Kavita Sangharsh Path par

संघर्ष पथ पर | Kavita Sangharsh Path par

संघर्ष पथ पर, मानव सदा अकेला

 

स्वार्थी रिश्ते नाते परिवार समाज,
सफलता संग अपनत्व भाव ।
विपरित कटु वचन प्रहार,
शत्रुवत आचरण बर्ताव ।
आलोचना तीर अवरोध पर्याय,
कदम कदम कंटक मेला ।
संघर्ष पथ पर,मानव सदा अकेला ।।

लक्ष्य राह दिग्भ्रमित युक्ति,
प्रेरणा अनुग्रह विलोपन ।
दमन आशा उमंग उल्लास,
नैराश्य बीज घट रोपन ।
आत्म विश्वास मंद कारक,
विध्न उत्पन्न पश्चत धकेला ।
संघर्ष पथ पर,मानव सदा अकेला ।।

श्रम निष्ठ त्याग तपस्या,
सहानुभूति कोसों दूर ।
असफलता वरण बिंदू,
उत्सविक आनंद भरपूर ।
राहु केतु सदृश पर दृष्टि,
व्यवहार अंतर नव झमेला ।
संघर्ष पथ पर, मानव सदा अकेला ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • मजदूर है मजबूर | Mazdoor par Kavita

    मजदूर है मजबूर ( Mazdoor hai majboor )   जो मज़दूर था वह आज मजबूर हो गया, न रहा कोई काम वह बेरोजगार हो गया। निर्भर था पूरा परिवार उसकी दिहाड़ी से, रोज़गार उसके हाथ से सारा दूर हो गया।।   इस महामारी को लेकर आया था अमीर, आज इस मज़दूर को बेचना पड़ा ज़मीर।…

  • कोई कुछ भी करले

    कोई कुछ भी करले कोई कुछ भी करले ऊ बाप ना होईहर मोड़ पर जो खड़ा रहे अइसन साथ ना होई । बिना सोचे समझे जो सर्वस्व करे निछावरअइसन केहू में जज्बात ना होई। कोई कुछ भी करले ऊ बाप ना होई … अपना से बड़ होखत देख जो दिल से निरेखेहर पल शुभे शुभे…

  • Hindi kavita | Hindi Diwas Poem -हिंदी हमारी

    हिंदी हमारी ( Hindi Hamari )     तुलसी की वाणी रामायण हैं हिंदी रसखान जी के  दोहे है हिंदी मीरा सा प्रेम कृष्ण नाम है हिंदी भारतेंदु की आत्मा है हिंदी दिनकर जी की शब्दों की ज्वाला है सुमित्रानंदन की वाणी है हिंदी जो शब्द दिलों को छूती है वो मृदुभाषी है हिंदी संस्कार…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस भुवाल माता के गीत सब गाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का सब ध्यान लगाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का स्मरण हमे पावन बना देगी ।कर्म का मैल भव भव का , हमारे मिटा देगी ।ज्ञान गंगा से सब नहाओनवरात्रि पर्व आया है – 2आत्मा…

  • जटायु राज | Kavita

    जटायु राज ( Jatayu raj )   रावण मारीच को संग ले पंचवटी में जाता है मायावी बाबाजी बनकर सीता हर के लाता है   कोई प्राण बचा लो मेरे मेरी करूण पुकार सुनो आकर रक्षा करो हमारी धरा गगन जहान सुनो   स्वर सुन सीता माता का पक्षी राज जटायु आया रे दुष्ट क्या…

  • शिक्षक दिवस | Kavita Shikshak Divas

    शिक्षक दिवस ( Shikshak divas ) ( 2 )  शिक्षक देता है सदा सबको ज्ञान। शिक्षक सदा ही रखता सबका ध्यान।। शिक्षक है जीवन में ऐसे जैसे कुम्हार। शिक्षक सदा ही करें जीवन उद्धार।। शिक्षक के सदा ही रहते कर्जदार। शिक्षक सदा ही होते ईमानदार।। शिक्षक करता चमन गुलजार। अच्छे गुरु का जीवन में रहता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *