वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी

वनिता सुरभि,पारिजात ललांत सी

 

कोमल निर्मल सरस भाव,
अंतर प्रवाह विमल सरिता ।
त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति,
अनंता अत्युत्तम कविता ।
सृजन उत्थान पथ पर,
महिमा मंडित सुकांत सी ।
वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी ।।

स्नेहगार ,दया उद्गम स्थल,
अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि का ।
पूजनीय कमनीय शील युत,
नैतिक अवलंब दृष्टि का ।
उमा रमा शारदा सरिस,
उत्संग मोहक बिंदु विश्रांत सी।
वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी ।।

अद्भुत तेज पुंज उज्ज्वल,
जग ज्योति अखंडित ।
हर युग अति गुणगान,
गरिमा महिमा शीर्ष मंडित ।
ऊर्जस्वित कर प्राण सकल ,
शक्ति भक्ति प्रेरणा दृष्टांत सी ।
वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी ।।

संस्कृति संस्कार धर्म रक्षक,
परंपरा मर्यादा युक्त चरित्र ।
नैतिक सात्विक पथ गामिनी ,
व्यक्तित्व कृतित्व पवित्र ।
अथक श्रम उत्सर्ग साधना,
सदा प्रणत प्रभा सुशांत सी ।
वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी ।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • व्यवहार में सुधार जरूरी बा ! ( भोजपुरी भाषा में)

    व्यवहार में सुधार जरूरी बा ! ( भोजपुरी भाषा में) ***** पहिर के हमरे झमकावेलू, आ# हमरे के आंख देखावेलू। कमरिया लचकावेलू, अंखियां मटकावेलू। रही रही धमकावेलू, जान के महटियावेलू। पुकरलो पर ना आवेलू, सुन के अंठियावेलू। घड़ी घड़ी दु चार बातो सुनावेलू, बड़ा हमके सतावेलू। हो शालू! तू त# बाड़ू बड़का चालू? झट दोसरा…

  • नैना | कुण्डलिया छंद

    नैना ( कुण्डलिया छंद )   नैना नैना से लडे, नैन हुए लाचार। मन चंचल हो मचल रहा, अब क्या करे हुंकार॥ अब क्या करे हुंकार, शेर मन नाही लागे। तडप रहा हर रात, कहत न पर वो जागे। क्या तोहे भी प्रीत, जगाए सारी रैना। सावन बनकर मेघ, बरसते रहते नैना     कवि : …

  • प्रेम में पड़ कर

    प्रेम में पड़ कर   अक्सर प्रेम से ओत प्रोत पुरूष समर्पित कर देता है पत्नी के हिस्से का प्रेम अपनी प्रेमिका को खुद के अस्तित्व को स्वयं ही नष्ट कर लेता है और….. ढूँढता है अपना अस्तित्व प्रेमिका के अंदर अस्तित्वहीन पुरूष स्वयं ही खत्म कर लेता है अपना महत्व और……… महत्वहीन पुरूष नहीं…

  • दिकुप्रेम की राह

    दिकुप्रेम की राह जीवन मेरा बस तुझसे जुड़ा एक अफसाना है,हर लम्हा तेरा इंतज़ार, प्रेम बस तेरा दीवाना है।कभी हँसी में तू आई, कभी अश्कों में बसी,अब हर साँस में बस तेरी यादों का तराना है। राहों में तेरा एहसास अब भी मौजूद है,तेरी बातों की मिठास हर लम्हा मख़मल सी दूज है।कभी ख्वाबों में…

  • मैं पेड़ हूँ | Ped par Kavita

    मैं पेड़ हूँ ( Main ped hoon )   मैं हूॅं एक जंगल का पेड़, फैला हूँ दुनिया और देश। निर्धन या कोई हो धनवान, सेवा देता में सबको समान।। जीवन सबका मुझसे चलता, सांस सभी का मुझसे चलता। बदले में किसी से कुछ ना लेता, सारी उम्र सबको देता ही रहता।। पहले मेरा जंगल…

  • भारत के लाल | Bharat ke lal

    भारत के लाल ( Bharat ke lal )   मत लूटो कोई देश की दौलत, बल्कि नेता सुभाष बनों। राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, लाला लाजपत राय बनों। मंगल पाण्डेय, झाँसी की रानी, ऊधम सिंह, आजाद बनों। अशफाकउल्लाह, अवध बिहारी, रोशन, बिस्मिल, राजेंद्र बनों। शौर्य, पराक्रम से भरी हुई हैं, देखो, अनंत कथाएँ। स्वतंत्रता के उस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *