Kavita on Zindagi

जिंदगी जलेबी है जी | Kavita on Zindagi

जिंदगी जलेबी है जी

( Zindagi jalebi hai ji )

 

जिंदगी जलेबी है जी मीठी-मीठी सी रसदार।
थोड़ा थोड़ा प्यार है जी थोड़ी थोड़ी तकरार।

गोल-गोल लच्छे जैसी जिंदगी है लच्छेदार।
रसभरी जलेबी सी टपकती है रस की धार।

गांठ गठीली भी है ये जिंदगी रसीली भी है।
जलेबी सी नरम नरम अश्कों से गीली भी है।

मन वो ललचा देती मुंह लार टपका लेती है।
जिंदगी भी कभी-कभी समां महका देती है।

गरम गरम जलेबी सी सबको भाती जिंदगी।
नजारे नित बदलती हमको लुभाती जिंदगी

जलेबी जब इतराती है कितने बलखाती है।
मोड़ मोड़ पर जिंदगी भी नखरे दिखाती है।

जलेबी जहां भी जाए मक्खियां भिनभिनाए।
हौसलों से मक्खियों को यारों हम दूर भगाएं।

रिश्तो में प्यार भरो जिंदगी को रसदार करो।
जलेबी सा परचम पाओ दिलों पर राज करो।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मन मंदिर में दीप ज्योति जलाता रहा | Man Mandir Mein

Similar Posts

  • क्या है आचार संहिता | Aachar Sanhita

    क्या है आचार संहिता ( Kya hai aachar sanhita )    चलों साथियों हम जाने क्या है ये आचार संहिता, क्या है इसके नियम एवं लागू क्यों किया जाता। क्यों पड़ी इसकी ज़रुरत और मक़सद क्या होता, कब से शुरु हुआ यह क्या क्या इसमें बंद होता।। कई बनें है इसके लिए आचार-संहिता पर नियम,…

  • मुस्कान | Muskan

    मुस्कान ( Muskan ) बहुत ही खास है, हमारी मुस्कान चेहरे की चमक है ,हमारी मुस्कान, कीमती श्रृंगार है ,हमारी मुस्कान, कुदरती खूबसूरत है ,हमारी मुस्कान, रिश्तों को बांधे रखने की डोर है ,हमारी मुस्कान, खुशियों में कई गुना बढ़ जाती है,हमारी मुस्कान, गम छुपाने में कलाकार है , हमारी मुस्कान, दर्द बांटने में माहिर…

  • मेरे प्यारे पापा | Mere pyare papa | Geet

    मेरे प्यारे पापा ( Mere pyare papa )   अनुभवो भरा खजाना, वो स्नेह का सिंधु सारा। अपनापन अनमोल बांटते, सदा प्रेम की धारा। सबकी खुशियों में खुश रह, भूल जाते बुढ़ापा। मेरे प्यारे पापा, सबसे अच्छे, वो मेरे प्यारे पापा।   जीवन में मुस्कुराते रहते, खिलते हुए चमन से। हंस-हंसकर हम से बतियाते, बड़े…

  • आभा गुप्ता की कविताएं | Abha Gupta Poetry

    श्री गणेश श्री गणेश, प्रथमेश, गजानन,करूँ तुम्हारे चरण मे वंदन,करते दूर दुखियों के क्रंदन,तन, मन, धन हम करें समर्पन, हे शिव पुत्र, पार्वती दुलारे,धन्य नयन दर्शन से तिहारे,जब तेरा हम नाम पुकारें,कट जाऐ सब विघ्न हमारे,कर जोड़ नमन कर जोड़ नमनचरणों में नमन करती हूँ,श्री गणेश, प्रथमेश, गजानन,करूँ तुम्हारे चरण मे वंदन, मूसक वाहन मे…

  • भारतीय वायु सेना दिवस | Poem in Hindi on Indian Air Force Day

    भारतीय वायु सेना दिवस   हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन चतुर्थ वृहत सैन्य रूप, उत्साह साहस पर्याय । सदा रक्षित राष्ट्र स्वाभिमान, लिख कीर्तिमानी नव अध्याय । इक्कानवीं शुभ वात्सिकी, हर नागरिक अनंत अभिनंदन । हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन ।। चतुर्दश शतम अतुल्य विमान, एक्य लक्ष सप्तति सहस्त्रम…

  • भेड़ और भेड़िए Bhed Aur Bhediye

    भेड़ और भेड़िए ( Bhed Aur Bhediye ) भेड़ और भेड़िए का रिश्ताबहुत पुराना हैं आदिम काल सेभेड़ अमूमन भेड़ ही रहीभेड़िए हमेशा भेड़िएबहुत कोशिश के बाद भीउनका कत्ल-ए-आम रुका नहीं हैकुछ भेड़े मिल गई हैं भेड़ियों सेइस उम्मीद मेंकि शायद उनकी जानबख्श दी जाएगीपर वो जानती नहीं थीकि पिछली भेड़ों ने भीयही गलती दोहराई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *