नींद

Kavita | नींद

नींद

( Neend )

 

आंधी  आई काले बादल
घिर  घिर कर आने लगे
कहर कोरोना बरस पड़ा
खतरों के मेघ मंडराने लगे

 

 

रह रह कर डर सता रहा
आंखों की नींद उड़ाने को
यह कैसी लहर चल पड़ी
कैसा  मंजर  दिखाने को

 

 

सड़कों पर सन्नाटा छाया
नींद  हराम  हुई सबकी
कालचक्र  की करवट से
जाने फिजाएं क्यों बहकी

 

सिर पर मौत का तांडव हो
तो  नींद  भला कैसे आए
कैसे  कोई  सुख  से सोए
भरपेट  भोजन  कर  पाए

 

दुख की घड़ी में मिलकर
सबको संयम अपनाना है
सावधानी   रखकर  पूरी
सबकी  जान  बचाना  है

 

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Kavita | जय मां कालरात्रि

Similar Posts

  • लेखक | Lekhak

    लेखक ( Lekhak )    सत्य का समर्थन और गलत का विरोध ही साहित्य का मूल उद्देश्य है कहीं यह पुष्प सा कोमल कहीं पाषाण से भी सख्त है कहीं नमन है वंदन है कहीं दग्ध लहू तो कहीं चंदन है मन के हर भावों का स्वरूप है साहित्य हर परिस्थितियों के अनुरूप है साहित्य…

  • नव वर्ष मंगलमय हो | Nav varsh mangalmay ho 2022

    नव वर्ष मंगलमय हो ( Nav varsh mangalmay ho )   नव वर्ष अति हर्षद् सुखद आनन्दवृष्टिअपार हो। मेरे हृदय में आपका अनवरत साक्षात्कार हो।। नव वर्ष ० उपवन सुगंधित हो सदा अवनी पर हरियाली रहे, मन से कलुष सब दूर हों अमृत भरी प्याली रहे, वसुधा ही अपना कुटुंब है मनस् से यह उद्गार…

  • न्याय की पुकार

    न्याय की पुकार उपेक्षित को आज तक न्याय नहीं मिला,अपेक्षित को आज तक न्याय नहीं मिला। सालों से होते ज़ुल्मो सितम ग़रीबों से,ग़रीब को आज तक न्याय नहीं मिला। सुनते नहीं पुकार कानों में ठोंसा कपास,शोषित को आज तक न्याय नहीं मिला। बहिन बेटियों से होते बलात्कार सरे आम,अछूत को आज तक न्याय नहीं मिला।…

  • राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान

    राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान   कृत संकल्पित राम अनुपमा, स्वार्थ तज्य अनुज्ञ सिद्धांत । उपेक्षित एकता प्रेरणा पुंज, अनुग्रह तत्पर सदैव क्लांत । आत्म गौरव पुनःअभिमंडन, स्फूर्ति शक्ति संचेतन आह्वान । राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान ।। जन भावना सहर्ष स्वागत, पर पक्ष व्यंजना नीति रीति । साधन साध्य नैतिक…

  • उम्मीद | Poem Ummeed

    उम्मीद ( Ummeed ) एक उम्मीद सी,दिल में रहती है । जो प्यार से, हमसे कहती है । चिंताएं सारी ,छोड़ भी दो । खुशियों से , नाता जोड़ ही लो । वो दिन भी, जल्दी आयेगा । मन ,आनंदित हो जायेगा । जब साथ, मिलेगा अपनों का । संग संग देखे , सब सपनों…

  • रात पूस की!

    रात पूस की! **** पवन पछुआ है बौराया, बढ़ी ठंड अति- हाड़ मांस है गलाया! नहीं है कोई कंबल रजाई, बिस्तर बर्फ हुई है भाई। किट किट किट किट दांत किटकिटा रहे हैं, कांपते शरीर में नींद कहां? निशा जैसे तैसे बिता रहे हैं। चुन बिन कर लाए हैं कुछ लकड़ियां- वहीं सुनगा रहे हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *