Kavita nasha kursi ka

नशा कुर्सी का | Kavita nasha kursi ka

नशा कुर्सी का

( Nasha kursi ka )

 

 

नर झूम-झूम गाता नशा कुर्सी का छा जाता
चंद चांदी के सिक्कों में बहुमत नेता पाता

 

कुर्सी का चक्कर ऐसा सत्ता के गलियारों में
वादे प्रलोभन सीखो भाषण दो हजारों में

 

समीकरण सारे हो कुछ प्यादे हमारे हो
जोड़-तोड़ राजनीति राजनीतिक वारे हो

 

चुनावी दौरे नेताजी सभाएं प्रचार रहे जारी
नशा कुर्सी का चढ़ा राज का पासा है भारी

 

वोट मांगते नेताजी कुर्सी से चिपक गए
वारे न्यारे सारे करके वादों से मुकर गए

 

दिन-रात कुर्सी भाती बेचैनी सी छा जाती
कैसा नशा कुर्सी का कुर्सी सपनों में आती

 

आंखो में कुर्सी दिखे कुर्सी पे दिखते नेताजी
छाया खुमार कुर्सी का सत्ता सुख भाता जी

 

धरना प्रदर्शन हो आम सभा दर्शन हो
पांच साल बाद कोई नया मार्गदर्शन हो

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नव वर्ष अभिनंदन | Nav varsh abhinandan kavita

Similar Posts

  • लालच बुरी बलाय

    लालच बुरी बलाय ***** सदैव हलाल की कमाई खाएं, किसी के आगे हाथ न फैलाएं। ऊपर वाला जिस हाल में रखें- ख़ुशी ख़ुशी जीवन बिताएं, आवश्यकता से अधिक न चादर फैलाएं; बस अपना काम ईमानदारी से करते जाएं। बरकत और अल्ल्लाह की रहमत- खुद चलकर आपके द्वार आए, फिर काहे को हाय हाय? सब जानते…

  • ज़मीर | Poem zameer

    ज़मीर ( Zameer )   आज फिर से ज़मीर का इक सवाल उठाती हूं मंचासीन के कानों तक ये आवाज़ पहुंचाती हूं   उनके स्वार्थ से बुझ गए हैं कुछ दीप खुशियों के ज़रा ठहरो कि पहले उनकी ज्योत जलाती हूं।   बना कर कुटुम्ब विशाल फिर क्यूँ आपस में लड़ते हो जिम्मेदारियाँ निभाने की…

  • आइना जिन्दगी का

    आइना जिन्दगी का ना पैसों का गुरुर , ना बोले रुदबा lआप अगर नेकी है , तो नेकी क्या है ll ख़ुशियों का आंचल बनकर , उल्लास को छापा है lदिनचर्या की चाह बनकर , जीना सिखाया है ll चमक सूर्य – चंद्र के सम , दया प्रभु के सम lदिया नाम और शहोरत ,…

  • गुरु नानक देव | Guru Nanak dev ji poem in Hindi

    गुरु नानक देव ( Guru Nanak Dev )   सिख धर्म के संस्थापक प्यारे गुरु नानक देव हमारे। प्रकाश पर्व जयंती मनाये गुरु ज्ञान आलोकित तारे।   धर्म सुधारक समाज सुधारक योगी धर्मगुरु कहलाए। दार्शनिक गुण धर मन मानस देशभक्ति राह अपनाए।   वाहे गुरुजी का दरबार सजता गुरुद्वारे गूंजे कीर्तन कर। धर्म की रक्षा…

  • कैसी बीत गए तुम्हारे साथ | Romantic kavita

    कैसी बीत गए तुम्हारे साथ ( Kaisi beet gaye tumhare saath )   कैसी बीत गए तुम्हारे साथ । कितने पल कितने साल। सच कहूं वह बीते दिन थे बेमिसाल। आज भी चुपके से,तुमको कभी, जी भर के देख लेती हूं नजर चुरा कर। नोकझोंक करती हूं , बस रखती हूं प्यार छुपा कर। आज…

  • ३३ प्रतिशत आरक्षण | 33 Percent Aarakshan

    ३३ प्रतिशत आरक्षण   नारी बिल पारित हुआ मोदी जी ने सम्मान दिया और पूरे भारत ने भी यह माना है नारी शक्ति को फिर से पहचाना है ।। मातृशक्ति सदा रही सहाय , घर में रहे तो खयाल रखे सबका , घर के सदस्यों,परिवार जन का फिर क्यूं उसको रहने दे असहाय।। “राष्ट्रपति मुर्मू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *