी वक्त बिताने के लिए चाय पर करती हूं इंतजार।

 सच कहूं यह तो एक बहाना है बस तुमसे कर लेती हूं बातें चार।

कैसे बीत गए तुम्हारे साथ कितने पल कितने साल।

सच कहूं तो वह बीते दिन थे  बेमिसाल।

आज भी दफ्तर जाते हुए तुम्हारे, चक्कर लगाती हूं हजार,

 कभी कपड़े देने के बहाने तो,

कभी डाइनिंग टेबल पर लुटा देती हूं चुपके से प्यार।

सच कहूं दरवाजे पर खड़े होकर आज भी करती हूं इंतजार ,

शाम की चाय पर आज भी करती हूं,

कुछ मीठी कुछ खट्टी बातें तो कभी कर लेती हूं तकरार।

कैसी बीत गई तुम्हारे साथ कितने पल कितने साल,

सच कहूं वह बीते दिन थे बड़े बेमिसाल।

ऋतुएं बदली मौसम बदले ,

कभी बदले दिल के मिजाज

सच कहूं मेरे हृदय मैं प्रीत के रंग और गहरे हुए आज।

कभी नोकझोंक तभी नखरे दिखाती हूं।

 सच कहूं बस तुमको अपनी बातों में उलझाती हूं।

?

लेखिका :-गीता पति ( प्रिया) उत्तराखंड

यह भी पढ़ें :-

गुरु कुम्हार | Kavita

Similar Posts

  • सब संसार में | Kavita Sab Sansar Main

    सब संसार में ( Sab Sansar Main )   तांबे की जमी होगी आफताब सर पर होगा हश्र के मैंदा में जब हमारा मिलना होगा होगी न जरूरत कहने की कुछ रब से सारा हिसाब पन्नों मे लिखा अपना होगा कर लो नफ़रत या मुहब्बत पूजा अर्चना या इबादत जाने जाओगे सिर्फ इंसान के नाम…

  • फिर लौट कर नहीं आते | Patriotic poem in Hindi

    फिर लौट कर नहीं आते ( Phir laut kar nahin aate )   मर मिटते वो सरजमीं पर समर में शौर्य दिखलाते बलिदानी पथ जाने वाले फिर लौटकर नहीं आते   शौर्य पताका जिनके दम से व्योम तलक लहराती महावीर जब रण में उतरे बैरी दल सेनायें थर्राती   गोला बारूद खेल खेलकर पराक्रमी रण…

  • यह नवल वर्ष

    यह नवल वर्ष यह नवल वर्षमन में भर देउत्साह और हर्षघटे निराशाओं का तमहों कामयाब हम स्वार्थ का दैत्यकभी छल न सकेअब मंथराकोई चाल चल न सके आशाओं के कँवल खिल जायेंनिर्धारित लक्ष्य मिल जायें हर स्वप्न संपूर्ण होकामना परिपूर्ण हो सुदृढ़ और विश्वास होसार्थक हर प्रयास हो उदय ज्ञान का आदित्य होप्रफुल्लित निरन्तर साहित्य…

  • डॉ. नानक दास जी महाराज | Dr. Nanak Das Ji Maharaj

    डॉ. नानक दास जी महाराज ( Dr. Nanak Das Ji Maharaj )   समाज सुधारक संत है डाॅ. नानक दास महाराज, कल्याणार्थ सेवाएं देकर यह जगा रहे है समाज। आधुनिक भारत निर्माण में ये कर रहे है सहयोग, विश्व शांतिदूत कहलाते ये राष्ट्रीय संत है आज।। सद्गुरु कबीर विचारों को यह फैला रहे है संसार,…

  • मनमोहक कृष्णा | Manmohak Krishna

    मनमोहक कृष्णा ( Manmohak Krishna ) मन को लुभा रही कान्हा तेरी चंचल चितवन। देखूं तुझको खो जाऊं सुंदर छवि में मनमोहन। तेरी बंसी की धुन सुनते ही रोम रोम हो मेरा तरंगित। तेरे दर्शन पा जाऊं तो तन मन हो जाए सुगंधित। मधुर मुस्कान तेरे होंठों की दिल चुरा ले जाए है छलिया। होंठों…

  • छोटी सी मैया | Choti si Maiya

    छोटी सी मैया ( Choti si maiya )    माता रानी के चरण पड़े हैं आज घर द्वार सब मेरे सजे हैं, आई सिंह पर सवार मेरी मैया करती फूलों से श्रृंगार मेरी मैया छोटी सी कन्या के रूप में आई नवरात्रों की सबको ही बधाई ।। घर आंगन में गूंज रही शहनाई चलने लगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *