मेरे प्यारे भैया | Kavita Mere Pyare Bhaiya

मेरे प्यारे भैया

( Mere Pyare Bhaiya )

मेरे प्यारे भैया राखी के वचन निभाना तुम

मेरे प्यारे भैया इस बार राखी में नई रित चलाओ तुम।

अपनी प्यारी बहना को आत्मरक्षा के गुर सिखाओ तुम।

अच्छी नौकरी वाला लड़का ढूंढने के बजाय उसे खुद आत्मनिर्भर बनाओ तुम।

जो मुझे चाहे उसे मेरा जीवन साथी बनाओ तुम।

मेरे संग हमेशा रहना मेरा हौसला बढ़ाना तुम।

जब कभी कमजोर समझू मैं अपने आपको तो मेरी ढ़ाल बनना तुम।

रेशम की कच्ची डोर से पक्का वचन निभाना तुम।

बेटियां नहीं होती है पराई यह बात मां पापा को समझाना तुम ।

दुनियादारियों में बहना को कभी भूल मत जाना तुम।

फिर ना कोई लड़की दरिंदों का शिकार बने हर लड़की को बचाना तुम ।

समाज में जो कुछ असामाजिक तत्व हैं उन्हें सबक सिखाना तुम।

दहेज जैसी कोई मांग पूरी न करना मेरा स्वाभिमान दिलाना तुम।

मुझे कुप्रथाओं की बेदी पर चढ़ने से बचाना तुम।

थोड़ी नटखट हूं सह लेना और नाज नखरे उठा लेना तुम।

मैं थोड़ी गुस्से वाली नकचढ़ी बहना हूं और मेरे प्यारे प्यारे भैया हो तुम।

आज हम यह वादा करें एक दूसरे की हिम्मत ताकत बन जाए हम तुम।

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मेरा वतन मेरी चाहत | Mera Watan Meri Chahat

Similar Posts

  • राधा रानी की प्रेम की होली

    राधा रानी की प्रेम की होली राधा की चुनर है पीलीकृष्ण संग खेले राधे होलीप्रेम का रंग सदा बरसाती हैराधा रानी सबको ही भाती है। गोपियों को करके किनारेराधा रानी है पिचकारी ताने,कृष्ण पर गुलाल बरसाती हैराधा रानी प्रेम की होली खेलाती है, पिचकारी में भर के रंग,कृष्ण भिगोते गोपियों के अंगराधा देख – देख…

  • डॉ. मनमोहन सिंह का मान

    डॉ. मनमोहन सिंह का मान सादगी का स्वर, ज्ञान का था दीप।जिसने रच दिया, बदलाव का सीप।मनमोहन सिंह, वह नाम है अमर,जिनपर भारत देश को गर्व है प्रखर। गाह(पाक)के गाँव से उठकर चले।विद्या के दीप संग, तम को पले।कैम्ब्रिज,ऑक्सफोर्ड के ज्ञानी प्रणेता,भारत की माटी का वह अमूल्य रचयिता। आर्थिक संकट जब आया करीब।देश को मिला…

  • आदि भारती श्री चरण वंदन

    आदि भारती श्री चरण वंदन   नैसर्गिक सौंदर्य अप्रतिम, रज रज उद्गम दैविक उजास । मानवता शीर्ष शोभित पद , परिवेश उत्संग उमंग उल्लास । स्नेह प्रेम भाईचारा अथाह, अपनत्व आह्लाद संबंध बंधन । आदि भारती श्री चरण वंदन ।। विविधा अनूप विशेषण, एकत्व उद्घोष अलंकार । संज्ञा गौण कर्म पहचान, संघर्ष विरुद्ध जोश हुंकार…

  • दिल से आगाज़ | Poem on valentines day in Hindi

    दिल से आगाज़ ( Dil se aagaaz ) दिल से आगाज़ , रूह पर अंजाम हो ऐसा ‘फसाना लिख जाता है यह…. इश्क खुद ना मुक्कम्मल रहकर भी मुक्कम्मल कर जाता है यह….इश्क कभी दीदार-ए-चांद,कभी इक ‘ बूंद ‘की खातिर चकोर सा कभी, तो किसी को पपीहा सा तरसा जाता है यह… इश्क #HappyValentinesDay लेखिका…

  • छेंड़ कर | Kavita Chhed Kar

    छेंड़ कर ( Chhed Kar ) छेंड़ कर इस तरह न सताया करो, रूठ जाऊॅ अगर तो मनाया करो, दिल मेरा तेरी यादों की है इक गली, याद बनकर कभी इनमे आया करो। गीत कारों ने नज्में लिखे हैं बहुत, गीत मेरे लिए भी कोई गाया करो, इस तरह से मेरी कट पाएगी नहीं, दर्दे…

  • अंगदान है महादान | Angdaan hai Mahadaan

    अंगदान है महादान ( Angdaan hai mahadaan )   चलों साथियों दिलदार बनों और करों अंगों का दान, महादान का हिस्सा बनकर बन जाओ सभी महान। समझो इसकी अहमियत करों प्रोत्साहित हर इंसान, यह अमूल्य-उपहार है जो बचाता मरीज़ की जान।। जीवित चाहें मृत व्यक्ति जिसका कर सकता है दान, पहले नेत्रदान एवं रक्तदान था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *