मैं आपकी | Kavita Main Aap ki

मैं आपकी

( Main Aap ki )

जनम -जनम का प्रीति जुड़ा है ।
सर्वस्व आपसे पूरा है ।।
धर्म, हे प्रभु! आप निभाइए।
सुमा के भी नाथ कहाइए।।

मांग सिंदुरी नित सजती रहे।
पाँव पैंजनियाँ बजती रहे ।।
कंगन भी मैं तो खनकाऊँ।
नित मैं आपकी ही कहाऊँ।।
भक्ति- धारा सदा बहाइए।
सुमा के भी नाथ कहाइए।।

हे प्रभु ! प्राण के प्राण मेरा।
प्रभु से शान में शान मेरा ।।
आप बिन सब कुछ अधूरा है।
आप बिन सदा हाल बुरा है।।
दीवारें सारी ढहाइए।
सुमा के भी नाथ कहाइए।।

हे प्रभु! आप सर्व शक्तिमान ।
मुझे नहीं अग्नि जल का भान।।
आँखें मूंद आश्रे लिए हूँ।
अर्पण मैं स्वयं को किए हूँ।।
प्रेमाश्रु धार से नहाइए।
सुमा के भी नाथ कहाइए।।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

पिता का महत्व | Kavita Pita ka Mahatva

Similar Posts

  • माना कि तुम | Love kavita

      माना कि तुम ( Mana ki tum )     माना कि इन हाथों की लकीरों में तुम नहीं….…….. फिर भी मुझमें तुम शामिल हो, लकीरें तो उनके हाथ में भी नहीं होती जिनके हाथ नहीं होते। तुम मुझे हासिल नहीं फिर भी मुझसे तुम दूर तो नहीं हो। इन हाथों की लकीरों में…

  • एक से दस तक गिनती | Poem baccho ke liye

     एक से दस तक गिनती ( Ek se das tak ginti )   एक बड़े राजा का बेटा, दो दिन से मुर्दा सा लेटा।   तीन महात्मा सुन कर आए, चार दवा के वे टुकड़े लाए।   पांच मिनिट घिस गर्म कराई छः छः घंटे बाद दवा पिलाई।   सातवे दिन कुछ नैना खोले, आठवें…

  • ऐ चीन | Kavita Ae China

    ऐ चीन ( Ae China )    ऐ! चीन तेरा जीना हराम कर देंगे, तेरा सारा वार हम नाकाम कर देंगे। तवांग में अभी तूने जो की थी घुसपैठ, फिर किया हिमाकत तो ढेर कर देंगे।   राफेल, सुखोई भी हैं इंतजार में, हम जिनपिंग की नाक में दम कर देंगे। गलवान में ऐ! ड्रैगन…

  • शिक्षक दिवस | Poem shikshak diwas

    शिक्षक दिवस ( Shikshak diwas )   गुरु ज्ञान की गंगा पावन अनुभव भरा खजाना है शब्द शब्द अनमोल मोती गुरु श्रीमुख से पाना है   दिव्य प्रज्ञा जोत जलाते सन्मार्ग पर हमें ले जाते आराधक साधक शारदे नव प्रतिभा गढ़ पाते हैं   गुणों भरा सागर सारा गुरु दुनिया का ज्ञान कराते अहंकार मन…

  • सनातन खातिर | Sanatan Khatir

    सनातन खातिर ( Sanatan Khatir )    चाहते ही सुरक्षा यदि स्व प्राण की आस्था,धर्म ,बुनियाद सनातन की तो,देना होगा साथ सभी को सरकार का चलना होगा मिलाकर हांथ सबको.. रह लिए अब तक गफलत मे बहुत निभा लिए साथ भाईचारे का बहुत अब , झांकिये अतीत और भविष्य मे हो जाएगा चित्र स्पष्ट परिदृश्य…

  • स्वर्ग में एक गांव | Ghaza par Kavita

    स्वर्ग में एक गांव ( Swarg me ek gaon )    मुझे विश्वास है स्वर्ग में भी एक गांव का नाम “गाज़ा” होगा योजनाएं बनेंगी उच्चतम सबसे अलग भगवान ही फ़िलिस्तीनी बच्चे कहाँ हैं? क्या फैसला किया है। इसका निर्माण कराया जायेगा हाँ स्वर्ग में भी, एक बस्ती का नाम “गाजा” होगा। अपने ही खून…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *