Dhara par Kavita

धरा | Dhara par Kavita

धरा

( Dhara ) 

 

धरा मुस्कुराई गगन मुस्कुराया
खिल गए चेहरे चमन महकाया
रंगों से रोशन हुई ये अवनी सारी
धरती पे खुशियों का मौसम छाया

खेतों में सरसों लहराई पीली
ओढ़ ली धरा ने चुनरिया रंगीली
महका मधुमास मदमाता आया
मस्ती में झूमे समां हरसाया

गुलशन सारे लगे फिर महकने
प्रेम के मोती धरा पर बरसने
गीतों ग़ज़लों ने छेड़े फिर तराने
होठों से आए सुहाने से गाने

जंगल में मंगल मन मयूर नाचे
कुदरत ने भी नव श्रृंगार राचे
धरती हर्ष से फूली ना समाई
होली रंगत नई लेकर आई

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Hindi Kavita | चार लाइनें

Similar Posts

  • महाराणा प्रताप जयंती | Maharana Pratap Jayanti

    महाराणा प्रताप जयंती ( Maharana Pratap Jayanti )   मुगल सदा नतमस्तक रहे,मेवाड़ी शेर के सामने *********** रजपूती आन बान शान , कीका संग नित परवान । अनवरत संघर्ष मुगल विरुद्ध, अदम्य साहस बुलंदी आह्वान । शत्रु हौसले मूल पस्त , हिंद अनुपमा निहारने । मुगल सदा नतमस्तक रहे, मेवाड़ी शेर के सामने ।। प्राण…

  • नारी: एक अनोखी पहचान | Nari jeevan kavita

    नारी: एक अनोखी पहचान ( Nari : Ek anokhi pahchan )     अंधकार भरी जिंदगी हैं कब तक दिये की रोशनी काम आएगी। दुसरो की पहचान पर जी रही, क्या कभी तेरी अलग पहचान बना पाएगी।   घर के काम और रसोई ऐसे ही तेरे हाथों चलती जाएगी। कब तक नकाब के पीछे तेरी…

  • सुनो

    सुनो   तुम्हें हर बार #सोचना और- सोचते रहना #बदन में एक #सिहरन सी उठती है तुम्हें याद करके एक तो #शीत और- दूसरा तुम्हें #महसूस करना अक्सर #दर्द जगा जाता है…. #तन्हाइयां भी असमय घेर लेती है आकर उठते दर्द को ओर बढ़ा जाती है टूटता #बदन #बेहिसाब #बेसबब #अहसास करा जाता है बस……..

  • पिता | Poem on father in Hindi

    पिता ( Pita )    संस्कार वटवृक्ष के जैसे प्रेम बहे नदिया के जैसे शीतलता में चांद के जैसे धीर धरे धरती के जैसे स्थिर शांत समंदर जैसे अडिग रहे पर्वत के जैसे छाव दिये अम्बर के जैसे धन उनपर कुबेर के जैसे समस्याओं का हल हो जैसे सारे घर की नींव हो जैसे रुके…

  • Kavita | अधरों पर मुस्कान है कविता

    अधरों पर मुस्कान है कविता ( Adharon par muskan hai kavita )   अधरों पर मुस्कान है कविता कवि ह्दय के भाव है कविता उर  पटल  पर  छाप छोड़ती सप्त सुरों की शान है कविता   वाणी का उद्गार है कविता वीणा की झंकार है कविता छू  जाती  मन  के तारों को देशभक्ति का गान…

  • ढ़लती जवानी | Kavita Dhalti Jawani

    ढ़लती जवानी ( Dhalti jawani )    मेंरे भाई अब यह उम्र ढ़लती जा रही है, इन हड्डियों से माॅंस अब कम हो रहा है। ये बाल भी काले रंग से सफ़ेद हो रहें है, टांगों में भी दर्द अब यह शुरु हो रहा है।। अब भागना और दौड़ना दूर की बात है, पैदल चलने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *