सावन की फुहार | Kavita Sawan ki Fuhar

सावन की फुहार

( Sawan ki Fuhar )

सावन की पड़ें फुहार
तन मन में मस्ती छा जाए
मेघा गाएं राग मल्हार
जियरा धक-धक करता जाए ।।

जियरा धक-धक करता जाए
दिल में कोई हूक उठाए
धरती अंबर का ये प्यार
जियरा धक-धक करता जाए।।

सावन की पड़े फुहार
तन-मन में मस्ती छा जाए ।।

बागों में कोयल बोली
गोरी ने घूंघट खोली
मोर-पपीहे करें पुकार
जियरा धक-धक करता जाए।।

सावन की पड़ें फुहार
तन-मन में मस्ती छा जाए।।

बागों में पड़ गए झूले
दिन याद आ गए भूले
ताई रही नाड़ नै मार
जियरा धक-धक करता जाए।।

सावन की पड़ें फुहार
तन-मन में मस्ती छा जाए।।

आवैं याद कोथली संधारे
वैं भी दिन थे न्यारे-न्यारे
बहना भाई का ये प्यार
जियरा धक-धक करता जाए।।

सावन की पड़ें फुहार
तन-मन में मस्ती छा जाए।।

आम नीम और जामुन
फल देवें सारा सामण
बच्चे खां किलकारी मार
जियरा धक-धक करता जाए।।

सावन की पड़ें फुहार
तन-मन में मस्ती छा जाए।।

आया तीजों का त्यौहार
झूला झूलें सब नर-नार
डॉ. राही का ये प्यार
जियरा धक-धक करता जाए।।

सावन की पड़ें फुहार
तन-मन में मस्ती छा जाए।
मेघा गाएं राग मल्हार
जियरा धक-धक करता जाए।।

डॉ. जगदीप शर्मा राही
नरवाणा, हरियाणा।

यह भी पढ़ें :-

मतलबी | Kavita Matlabi

Similar Posts

  • विस्थापन का दर्द | Visthapan ka Dard

    विस्थापन का दर्द ( Visthapan ka Dard ) विस्थापन का दर्द बहुत हीपीडादेह होता हैं ..इस पीड़ा को इस यातना को शब्दों में व्यक्त करना बहुत कठिन होता हैंअपने लोग ..अपनी जमीन..अपनें घर की छत…बसा बसाया संसार..युद्ध…आतंक…भय…हिंसा…मृत्यू के डर के भार से बस थोड़ा-बहुत भार कम होता हैं विस्थापन का….बहुत दर्दनाक और भयावह होता हैंविस्थापन…

  • मुहूर्त | Muhurat par kavita

     मुहूर्त  ( Muhurat )   क्यों भागे मनवा व्यर्थ मुहूर्त के पीछे || 1.न जन्म मुहूर्त से हुआ, न मृत्यू होगी किसी मुहूर्त मे | फिर क्यो सारी जिन्दगी घूमें, शुभ मुहूर्त के चक्कर मे | क्या शुभ है क्या अशुभ, सब आधीन है प्रकृति सूत्र मे | फिर क्यों सारी जिन्दगी ढूंडे, खट्टापन मीठी…

  • मुश्किल है | Mushkil Hai

    मुश्किल है ( Mushkil hai )    मुश्किल है समझना किसी को मीठी बोली की मुस्कान मे भी उलझनें हैं जलेबी की तरह सीधी तनी हुई रस्सियां भी गुजरी हैं कई घुमावदार रास्तों से कई गांठें पेवस्त हैं हृदय में सहज कोई नही सरल कोई नही चेहरे पर चेहरे की परतें हैं जमी हुई शराफत…

  • बेरोजगार | Berozgar

    बेरोजगार ( Berozgar )   रोजगार नहीं मिला जिसे वह बेरोजगार होता है , लेकिन लोगो की नजर में वह बेकार होता है । सारा दोष लोग उसके कर्म का ही मानते हैं , पर कुछ दोष भाग्य और सरकार का भी होता है। प्रतिकूल मौसम में भी वह दर दर भटकता है, नोकरी के…

  • क़दम क़दम पर | Kavita Kadam Kadam Par

    क़दम क़दम पर ( Kadam Kadam Par ) क़दम क़दम पर,रात मिलेगी । सुबह हमें ख़ुद , करनी होगी । जब- जब, छायेगा अंधियारा । ख़ुद ही रौशनी , भरनी होगी । क़दम -कदम पर , दीप जलाकर । खोई राह , पकड़नी होगी । भुला कर घातों व , प्रतिघातों को । ज़िन्दगी बसर…

  • चंद्रघंटा मां | Chandraghanta Maa

    चंद्रघंटा मां ( Chandraghanta Maa )    स्वर्णिम आभामयी मां चंद्रघंटा,अनंत सद्यः फलदायक शारदीय नवरात्र तृतीय बेला, शीर्षस्थ भक्ति शक्ति भाव । सर्वत्र दर्शित आध्यात्म ओज, जीवन आरूढ़ धर्म निष्ठा नाव । चंद्रघंटा रूप धर मां भवानी, शांति समग्र कल्याण प्रदायक । स्वर्णिम आभामयी मां चंद्रघंटा,अनंत सद्यः फलदायक ।। साधक पुनीत अंतर्मन आज, मणिपूर चक्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *