ख़ुद पर विश्वास क्यों नहीं करते

ख़ुद पर विश्वास क्यों नहीं करते | Kavita Khud Par

ख़ुद पर विश्वास क्यों नहीं करते

( Khud par vishwas kyon nahi karte )

ख़ुद पर विश्वास, क्यों नहीं करते?
जो करना है, आज क्यों नहीं करते ?
छूना चाहते हो आकाश यदि,
तो फिर तुम,प्रयास क्यों नहीं करते ?
कुछ भी नहीं , इस जग में असंभव।
इस बात पर, विश्वास क्यों नहीं करते ?
प्राप्त होगा निश्चय ही, जो तुमको पाना।
फिर पाने की, आस क्यों नहीं करते ?
माना ऊंचा है, बहुत सफलता का शिखर ।
तुम चढ़ने का, प्रयास क्यों नहीं करते ?
होगा वही ,जो तुम करना चाहो ।
फिर करने का विचार, क्यों नहीं करते ?
मिल जाता है सब, जो मांगो प्रभु से ।
उस प्रभु से अरदास , क्यों नहीं करते ?
ख़ुद पर विश्वास, क्यों नहीं करते ?

प्रगति दत्त

यह भी पढ़ें :

जीवन एक यात्रा | Kavita Jeevan ek Yatra

 

Similar Posts

  • हनुमान जयन्ती

    हनुमान जयन्ती शांति,गीत,श्रद्धा,समर्पणआदि गरिमामय जीवनऔर व्यक्तित्व सेधर्म का सुंदर समन्वयज्ञान सागर लहराने वालेआनंद के लोक में ले जाने वालेक़लम के कृति रत्न समुद्दभूतहनुमान जी को मेरा भावोंसे वंदन -अभिनंदन !शत- शत नमन ! प्रणाम !जो ज्ञाता है वहस्वयं अज्ञात है ।अज्ञात को ज्ञात करनेका प्रयत्न होना चाहिएविभिन्न माध्यमों के द्वाराक्योंकि आत्मा को भी अपनासही से…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poetry -मित्र

    मित्र ( Mitra )   बाद वर्षो के कितने मिले हो मुझे, अब कहो साल कैसा तुम्हारा रहा।   जिन्दगी मे कहो कितने आगे बढे, जिन्दगी खुशनुमा तो तुम्हारा रहा।   मित्र तुम हो मेरे साथ बचपन का था, पर लिखा भाग्य मे साथ अपना न था।   ढूँढता  मै  रहा  हर  गली  मोड  पर,…

  • चामुण्डा बरस पड़ी | Hasya kavita

    चामुण्डा बरस पड़ी ( Hasya kavita )   बहुत बड़ा कवि नहीं हूं मामूली कलमकार हूं अंगारों की सड़क पर बहती ठंडी बयार हूं   कविता करते-करते श्रीमती ने मुझे रोका अनजाने में बिफरकर बार बार मुझे टोका   कविता में बाधा देख कर मुझे गुस्सा आ गया मैं श्रीमती को एक जोरदार तमाचा लगा…

  • डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन

    डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन ******** आज जन्मदिन है बाबू राजेंद्र की उपलक्ष्य में इनके मन रही है मेधा दिवस भी। शत् प्रतिशत अंक यही लाए थे परीक्षक को भी चौंकाए थे परीक्षार्थी परीक्षक से है उत्तम इसलिए अंक दे रहा हूं महत्तम ये टिप्पणी थी परीक्षक की उन्हें भी लोहा माननी पड़ी बाबू राजेंद्र…

  • न जाने कौन हूं मैं | Kaun hoon main kavita

    न जाने कौन हूं मैं (  Na jane kaun hoon main )   न जाने कौन हूं मैं… गहन तिमिरान्ध में प्रकाश हूं मैं, छलकते आंसुओं की आस हूं मैं गृहस्थ योगी यती संन्यास हूं मैं, विरह कातर अधर की प्यास हूं मैं। किसकी ललचाई दृगन की भौंन हूं मैं।। न जाने कौन हूं मैं…….

  • मन की दीवार | Man ki Deewar

    मन की दीवार ( Man ki deewar )   मर सी जाती हैं भावनाएं दिन रात की नित तकरार से हो जाता है खत्म सा सफर शुरू करते हैं जिसे प्यार से कभी शक की खड़ी दीवार कभी बदलते विचारों की भिन्नता कभी किसी का बढ़ता प्रभाव उपजा ही देते हैं मन में खिन्नता कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *