Kavita Mohe Rang de Piya

रंग दे पिया मोहे रंग दे पिया | Kavita Mohe Rang de Piya

रंग दे पिया मोहे रंग दे पिया

( Rang de piya mohe rang de piya ) 

 

रंग दे पिया मोहे रंग दे पिया
भर पिचकारी रंग खेले पिया
फागुनी मौसम फिजाएं खिली
मदमस्त मस्तानी हवाएं चली

लबों पे तराने दिल खिलने लगे हैं
सुर संगीत के प्रिय मिलने लगे हैं
मोती बरसने लगे सनम जुबा से
शब्द सुरीले से निकलने लगे हैं

रसियों की टोली सजी धजी आई
ढोलक नगाड़े मधुर बजने लगे हैं
होली की रंगत सुहानी सी छाई
चेहरे हंसी से अब खिलने लगे हैं

चंग धमाले मोहक बंसी की ताने
बयार बसंती प्यारे सुरीले तराने
सतरंगी हवाएं लो आई है होली
भीगी कहीं चुनरिया और चोली

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

धरा | Dhara par Kavita

 

Similar Posts

  • एक मां की बेबसी | Kavita

    एक मां की बेबसी ( Ek Maa Ki Bebasi ) विकल्प नहीं है कोई देखो विमला कितना रोई सुबककर दुबककर देख न ले कोई सुन न ले कोई उसकी पीड़ा अनंत है समाज बना साधु संत है जानकर समझकर भी सब शांत हैं किया कुकृत्य है शोहदों ने जिनके बाप बैठे बड़े ओहदों पे सुधि…

  • वालिदैन | Walidain par kavita

    वालिदैन ( Walidain )  ( 2 )  वालिदैन के फ़र्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल वालिदैन के कर्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल पैदाइश से गुरू नोनहिल अल्हड़ जवानी तक क़दम दर क़दम अदा करना बड़ा मुश्किल मां के आंचल पिता के आग़ोश तक लम्हा दर लम्ह़ा अदा करना बड़ा मुश्किल गोद टर देता गंदी गिला शिक्वा…

  • शख्सियत | Poem shakhsiyat

    शख्सियत ( Shakhsiyat )     बेवजह  ना  हमें आजमाया करों। बात दिल पे सभी न लगाया करों।   टूट जाएगी रिश्तों की जो डोर हैं, रोज ऐसे ना दिल को दुखाया करो।   साथ जब दो मिलेगे अलग शख्सियत। तब अगल ही दिखेगी सभी खाशियत।   हमकों जबरन ना खुद सा बनाया करो, हुस्न…

  • अन्नदाता की पुकार

    अन्नदाता की पुकार ******** हम अन्नदाता है साहब चलते हैं सदा सत्य की राह पर  करते है कड़ी  मेहनत चाहे कड़ी धूप य हो बारिश घनघोर कोहरा या हो कड़ाके की सर्दी दिन हो या काली रात खेतों में लगाता हूं रात भर पानी तब कहीं जाकर उगाता हूं अन्न सोता नहीं चैन की नींद…

  • शहीदे आजम भगत सिंह | Bhagat Singh par kavita

    शहीदे आजम भगत सिंह ( Shaheed-E-Azam Bhagat Singh )     राजगुरु सुखदेव भगतसिंह हमको आजाद चाहिए वतनपरस्ती दिलों में जोशीले जज्बात चाहिए   भारत मां को वीर सपूत धरा को बलिदान चाहिए आजादी का दीवाना हमें भगतसिंह जवान चाहिए   सरजमी पर मिटने वालों का दौर फिर लाना होगा वतन की पुकार फिर से…

  • रंग दे बसंती चोला

    रंग दे बसंती चोला रंग दे बसंती चोला,मेरे देश की धरती को,रंग दे बसंती चोला। तेरी खुशबू से महके,मेरे देश की हवा को,तेरी खुशबू से महके। तेरे रंग से रंगे,मेरे देश की धरती को,तेरे रंग से रंगे। तेरी खुशियों से खिले,मेरे देश की फसलें को,तेरी खुशियों से खिले। तेरे प्यार से प्यारे,मेरे देश के लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *