रात पूस की

रात पूस की!

रात पूस की!

****

पवन पछुआ है बौराया,
बढ़ी ठंड अति-
हाड़ मांस है गलाया!
नहीं है कोई कंबल रजाई,
बिस्तर बर्फ हुई है भाई।
किट किट किट किट दांत किटकिटा रहे हैं,
कांपते शरीर में नींद कहां?
निशा जैसे तैसे बिता रहे हैं।
चुन बिन कर लाए हैं कुछ लकड़ियां-
वहीं सुनगा रहे हैं,
निकली ज्वाला से तन मन को तपा रहे हैं।
फटी हुई धोतियों को सिलकर-
लेवा एक बना रहे हैं,
इस निर्दयी सर्दी से बचने का-
उपाय अंतिम कर रहे हैं।
फूस की झोपड़ी , पूस की रात-
बगल रखी बोरसी में बची कुछ आग,
यही गरीब की पूंजी है आज।
शुक्र है बीती कल रात,
जिंदा बचे , यही इत्मिनान की बात।
सुबह हुई कुछ धूप खिली,
तब जाकर राहत की सांस मिली।
पर चैन कहां?
एक और रात की चिंता माथे पर लिए-
सड़क पर आ डटे हैं,
कुछ चुन बिन जलावन का इंतजाम कर रहे हैं‌।
ताकि गरीब की बोरसी धधक सके,
जिसकी आग से हम गरीबों के दिल हैं धड़क रहे!
दिसंबर जनवरी बस किसी तरह गुजर जाए,
तो संक्रांति पर जा गंगा नहा आएं?
तिल लड्डू खाकर,ठंड को कहें अलविदा,
बस इतना दया दिखाना या खुदा!

 

?

 

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

जाने कहां चले गए ?

 

Similar Posts

  • भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस

    भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस धर्म मार्ग को जीवन आचरण में अपनायें ।विकट – विकटतम मार्ग से पार लगायें ।कही न रुके सदैव आगे बढ़ते जायें ।मानव जीवन से मोक्ष पायें ।प्रभु पार्श्वनाथ की तरह मंजिल पायें ।धर्म से भावना प्रबल रहती ।गलत आचरण से कोसों दूर रहते ।मन में निर्मल सरिता की भावना…

  • सोच समझकर बोल | Soch samajh kar bol | Geet

    सोच समझकर बोल ( Soch samajh kar bol )   सोच समझकर बोल रे बंदे सोच समझकर बोल तिल का ताड़ बना मत बंदे मन की आंखें खोल   मीठी वाणी लगती प्यारी मधुरता से रिश्ता नाता है मधुर बोल दुनिया दीवानी तोता पिंजरे में आता है हंगामा खड़ा मत करना प्यारे मत करना रमझोल…

  • कविता तू | Kavita tu

    कविता तू ( Kavita tu ) कविता, तू शब्दों की माला, भावनाओं का रंग, तेरे बिना दिल की गहराई, रहती है सुनी और थकी। तू लफ्जों में छुपी, सजीवता की छाया, हर स्वर में बसी, प्रेम और स्नेह की माया। तेरे हर पंक्ति में बसी, दिल की अनकही बात, हर छंद में छुपा है, जीवन…

  • वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ | Vrikshamitra

    वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ ( Vrikshamitra Shravan Kumar Jakhar )   वृक्षमित्र संजीवनी संवाहक श्रवण कुमार जाखड़। धन्य आपका जुनून जज्बा मृदुवाणी मधुर भाषण। पेड़ लगाते पेड़ बांटते जब हरियाली धरा पर छाई। आओ वृक्ष लगाएं हम मिलकर मुहिम एक चलाई। शिक्षक सरल स्वभाव शांति के सदा रहे उपासक। आयोजन में धर्म निभाएं पेड़ों की…

  • होगा निश्चय सबेरा

    होगा निश्चय सबेरा   अधिकार है सबको जीने का राजा रंक और फकीर, तृप्त होता कोई ख़्वाब देखकर हँसकर काटता कोई गम के जंजीर। लाख उलझनें हो जीवन में ख़्वाब सभी सजाते हैं, किसी के ख़्वाब पूरे होते किसी के अधूरे रह जाते हैं। नीद में देखता ख़्वाब कोई कोई सो नही पाता है, न…

  • शहरों की ओर | Kavita

    शहरों की ओर ( Shahro ki or )     छोड़ दिया घर बार गांव चल पड़े शहर की ओर चकाचौंध के पीछे दौड़े भूल गए सुहानी भोर   भागदौड़ भरी जिंदगी फुर्सत का कोई नाम नहीं शहरों का जीवन ऐसा अपनेपन का काम नहीं   फैशन के दीवाने होकर लोग चले शहर की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *