Nav varsh mangalmay ho 2022

नव वर्ष मंगलमय हो | Nav varsh mangalmay ho 2022

नव वर्ष मंगलमय हो

( Nav varsh mangalmay ho )

 

नव वर्ष अति हर्षद् सुखद आनन्दवृष्टिअपार हो।
मेरे हृदय में आपका अनवरत साक्षात्कार हो।।
नव वर्ष ०

उपवन सुगंधित हो सदा अवनी पर हरियाली रहे,
मन से कलुष सब दूर हों अमृत भरी प्याली रहे,
वसुधा ही अपना कुटुंब है मनस् से यह उद्गार हो।।
नव वर्ष ०

प्रियतम का प्रिय सानिध्य अविरल कर माला हो कसी कसी,
पावन प्रणय पण सुखद् सिहरन अंतसों तक धंसी धंसी,
द्युलोक से अच्छी धरा है ऐसा सद्व्यवहार हो।।
नव वर्ष ०

जननी जनक पूजित रहें स्वतनय से सेवित रहें,
अग्रज अनुज सन्मार्ग पथ अनुयायी अनुशासित रहें,
हर घर में तनया सुरक्षित हों कुछ इस तरह संसार हो।।
नव वर्ष ०

गुरु ज्ञान की सरिता बहायें शिष्य ज्ञान पिपासु हों,
सब लक्ष्य भेदित हो सकें सब लोग सद्जिज्ञासु हों,
सत्य ही शिव है सुंदर है कर्म का आधार हो।।
नव वर्ष ०

नदियां सदा वाहिनी रहें और प्रकृति अनुकूलित रहे,
खग निडर स्वर्णिम नीड़ में पर खोल के मुकुलित रहे,
मन मोती दीप का तिमिर पर अशेष वत अधिकार हो।।
नव वर्ष ०

?

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-नक्कूपुर, वि०खं०-छानबे, जनपद
मीरजापुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

ढाई अक्षर | Dhai akshar

Similar Posts

  • चंद्रयान | Chandrayaan

    चंद्रयान ( Chandrayaan )   खुशियां मनाओ सब मिलकर प्यारे, चांद पर पहुंच गए अब कदम हमारे। चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर, गूंज रहा हमारा नाम पूरी दुनिया भर। स्पेस रिसर्च के फील्ड में अब हम भी आगे बढ़ जायेंगे, नित नई खोजों से हम अब कई राज़ के पर्दे उठाएंगे। भारत के ज्ञान विज्ञान…

  • शायद हम बच्चे हो गए

    शायद हम बच्चे हो गए   शायद हम बच्चे हो गए शायद अब हम बच्चे हो गए       क्यूंकि      अब बच्चे बड़े हो गए…. अब न सुबह जल्दी       उठने की हड़बड़ी….. न जल्दी खाना     बनाने की फरमाइशें…. न बजट की खींचातानी    न कल की चिंता…..  न तर्क करता कोई      न…

  • सिंदूर दान

    सिंदूर दान   रक्त वर्ण सुवर्ण भाल कपाल का श्रृंगार है यह। ये मेरा सिंदूर है भरपूर है संस्कार है यह।।   तुम न होते मैं न होती कौन होता, फिर जगत में कुछ न रहता शून्य होता, पर हमारे प्रणय पथ के प्रण का मूलाधार है यह।।ये मेरा०   सप्तफेरी प्रतिज्ञा जब प्रकृति में…

  • आइना जिन्दगी का

    आइना जिन्दगी का ना पैसों का गुरुर , ना बोले रुदबा lआप अगर नेकी है , तो नेकी क्या है ll ख़ुशियों का आंचल बनकर , उल्लास को छापा है lदिनचर्या की चाह बनकर , जीना सिखाया है ll चमक सूर्य – चंद्र के सम , दया प्रभु के सम lदिया नाम और शहोरत ,…

  • सी आर पी एफ जवान हूॅं | CRPF Jawan

    सी आर पी एफ जवान हूॅं ( CRPF jawan hoon )   जो ख़्वाहिशें है हमारी उनको पूरी करने में रहता हूॅं, दिन-रात का पता ना चलता बस लिखता-रहता हूॅं। परिस्थिति ख़राब होने पर भी घबराया ना करता हूॅं, एक पहचान बनानें को ज़िद्दी रस्तें चलता-रहता हूॅं।। कभी कहानी कभी कविता मुक्तक दोहे लिखता हूॅं,…

  • नौसेना दिवस | Poem in Hindi on Nausena Divas

    नौसेना दिवस ! ( Nausena divas ) ( 2 )  हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से चार दिसंबर प्रेरणा पुंज, सर्वत्र नौ सेना दिवस आह्लाद । नमन पाक युद्ध इकहत्तर उत्सर्ग, अहम हिंद विजित संवाद । सप्तम सर्वश्रेष्ठ नौ सेना छवि, परमता विजय भव मंत्र मंचन से । हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *