मोहब्बत का जादू

मोहब्बत का जादू | Kavita Mohabbat ka Jadu

मोहब्बत का जादू

( Mohabbat ka Jadu )

तेरी मोहब्बत का जादू, जैसे बहार की पहली किरण,
तेरे बिना ये दिल मेरा, जैसे सूनी हो हर बगिया की चिरन।

तेरे हंसने की आवाज़, संगीत की मधुर लहर है,
तेरे बिना ये जीवन, जैसे बिना रंगों का सफर है।

तेरे संग बिताए लम्हे, वो चाँदनी रातों की बातें,
तेरे बिना ये दिल मेरा, तरस रहा है वो पहली मुलाकातें।

तेरी यादों का जादू, हर पल मेरे संग बसा है,
तेरे बिना ये मोहब्बत, जैसे कष्टदायक एक सज़ा है।

तेरे आने की चाहत में, ये आँखें जगती हर रात हैं,
तेरे बिना इस दिल में, जैसे खो गए हर जज़्बात हैं।

तेरी मोहब्बत का जादू, हर दर्द को भुला देता,
तू आ जाए अगर लौटकर, तो यह प्रेम सारे ग़म को मिटा देगा।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

सुनो दिकु | Kavita Suno Diku

Similar Posts

  • जरा सोचिए | Jara Sochie

    जरा सोचिए! ( Jara sochie )   आजीवन कुर्सी/सत्ता का सुख भोगने वाले/ भोग सकने वाले माननीय लोग एक नहीं अनेक पदों के लिए अलग अलग आजीवन पेंशन पाते हैं वही सत्ता के दंभ में युवाओं के लिए चार साला स्कीम लेकर आते हैं फायदे बहुत गिनाते हैं कभी निजीकरण का कभी न्यू पेंशन स्कीम…

  • खुशियों की नई भोर | Khushiyon ki Nai Bhor

    खुशियों की नई भोर ( Khushiyon ki nai bhor )    राखी के स्नेहिल धागों में, खुशियों की नई भोर अंतर्मन अनंत आह्लाद, अनूप उत्सविक परिवेश । शुभता सरित प्रवाह, बहना घर द्वार प्रवेश । श्रृंगारित पुनीत संबंध, रक्षा बंधन भव्यता चारों ओर । राखी के स्नेहिल धागों में, खुशियों की नई भोर ।। सनातनी…

  • दहेज में मां | Dahej mein Maa

    दहेज में मां ( Dahej mein maa )    था एक लावारिस खा रहा था ठोकर दर बदर अनाथ था पता नही कौन थी मां कौन थे बाप एक दिन अचानक पढ़ाई के लिए प्रेरित किया एक दिन बन गया बड़ा अफसर लेकिन भूला नहीं अपने पिछले दिन आ रहे थे बार बार याद एक…

  • राई का पहाड़ | Rai ka Pahad

    राई का पहाड़ ( Rai ka pahad )   क्यों  बनाता  है ? राई  को  पहाड़  तू, क्यों  बात  छोटी को  बनाता  ताड़  तू।   टूट  कर  पत्थर  बना  कंकड़  सदा ही है  गया  फेका  कहीं  भी  बेवजह  ही सह गया  जो  चोट पत्थर मार  खाकर पूजा  गया  भगवान    बन  सर्वदा  ही   शैल …

  • बड़े लोग | Kavita bade log

    बड़े लोग ( Bade log )   मैं बहुत बड़ी कवियत्री हूँ ऐसा उसने मुझसे कहा एक दिन कवि सम्मेलन में मुझे भी साथ ले चलो कहां बहुत बड़ा कवि सम्मेलन है ऐसा उसने प्रत्युत्तर में कहा वहां बहुत बड़े बड़े आते हैं छोटे लोगों की वहाँ पूछ नहीं लिखती तो मैं भी थी थोड़ा…

  • पत्नी और प्रेमिका | Patni aur premika par kavita

    पत्नी और प्रेमिका ( Patni aur premika )   पत्नी और प्रेमिका दोनों भिन्न प्राणी है एक को समाज,घर और कानून मान्यता देता है दूसरे को सिर्फ़ प्रेमी मान्यता देता है   पत्नी का बीच राह पर हाथ पकड़ कर चल सकते हो लेकिन प्रेमिका के साथ नहीं किसी के पूछने पर बेझिझक यह तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *