Usool

उसूल | Usool

उसूल

( Usool )

 

हर हर मोड़ पर तुम्हें साथी नहीं मिलेंगे
परिचितों के कुनबे में
पहचान तुम्हें ही बनानी होगी
कुछ के साथ तुम्हें चलना होगा
और कुछ को अपने साथ चलाना होगा

जन्म से पहले तुम्हें कौन जानता था
शुरुआत तुम्ही ने की थी
कभी मुस्कराकर कभी रोकर
लोग जुड़ते गए तुमसे
तुम भी जुड़ते गए लोगों से

सहायक बनोगे तो सहायता पाओगे
तुमसे अलग कोई नहीं
अपने काबिल बनाना होगा
उनके काबिल बनना होगा

सारा खेल लेनदेन का ही है
किसी से कोई कम स्वयं को नहीं आंकता
मगर एक बात यह भी है कि
कठोर शाख टूट जाती है
लचीली डाली झुक कर भी खड़ी हो जाती है

कुछ उसूल है जिंदगी के
उनसे अलग जीवन नहीं जी सकते
जीवित भले रह लो

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/vyarth-ki-soch/

Similar Posts

  • देर तक नहीं टिकता | Der Tak Nahi Tikta

    देर तक नहीं टिकता ( Der tak nahi tikta )   मौसम जवानी का देर तक नहीं टिकता, आसमां में हो कोई देर तक नहीं टिकता। गिनकर दिया साँसें गुरुर देखो मत करना, लूटमार का पैसा देर तक नहीं टिकता। इस मिट्टी के पुतले को रब ने जो ढाला है, रूप, रंग दुनिया में देर…

  • मुझे भी याद कर लेना | Geet

    मुझे भी याद कर लेना ( Mujhe bhi yaad kar lena )   मेरे आँगन का सावन जब लिये बरसात आयेगा इस फुलवारी में आकर के गुलो गुलशन महकायेगा मैं तुझको याद करूंगी तुम्हारे दर पर आँधी की जब होंगी दस्तक बेशुमार दबाकर सारी हलचल तुम मुझे बस गुनगुना लेना मुझे भी याद कर लेना…

  • श्याम रंग में | Hindi Poetry

    श्याम रंग में ( Shyaam rang me )   मोरी रंग दे ओ रंगरेज चुनरिया श्याम रंग में। मेरी वाणी को अविराम सुनो मोहन के रंग में। जिसके रंग में राधा रंग गई, लोक लाज को भी जो तंज गई। ऐसा ही रंग डाल चुनरिया श्याम रंग में…   मोरी रंग दे ओ रंगरेज चुनरिया…

  • रामायण संस्कार सिखाती | Ramayan par kavita

    रामायण संस्कार सिखाती ( Ramayan sanskar sikhati )     हमें निज धर्म पर चलना सिखाती रोज रामायण जन मन प्रेम और सद्भाव जगाती रोज रामायण   जप लो राम नाम माला राम में लीन हो जाओ घट में बसा लो राम को अंतर विलीन हो जाओ   मान मर्यादा से पलना पुनीत संस्कार रामायण…

  • शबरी जीवन | Shabari Jeevan

    शबरी जीवन ( Shabari Jeevan )   शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति से ************ अवतरण भव्य भील समुदाय, मूल संज्ञा संबोधन श्रमणा । रक्त संबंध शबर जाति कारण, शबरी नाम सृष्टि पट रमणा । बाल्यकाल परिणय भील कुमार, पर विच्छेदन पशु बलि दृश विरक्ति से । शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति…

  • इजाजत् मिले तो

    इजाजत् मिले तो   –>इजाजत मिले जो मुझे, मेहबूब की नजर से || 1.मैं चाँद तोड़ लाऊँ, जुगनू को साथ ले कर | तारों को भी ले आऊँ, मुस्कान तेरी कह कर | रुख मोड दूँ हवा का, जब-जब तू मुस्कुराये | बादल हो जाएं घनेरे, तेरी जुल्फ जो लहराये | –>इजाजत मिल जोे मुझे,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *