क्या खोया, क्या पाया

क्या खोया क्या पाया | Kya Khoya Kya Paya

क्या खोया क्या पाया

( Kya Khoya Kya Paya )

 

उन गलियों से जब भी गुजरी
आँखों मे अश्रुधार लिये
सोच रही थी
चलते-चलते
कि—-
यहाँ मैंने क्या खोया, क्या पाया है।
पाकर सब कुछ फिर सब कुछ खोना
क्या यही जिंदगी का फ़लसफ़ा है
जब है फिर ये खोना या फिर पाना
तो क्यूँ यहाँ लौट के आना है ?
वैसे ही तो सब कुछ खो दिया
फिर क्यूँ ये यादों का समंदर है
सोच रही थी चलते- चलते
कि—
क्या यही खोना और पाना है ?
सोचती इन रास्ते से जल्दी-जल्दी
अपने पग बढ़ाकर गुजर जाऊं
पर इस गली ने मुझे पकड़कर
जो पूछा, जिससे मैं सिहर उठी
इस गली मे घर की चौखट पर
दो आँखे राह तकती थी
न जाने कहाँ खो गईं वे आँखे ?
जिन्हें देख मैं खुश हो जाती थी।
बहुत कठिन है अब इन गलियों से गुजरना
सोच रही थी चलते-चलते
कि—
क्या यही खोना और पाना है।
उन गलियों में न रहे
अब कोई जज़्बात भी
फिर भी भरा हुआ था
दिल का कोना—
चले गये जो छोड़कर मुझे वो
हाँ, क्या कहीं यही खोना है ?
झड़ गये शाखों से पत्ते सब जो
क्या नये मौसम में फिर वो आयेंगे ?
सोच रही थी चलते-चलते
कि—-
क्या यही खोना और पाना है ?

डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’
लेखिका एवं कवयित्री
बैतूल, मप्र

यह भी पढ़ें :-

बदगुमानी के धागे | Badgumani ke Dhage

Similar Posts

  • समय की जरूरत | Samay ki Jarurat

    समय की जरूरत ( Samay ki jarurat )   जुड़ते हुए आपसी संबंधों मे कभी कभी पारंपरिक बदलाव भी जरूरी है…. समय की बदलती धारा मे चुनाव अच्छाइयों पर होना चाहिए न कि रूढ़िवादी सिद्धांतों पर….. आज की स्वच्छंद जीवन शैली मे उभरती इस नव सोच के साथ तारतम्य बनाए रखना ही शेष के लिए…

  • कारगिल शौर्य गाथा | Kargil Shaurya Gatha

    कारगिल शौर्य गाथा ( Kargil Shaurya Gatha ) 1999 का वह काला दिन, हमला पाक ने कर, लहू -लुहान कारगिल भू किया। लेह लद्दाख के “द्रास”क्षेत्र में, मचा दिया हाहाकार भयंकर।। 18 हजार फीट ऊॅंचाई पर, छिड़ा महा भयंकर युद्ध। विपरीत हालात मौसम के थे। फिर भी लड़े ,वीर हमारे जी जान से। । ”…

  • मधु-मक्खी | Madhumakhi par kavita

    मधु-मक्खी ( Madhumakhi )   मधु-मक्खी की महानता …..| 1.सौ शहर-सौ खेत गई, सौ कलियों से मुलाकात हुई | साथ मे लाखों साथी लेकर, सौ गलियों से शुरुवात हुई | मुख मे मधुरस भरकर, पहुँच गई अपने ठिकाने मे | दिन-रात मेहनत करती, लगती हैं शहद जुटाने मे | मधु-मक्खी की महानता …..| 2.फूलों से…

  • हिंद का गौरव-हिंदी | Hindi Diwas ki Kavita

    हिंद का गौरव-हिंदी ( Hind ka Gaurav – Hindi )    हिंद का गौरव हिंद का मान हिंदी हिंद देश की पहचान। हिमालय सा विशाल प्रसार हिंद महासागर सा विस्तार। सहज,सरल,सुगम,समर्थ भावों से भरे सुन्दर अर्थ। भारत भू के कण कण में महकी,निखरी हर युग में। पद्य की  रचे भाषा मीठी गद्य में कहे गाथा…

  • मर्यादा | Kavita maryada

    मर्यादा ( Maryada )     रामराज में मर्यादा का जो पाठ पढ़ाया जाता था आचरणों में संस्कारों का रत्न जड़ाया जाता था   मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र आज्ञाकारी पुत्र हुए पिता को परमेश्वर माना आज्ञा ले वन को गए   लक्ष्मण भरत सरीखे भाई हनुमान से भक्त हुए सीता जनक दुलारी प्यारी पावन प्रेम हृदय…

  • कर्म से तू भागता क्यों | Kavita Karm

    कर्म से तू भागता क्यों ?   क्या बंधा है हाथ तेरे कर्म से तू भागता क्यों? पाव तेरे हैं सलामत फिर नहीं नग लांघता क्यों? नाकामियों ने है डराया वीर को कब तक कहां ? हार हिम्मत त्याग बल को भीख है तू मांगता क्यों ? मानता तू वक्त का सब खेल है बनना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *