मत बन तू अज्ञान

मत बन तू अज्ञान | Kavita Mat Ban tu Agyaan

मत बन तू अज्ञान

( Mat Ban tu Agyaan )

 

बिन फेरे अजनबियों से तुम करते हो यह सवाल,
मत भूलो गरिमा-व्यवहार करों थोड़ा सा ख़्याल।
आधी उम्र अब निकल चुकी है स्वयं को सम्भाल,
अच्छा नहीं इतना गुरूर बार-बार न कर बवाल‌।‌।

शिक्षित होकर संस्कार विहिन मत बन तू अज्ञान,
अनमोल धन होती है बेटियां इस सत्य को जान।
शारीरिक पीड़ा से ज्यादा है मानसिक पीड़ा यार,
कड़वी बात है अवश्य पर वास्तविकता पहचान।।

शादी सगाई एवं शगून है अपने वतन के संस्कार,
हॅंसी-मजाक न समझ इसे कर थोड़ा सा विचार।
बिन फेरो के हम तुम्हारे है ऐसे ना कहते मेरे यार,
गलतफहमियां ना पालों मन में लाओ सुविचार।।

क्यों अनावश्यक पीड़ा देते हो तुम कुटुंब परिवार,
नही मानते बात किसी की कैसे कैसे तेरे विचार।
पैसे वाले है हम साहब ना जानते क्या है संस्कार,
सकारात्मक सोच रखो ना करो अब यह प्रचार।।

ये लक्ष्मण रेखा मर्यादा है न उलंघन कर बार बार,
नही तो तरसते रह जाओगे घुंघरुओं की झंकार।
रो-पड़ता है ज्योतिष भी देखकर तेरा यह ललाट,
रिश्ता जोड़कर तोड़ना कहां गयी जुबां संस्कार।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kavita-tulsi-maiya/

Similar Posts

  • सिंगर इशिता विश्वकर्मा | Poem Singer Ishita Vishwakarma

    सिंगर इशिता विश्वकर्मा ( Singer Ishita Vishwakarma ) जबलपुर का अभिमान् हो तुम   1.इशिता हो तुम आसमान,जबलपुर की हो तुम शान | बडे-बडे दिग्गज को दी टक्कर,तुमने पाया प्रथम् स्थान | मेहनत तुम्हारी,लगन् तुम्हरी,समर्थन तुम्हारे परिवार का | लोगों से मिली सराहना बनी,तुम्हारी नई एक पहचान | –> जबलपुर का अभिमान् हो तुम |…

  • गुरु गोविंद सिंह जी | Guru Gobind Singh Ji 

    गुरु गोविंद सिंह जी खालसा पंथ की स्थापना करने वाले,महान योद्धा, चिंतक देश के रखवाले।पौष शुक्ल पक्ष सप्तमी संवत् 1723 ,धरा की रक्षा के लिए अवतरित होने वाले।। अन्याय,अपराध के खिलाफ लड़ने वाले,युद्ध में मुगलों के छक्के छुड़ाने वाले।धर्म की रक्षा के लिए सरबंसदानी बने,कलगीधर,दशमेश की उपाधि पाने वाले।। पिता गुरु तेग बहादुर माता गुजरी…

  • रोशनी के दिये | Kavita Roshni ke Diye

    रोशनी के दिये ( Roshni ke Diye ) देखा है मैंने ऐसे गुरुओं को भी जो अपने घरों में अंधेरा करके दूसरे घरों में रोशनी फैला देते है और बदले में उन्हें मिलता है – तिरस्कार। सिर्फ साल के एक दिन उन्हें सम्मान में शाल श्रीफल से नवाज दिया जाता है बाकी के तीन सौ…

  • हम सबके सियाराम

    हम सबके सियाराम   विराजे अयोध्या धाम देखो हम सबके सियाराम । गर्वित हो गया हिंदोस्तान देखो हम सबके सियाराम । मर्यादा का पालन करते दोष दूसरो पर न धरते । सुख दुख सम समझो सिखलाते सत्य विजय सबको दिखलाते । सबका करें कल्याण गर्वित हो गया हिदोस्तान । हम सबके सियाराम । माता पिता…

  • इज्जत चाहते हो तो इज्जत करो | Kavita izzat

    इज्जत चाहते हो तो इज्जत करो ( Izzat chahte ho to izzat karo )   मिले मान मर्यादा हमको दुनिया में सम्मान मिले। हौसलों को मिले सफलता ना कोई व्यवधान मिले।   सब करे सम्मान हमारा ऐसा कोई शुभ काम करो। इज्जत चाहते हो जहां में सबका तुम सम्मान करो।   इज्जत करने वालों को…

  • Poem On Time in Hindi | वक्त

    वक्त ( Waqt )  ( 2 )  वक्त सिखा हि देता है घरौंदे की कारीगरी झुक जाती है अकड़, भूल जाती है दादागिरी हो जाते हैं हौसले पस्त, रोज की बदनामी से टूट जाता है परिवार भी, रोज की मारामारी से उठता ही नहीं सर कभी, किसी भले के आगे पुरखे भी रहते सदमे में,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *