पिता का सहारा | Kavita Pita ka Sahara

पिता का सहारा

( Pita ka Sahara )

जिस भी बच्चे के सिर पर पिता का सहारा होता है,
दुनिया में खुशनुमा उसके लिए हर एक नजारा होता है।

हर एक इच्छा पूरी करते अपने प्यारे बच्चे की,
करते दुगनी मेहनत भरपाई करने उसके खर्चे की।

मोमबत्ती सा जलकर पिता बच्चों का जीवन रोशन करता है,
अपने सारे सुख त्यागकर कड़ा परिश्रम करता है।

पिता के होते हर बच्चा राजकुमार सा होता है,
उसके जाने पर पता चलता कि उसने क्या खोया है।

पिता ईश्वर का है स्वरूप करो उसका आदर सम्मान,
होगा तुम्हारा भला मानो उनका हर आदेश फरमान।

पिता होता है अपने बच्चे का भाग्य विधाता,
उनके होते बच्चे पर कोई संकट नहीं आता।

पिता है साक्षात परमेश्वर स्वरूप बच्चों का पालनहार,
इसकी महानता को समझो और कर लो स्वीकार।।

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

पर्यावरण और पेड़ | Kavita Paryavaran aur Ped

Similar Posts

  • हे सूरज देवा | छठलोकगीत

    हे सूरज देवा पानी के पियासल तिरिया,जोहत बाटिन बांट हो,हे सूरज देवा,जल्दी जल्दी आवा हमरे घाट हो,हे सूरज देवा –2 रहम करा तीन दिन से,बाटी हम भूखल पियासल,बदरी में जाके काहे,करत हौआ लुकाछिपल,अब ना सतावा जल्दी हेन्हें आवा हो,हे सूरज देवा।जल्दी जल्दी आवा हमरे घाट होहे सूरज देवा—2। अबकी बरस हम कईले बानी छठ पूजा,बनउले…

  • Kavita | आसिफ की आपबीती

    आसिफ की आपबीती ( Asif Ki Aap Beeti ) ****** लगी थी प्यास मंदिर था पास गया पीने पानी थी प्यास बुझानी समझ देवता का घर घुस गया अंदर नहीं था किसी का डर पी कर वापस आया तभी किसी ने पास बुलाया पूछा क्या नाम है? बताया आसिफ है! सुन वो बड़ा ही चौंका…

  • अपनी गलती पर अंधभक्त | Andhbhakti par Kavita

    अपनी गलती पर अंधभक्त ( Apni Galti Par Andhbhakt )   सारे ख़ामोश हो जाते हैं, ढ़ूंढ़ने पर भी नजर नहीं आते हैं। बोलती हो जाती है बंद, आंखें कर लेते हैं अंध। सिर झुकाते हैं, मंद मंद मुस्कुराते हैं; दांत नहीं दिखाते हैं! पहले भी ऐसा होता था… कह चिल्लाते हैं। अब तकलीफ क्यों…

  • मुझे मिल गयी माँ

    मुझे मिल गयी माँ किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो, दिखता था बस प्यार। चेहरे की…

  • पगडंडी | Hindi kavita

    पगडंडी ( Pagdandi )   पगडंडी वो रस्ता है, जो मंजिल को ले जाती है। उबड़ खाबड़ हो भले, मन को सुकून दिलाती है।   शहरों की सड़कों से ज्यादा, प्यारी लगे पगडंडी। प्रदूषण का नाम नहीं है, बहती हवा ठंडी ठंडी।   पगडंडी पर प्रेम बरसता, सद्भावो की धारा भी। हरी भरी हरियाली से,…

  • अंतिम बार मिलने आया बेटा वृद्धाश्रम | Milne Aaya Beta

    अंतिम बार मिलने आया बेटा वृद्धाश्रम ( Antim baar milne aaya beta vraddhashram )    अंतिम बार मिलने आया बेटा वृद्धाश्रम में यारों अपनी मां का कंगन चुराने के लिए बेच चुका है जमीन गहने घर के अब वो सारे घड़ियाली आंसू आज मां को दिखाने के लिए लाखों कमाया है जो धन बेईमानी का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *