वेश्याएं | Veshyaen

वेश्याएं

( Veshyaen ) 

 

उनकी गलियों में,
दिन के उजाले में जाना,
सभ्य समाज को,
अच्छा न लगता,
इसलिए छद्म वेश में ,
रात्रि के अंधियारे में ,
छुप-छुप कर वह जाता है ,
सुबह दिन के उजाले में,
सभ्यता का लबादा ओढ़े ,
सदाचरण पर भाषण देता,
लोग उसे देवता समझ ,
फूल मालाओं से लाद देते ,
वही वेश्याएं ,
घृणा की नजरों से देखी जाती।

आखिर ये सभ्य कहलाने वाले,

क्या नहीं है जिम्मेदार?
जो उनकी ऐसी,
जलालत भरी जिंदगी जीने को, मजबूर करती ।
वेश्याएं नहीं मानती ,
जाति पाति उच्च नीच का भेदभाव ,
पंडित हो या भंगी ,
समान भाव से,
अपने शरीर का समर्पण करती आखिर सोचिए ,
जिस कार्य को हजारों वर्षों से, हमारे धर्म गुरु नहीं कर सके,
वह कर रही हैं ,
ये वेश्याएं।

 

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

प्रभु तुम आए | Prabhu tum Aaye

 

Similar Posts

  • साहब | Sahab par Kavita

    साहब ( Sahab )   जब भी मुॅंह को खोले साहब। कड़वी बोली बोले साहब।   नफरत दिल में यूॅं पाले हैं, जैसे साॅंप, सॅंपोले साहब।   राजा के संग रंक को क्यों, एक तराजू तोले साहब।   भीतर कलिया नाग बसा है, बाहर से बम भोले साहब।   वोट के लिए दर-दर घूमे, बदल-बदल…

  • काले बादल | Kale badal kavita

    काले बादल ( Kale badal )   घिर आये सब बादल काले ठंडी ठंडी बूंदों वाले ताल तलैया सब भर जाओ मेघ तुम घटाओ वाले   चहक उठे चमन सारे प्रेम की बहती हो बहारें खेतों में हरियाली छाई खूब बरसो मेघा प्यारे   अधरों पर मुस्कान देकर बूंदों से तन मन भिगोकर मन मयूरा…

  • सौतन | Kavita

    सौतन ( Sautan )   कर में सौतन देके गये ब्रजनाथ राधिका रानी के। खेलते रही अधर पर प्रिय के राज किये मनमानी के।।१   गये श्याम जबसे मथुरा हैं भूल गये गोकुल नगरी, घटा कालिंदी का जल इतना लगती है उतरी उतरी। चले गये चितचोर नैन जलधार बहे राधारानी के।। २   छायी खुशी…

  • कोरोना काल में हो रहे सब मोटे | Corona kal par kavita

    कोरोना काल में हो रहे सब मोटे ! ***** कोरोना काल में बिगड़ी है आदत, बढ़ी है तला भुना खाने की चाहत। छुट्टियों जैसे सब खाना खा रहे हैं, रोग-प्रतिरोधक क्षमता गंवा रहे हैं। कैलोरी की खपत बढ़ी है, वायरस से लड़ने की क्षमता घटी है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने- इसका खुलासा किया है,…

  • पद्मजा | Padmaja

    पद्मजा ( Padmaja )   पद्मजा श्री चरणों में, स्वर्णिम प्रज्ञा भोर घट पट नवल धवल, मृदुल मधुर विचार प्रवाह । स्नेहिल व्यवहार तरंगिनी, सकारात्मकता ओज अथाह । स्वच्छ स्वस्थ अंतर काय, कदम चाल मंगलता ओर । पद्मजा श्री चरणों में, स्वर्णिम प्रज्ञा भोर ।। जीवन पथ प्रति क्षण , अनुभूत अनंत अनुराग । दिग्दर्शन…

  • अर्थ जगत | Kavita Arth Jagat

    अर्थ जगत ( Arth Jagat )   अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ************ उद्गम राजस्थानी मरुथल धरा, न्यून वृष्टि संसाधन विहीन । तज मातृभूमि आजीविका ध्येय अंतर्मन श्रम निष्ठ भाव कुलीन । प्रायः राष्ट्र हर क्षेत्र श्री गमन , लघु आरंभ बुलंद आर्थिक आवाज । अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *