Kavita Nari Man

नारी मन | Kavita Nari Man

नारी मन

( Nari Man )

 

नारी मन, प्रेम का दिव्य दर्पण

परम माध्य सृष्टि सृजन,
परिवार समाज अनूप कड़ी ।
सदा उत्सर्गी सोच व्यंजना,
पर आनंद हित सावन झड़ी ।
संवाहिका संस्कृति परंपरा,
अग्र पाद धर्म आस्था तर्पण ।
नारी मन, प्रेम का दिव्य दर्पण ।।

मृदुल मधुर अंतर भाव,
नैसर्गिकता अंग प्रत्यंग ।
मिलनसारी विमल व्यवहार,
मुख मंडल मुस्कान उमंग ।
विनम्रता सामंजस्यता अद्भुत,
द्वि कुल हित निज खुशियां अर्पण ।
नारी मन, प्रेम का दिव्य दर्पण ।।

अज्ञानता वश जन मानस भ्रमित,
दृष्टि पात मात्र सुडौल तन ।
वासना मय आचार विचार,
कुंठित मानसिकता अथाह रमन ।
पुरुष प्रधान समाज अहंकारी,
देख अबला शील समर्पण ।
नारी मन, प्रेम का दिव्य दर्पण ।।

महिला शक्ति प्रतिभा अनुपम,
हर क्षेत्र अग्रणी भूमिका ।
शिक्षा विज्ञान खेलकूद गृह,
नित वंदित कीर्तिमानी तूलिका ।
स्नेहगार दया उद्गम स्थल,
सद्गुण पुंज सिंधु मर्षण।
नारी मन, प्रेम का दिव्य दर्पण ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • रण में केशव आ जाओ | Kavita

    रण में केशव आ जाओ ( Ran mein keshav aa jao )   चक्र सुदर्शन धारण करके अब रण में केशब आ जाओ जग सारा लड़ रहा अरि से विजय पताका जग फहरावो   साहस संबल भरके उर में जन जन का कल्याण करो सब  को  जीवन  देने वाले माधव  सबके  कष्ट  हरो   हर…

  • दीवाली 2020 | Short poem for diwali

    दीवाली 2020   आई दीवाली लाई खुशियां हर कोई मतवाला है । किसी की यह भव्य दीवाली तो किसी का निकला दीवाला है । कोई तिजोरी वाला हो गया कोई टुटा कटोरे वाला है । कोरोना का रोना ही नहीं वैश्विक संकट का बोल बाला है । चाह बहोत है मन में । पर मैंने…

  • संसार | Sansar par Kavita

    संसार ( Sansar )  ईश्वर तेरे संसार का बदल रहा है रूप-रंग, देख सब हैं चकित और दंग। क्षीण हो रहा है वनों का आकार, जीवों में भी दिख रहा बदला व्यवहार। कुछ लुप्त भी हो रहे हैं, ग्लेशियर पिघल रहे हैं। वायु हुआ है दूषित, विषैले गैसों की मात्रा बढ़ी है अनुचित। समझ नहीं…

  • भाई दूज | Bhai Dooj

    भाई-दूज  ( Bhai-dooj ) ( 2 )  बहन इक भाई के जीवन में रिश्ते कई निभाती है, बन के साया मां की तरह हर विपदा से बचाती है, कभी हमराज़ बन उसके राज़ दिल में छिपाती है, जुगनू बनके अंधेरों में सफ़र आसां बनाती है !! बहन जब भाई के मस्तक तिलक काढ़ती है तो,…

  • नवरात्रि पर्व (अश्विन )

    नवरात्रि पर्व (अश्विन ) भुवाल माता पर आस्था अम्बर हैं ।यह निश्छल ,अविरल , अपलक है ।यह सत्यं-शिवं -सुन्दरं क्षेमंकर हैं ।यह आत्म पथ फलदायी सुखकर है ।भुवाल माता का स्मरण सदा सुखदायी है ।भुवाल माता पर आस्था अम्बर हैं ।जब तक रहता है नील गगन में तारातब तक छविमान दिखता लगता प्याराजब अपने उच्च…

  • प्यारा भारत देश | Geet Pyara Bharat Desh

    प्यारा भारत देश ( Pyara Bharat Desh ) हमारा है प्यारा बहुत देश जिसमें रहते हर धर्म के लोग ये हमारा हिंदुस्तान है..। जिसमें बसते सबके प्राण तभी तो करते सब प्यार ये हमारा हिंदुस्तान है..।। जहाँ अनेकता में एकता नजर आती है सदा ये हमारा हिंदुस्तान है..। मनाये मिलकर हर त्यौहार चाहे हो वो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *