सावन मनभावन | Sawan Manbhavan

सावन मनभावन

( Savan Manbhavan )

झूम झूम के सावन आया,
घूम-घूम के खुशियां लाया।

झन~झन करे झंकार ,
आवारा बदरा बरसाया।

घन-घन गरजती बौछारें
धूम धड़का कर धमकाए l

गर्जन-तर्जन करे दामिनी,
पुलक-पुलक पुलकाए l

चढ़ गई मौज बदरा को,
तो नदिया भर-भर लाये।
नाले-डबरे सारे भर गए,
गली में पानी बहता जाए l

छप-छप करता बचपना,
कागज की नाव बहाए l

घरौंदे खेलने वाले बच्चे
मिट्टी भर-भर लोंदे लाये।

हल जोतते बच्चे पानी में
दरवाजे पर बांध बनाये।

कंकड़-पत्थर मार-मार
भरे पानी में भंवर उठाये।

दादुर खुशी मना-मनाकर
टर्र-टर्र की राग भैरवी गाये।

झुर्र-झुर्र बोली झींगुर रानी
फुदक-फुदके धूम मचाये।

भरी डाबरी उछली मछली
जल में ठुमके पूंछ नचाये l

लेकर हल, हलधार भागे
खेतों में हरियाली लाये l

सर-सर चले पवन झकोरे
डाल-डाल पर इतराये।

बरसा ने हर्षाय है मन
दुखी गर्मी भागी जाए।

सावन आया मनभावन
भोले शंकर भी हैं आये l

प्रकृति हो गई है जीवंत
वन-उपवन रंग रंगाये l

Rajendra Rungta

राजेंद्र कुमार रुंगटा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

यह भी पढ़ें:-

दादाजी | Kavita Dada Ji

Similar Posts

  • जीवन ज्योत्स्ना है नारी | Jeevan Jyotsna Hai Nari

    जीवन ज्योत्स्ना है नारी ( Jeevan Jyotsna Hai Nari )   कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर प्रवाह विमल सरिता । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, अनंता अत्युत्तम कविता । सृजन उत्थान पथ पर, सदा अनंत महिमा धारी । जीवन ज्योत्स्ना है नारी ।। स्नेहगार ,दया उद्गम स्थल, अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि का । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक…

  • वक्त | Poem waqt

    वक्त ( Waqt )   वक्त से ना बड़ा कोई पहले हुआ, वक्त से ना बड़ा कोई हो पायेगा। वक्त से कोई पहले हँस ना सका, वक्त से कोई पहले ना रो पायेगा।।   ना किसी के लिए रुका है कभी ना किसी के लिए झुका है कभी उसके अंतस में क्या है समझ न…

  • आवाज मन की | Kavita Awaz Man Ki

    आवाज मन की ( Awaz Man Ki ) ताना-बाना दिमाग का मन से, छुआ-छूत जाति-धर्म मन से । मिटाते भूख नजर पट्टी बांध-, बाद नहाते तृप्त हो तन से। क्या गजब खेल मन का भईया , दुश्मन भी कुछ पल का सईया। उद्घाटित उद्वेलित उन्नत उन्नाव -, उद्विग्न हो नियम की मरोड़ता कलईया। फिर दलित…

  • विश्व शांति दिवस | Poem on World Peace Day in Hindi

    विश्व शांति दिवस ( Vishwa shanti divas )    शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में तन मन पुनीत पावन, अलौकिक मृदु अहसास । पटाक्षेप सघन तम, दर्शित चहुं दिशा उजास । रग रग अथाह मंगलता, मोहक सुरभि पवन में । शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में ।। शमन पथ अग्रसर, क्रोध वैमनस्य उग्र…

  • इन्सान तेरे-मेरे में उलझ जाता है

    ‘इन्सान तेरे-मेरे में उलझ जाता है’ हे इन्सान तू अकेला ही आता है,तथा अकेला जहाँ से चला जाता है।तू यहाँ सदैव कुछ खोता व पाता है,नित तेरे-मेरे में उलझता जाता है। हे इन्सान तू स्वयं का भाग्य-विधाता है,साँसों की चलती रहती है कहानी।मिलते तथा बिछड़ते हैं इस पथ में,तू छोड़ जाता है अपनी निशानी। केवल…

  • तृष्णा | Kavita Trishna

    तृष्णा (Trishna ) तृष्णाएं सदा संतृप्त, नेह से संसर्ग कर पगडंडियां व्याकुल दिग्भ्रमित, उच्चवाचन मरीचि प्रभाव । सुख समृद्धि मंगलता दूर, निर्णयन क्षमता अभाव । अथक श्रम सफलता चाहना, विराम पल उत्सर्ग कर । तृष्णाएं सदा संतृप्त ,नेह से संसर्ग कर ।। नैतिक आचार विचार, नित विमल कामना स्पंदन । कपट रहित धवल छवि, हृदय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *