दो सहेली | Do Saheli

“दो सहेली”

( Do Saheli )

 

जेठ की दुपहरिया सबको खल रही थी,
तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही थी।

दो लड़कियां बातें करते हुए जा रही थी,
एक दूजे को प्यार के किस्से सुना रही थी।

उनमें से एक मेरी गाड़ी से थी टकराई,
मेरे पास आकर बड़े जोर से चिल्लाई।

दिखने में तो लग रही थी कितनी भोली,
मैं कुछ बोल पाता उससे पहले वो बोली।

भैया लगता है आपको दिखाई कम देता है,
या आपको गाड़ी चलाना ही नहीं आता है।

दिन में भी लगता है जैसे सपने देखते हो,
अपनी गाड़ी से लोगों को आप ठोकते हो?

आश्चर्य चकित हो गया मैं यह बात सुनकर,
गुस्से से देखने लगा मैं उनको घूर घूर कर।

सोचने वाली बात ये थी गाड़ी बंद पड़ी थी,
मैं गाड़ी के अंदर था वो साइड में खड़ी थी!

बंद गाड़ी कैसे टक्कर मार सकती है,
ये बात आपको समझ में नहीं आती है।

गलती का एहसास होने पर वो घबरा गई,
मुस्कुरा कर देखने लगी बाद में शर्मा गई।

मुस्कुराहट का भी जब असर नहीं हुआ,
आँखों से नदी बहाना उसने शुरू किया।

उसकी गलती पर भी मैं सॉरी कह रहा था,
उनसे उलझने पर खुद को कोस रहा था।

तब से लड़कियों से दूरी बनाकर रखता हूँ,
गाड़ी भी अपनी उनसे कोसों दूर रखता हूँ।

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

#sumitkikalamse #laughterkefatke

यह भी पढ़ें :-

कड़वी बातें | Kadvi Baatein

Similar Posts

  • दया धर्म का मूल है | Kavita

    दया धर्म का मूल है ( Daya dharm ka mool hai )     दया भाव जीवो पर रखे दया धर्म का मूल है दीन दुखी निर्धन सताना मानव भारी भूल है   दया करें उन लाचारों पर रोगी और बीमारों पर जहां बरसा कहर टूटकर हालातों के मारो पर   आओ जरा संभाले उनको…

  • कोरोना मरा ना | Kavita Corona Mara na

    कोरोना मरा ना ( Corona mara na )    मैं हूँ कोरोना, मुझ से डरो ना। अभी मैं मरा नही, लापरवाही करों नही।। धीरे-धीरे आ रहा में वापस, रहना भीड़ से तुम दूरी बनाकर। मास्क सदैव लगाकर के सब रहना, बाहर से आतें ही हाथ साबुन से धोना ।। मुझे ना लेना आज कोई हल्के,…

  • कृष्ण दीवानी | Krishna Diwani

    कृष्ण दीवानी ( Krishna diwani )    प्रेम गली में ढूंढ रही, कान्हा तोहे प्रेम दीवानी। प्रेम है मेरा मन मोहन, मोहे मोहे रुप मोहिनी। कटि कारी करधन डारी, चले चाल मतवाली। कटि कमरी पीली बांधो, करधन धूधरू डारौ। पांव पैजनी बाजे छम छम, नाचै और नचावै। कान्हा ढूढे तोहे , तोरी सखी प्रेम दीवानी…

  • जरा सी आंख क्या लगी | Zara si Aankh Kya Lagi

    जरा सी आंख क्या लगी ( Zara si Aankh Kya Lagi )   जरा सी आंख क्या लगी शाम ढलने लगी। सिंदूरी होकर हसीन सी वह मचलने लगी। रजनी आई रूप धरकर फिर सजने लगी। नींद के आगोश में घंटियां भी बजने लगी। अंधियारी रात हुई नभ में घटाएं छाने लगी। सपनों की मलिका मस्त…

  • जिंदगी | Hindi Kavita Zindagi par

    जिंदगी ( Zindagi )    जिंदगी एक शोरूम की तरह है जहां खरीदते हैं लोग वस्त्र  अपने मनोभाव की तरह जिसमें झलकता है उनका अंतर्मन जो पता चलते हैं उसके कपड़ों को देखकर। कोई छोटी सोच के साथ छोटे कपड़ों में किसी का सादगी भरा लिबास कोई चेहरे पर चेहरा लिए किसी का जीवन एक…

  • महागौरी मां | Mahagauri Maa

    महागौरी मां ( Mahagauri Maa )    अलौकिक सिद्धियों की वृष्टि, मां महागौरी श्री वंदन से सनातन धर्म परम पद, दुर्गाष्टमी पुनीत महापर्व । नवरात्र आध्यात्म उजास, सृष्टि रज रज क्षेत्र सर्व । जगदंबें नव रूप अति हर्षित , मां श्वेतवर्णी आभा मंथन से । अलौकिक सिद्धियों की वृष्टि, मां महागौरी श्री वंदन से ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *