Muskan

मुस्कान | Muskan

मुस्कान

( Muskan )

बहुत ही खास है, हमारी मुस्कान
चेहरे की चमक है ,हमारी मुस्कान,
कीमती श्रृंगार है ,हमारी मुस्कान,
कुदरती खूबसूरत है ,हमारी मुस्कान,
रिश्तों को बांधे रखने की डोर है ,हमारी मुस्कान,
खुशियों में कई गुना बढ़ जाती है,हमारी मुस्कान,
गम छुपाने में कलाकार है , हमारी मुस्कान,
दर्द बांटने में माहिर है , हमारी मुस्कान,
जीतने पर आंखे नम कर देती है , हमारी मुस्कान,
हार को स्वीकार करने की हिम्मत है , हमारी मुस्कान,
बड़ो का आशीर्वाद है, हमारी मुस्कान,
माता–पिता के दिल का सुकून है ,हमारी मुस्कान,
संघर्ष भरे जीवन में एक हिम्मत है ,हमारी मुस्कान,
जीवन भर साथ नही छोड़ती ,हमारी मुस्कान,
हमें सकारात्मक रखती है , हमारी मुस्कान,
इसीलिए…
चेहरे पर सजाए रखो ,
अपनी ये बेशकीमती मुस्कान ।।

 

पूजा राकेश जोशी
बीकानेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

यादें | Yaadein

Similar Posts

  • सिर्फ | Sirf

    सिर्फ ( Sirf )    मिला सिर्फ दर्द ,और मिले सिर्फ आंसू आपसे लगाकर दिल,कहो हमे क्या मिला मिल गई है मंजिल ,आपकी तो आपकी आपकी यादों के सिवा,कहो हमे क्या मिला कह दिए होते,नही मंजूर यह सिलसिला रेत की तृष्णा के सिवा,कहो हमे क्या मिला सिवा प्यार के कब तुम्हारा,साथ हमने मांगा खामोशी के…

  • गोंद के लड्डू

    गोंद के लड्डू गोंद के लड्डू, मीठे से स्वाद,सर्दी की सर्द रातों में, गर्मी का फरमाया आबाद।ताजगी से भरी, एक खजाना छुपा,इनमें तो बसी है, सेहत की हर एक ख़ुशबू। गोंद के लड्डू, नारी की सेहत के लिए वरदान,बचपन से बुढ़ापे तक, सबके लिए बनाए गए इनका अनोखा सामान।खुशबू बिखेरे इनसे, स्वाद में कुछ खास…

  • चल छोड़ दे दारू | Kavita chal chhod de daru

    चल छोड़ दे दारू ( Chal chhod de daru )   चल छोड़ दे दारू जरा तू फोड़ दे बोतल। मत लड़खड़ा प्यारे संभल संभल के चल। करना है नशा तो कर जरा तू स्वाभिमान का। धरती का लाल सपूत अन्नदाता किसान सा। अभिमान का त्याग करके संभाल अपनों को। शुभ कर्म कर संसार में…

  • आपसे सर्वस्व मेरा | Aapse Sarvasya Mera

    आपसे सर्वस्व मेरा ( Aapse Sarvasya Mera ) आप सर्वस्व मेरे,आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप मेरे प्राण धन हैं।आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है। हे प्राणनाथ, मेरे प्राणेश्वर!बलिहारी नित मैं आप पर।आपका श्री चरण मेरा घर।चरण कमल का भौंरा यह मन है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप…

  • करवा चौथ | Hindi poem On karwa chauth

    करवा चौथ ( Hindi poem On karwa chauth )   चाँद का कर लूं सनम दीदार मैं प्यार से जो बंधा करवा चौथ है   उसकी चूड़ी उसकी देखो बिंदिया  मुस्कुराती  सूरत करवा चौथ है   हो गया दीदार अपनें चाँद का प्यार का आया वो करवा चौथ है   सज गयी है चाँद की …

  • कविता में डूबा रहता हूं | Kavita mein

    कविता में डूबा रहता हूं ( Kavita mein dooba rahta hoon )    कविता में डूबा रहता हूं। छंदों की भाषा कहता हूं। भावों का सागर यूं उमड़े। सरिता बनकर बहता हूं। नव सृजन स्वप्न बुनता हूं शब्दों के मोती चुनता हूं। मनमंदिर में दीप जलता। वीणा की झंकार सुनता हूं। सौम्य शब्द सुधारस घोले।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *