प्यार चाहिए | Kavita Pyar Chahiye

प्यार चाहिए

( Pyar Chahiye )

प्यार को प्यार से देखो
तो प्यार बढ़ता है।
दिल को दिल से मिलाओं
तो दिल पिघलता है।
है बहुत से लोग यहां
जिनको प्यार मिलता नही।
तो क्या उनका जीवन
बिन प्यार के नीरस है।।

जो प्यार मोहब्बत को यारों
सिर्फ खेल समझते है।
वो हसीन सपनों से यारों
कोसों दूर रहते है।
इसलिए तो जिंदगी में
प्यार मोहब्बत जरूरी है।
बिना प्यार के ये जिंदगी
सच में अधूरी है।।

प्यार मोहब्बत का अंदाज
बहुत अलग होता है।
प्यार जिंदगी का बहुत
हसीन एक सपना है।
जो सभी को जीवन में
कहाँ नसीब होता है।
जिनको मिलता है मौका
जीवन भर खुश रहता है।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

निर्णय लेना है | Kavita Nirnay Lena Hai

Similar Posts

  • Kavita | वैश्विक तापवृद्धि

    वैश्विक तापवृद्धि ( Vaishvik Tap vridhi )   पहुँचाकर क्षति प्राकृतिक संपदा को हे मानव तुम इतना क्यों इतराते हो यह पर्यावरण तुम्हारे लिए है इसमें तुम अपने ही हाथो आग लगा कर वैश्विक   ताप   बढ़ाते   हो  ।।   जब जंगल होगा तब मंगल होगा यही समझना होगा अब सबको! पर्यावरण को दूषित करने बालों…

  • खुद की खुद से मुलाकात

    खुद की खुद से मुलाकात जिंदगी की शाम से पहले खुद से खुद की मुलाकात बाकी है । इंतजार और नहीं फुर्सत के दो पल निकालना अभी बाकी है। आईने के सामने रोज आती हूं खुद को सजाना संवारना बाकी है । दिल को ख्वाहिश नहीं कोई ऐसा मिले जो मुझे समझ सके। अब तो…

  • रैग पिकर और फैशनपुतला | Kavita Ragpicker

    रैग पिकर और फैशनपुतला पहने हो अति सुंदर कपड़े, पुतले बन कर खड़े हुए । फैशन की इस चकाचौंध में, भरमाने पर अड़े हुए ।। मैंने कचरे से बीना है, बोरा परिधान देख लो । मैं नंगा भी तुमसे सुंदर, ध्यान लगा मुझे देख लो।। तुम में मुझमें फर्क यही तुम, प्राणहीन मैं जीवित नर…

  • स्व. अटल बिहारी वाजपेयी

    स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ( late Atal Bihari Vajpayee )     मुल्क में होगा अटल जैसा न नेता कोई देखिए ए लोगो मुहब्बत एकता से ही भरा   नाम जिसका ही जहां में है सारे  रोशन लोगों सच कहूँ मैं मुल्क का है रहनुमा लोगों अटल   हर किसी को ही दिया है हक वतन…

  • जिधर देखो उधर | Kavita Jidhar Dekho Udhar

    जिधर देखो उधर ( Jidhar dekho udhar )    जिधर देखो उधर मच रहा कोहराम यहां भारी है। चंद चांदी के सिक्कों में बिक रही दुनिया सारी है। बिछ रही बिसात शतरंजी मोहरे मुखौटा बदल रहे। चालें आड़ी तिरछी बदले बाजीगर बाजी चल रहे। कुर्सी के पीछे हुए सारे राजनीति के गलियारों में। वादों की…

  • जलयान

    जलयान समुद्र के किनारे उस छोर परखड़ा हुआ है एक जलयान…किसी प्रवासी के इंतजार मेंअनुमान है वह प्रवासी वहाँ पहुंचकर वापस लौटकर चला गया है..या अभी वह उस गंतव्य तक पहूँचा ही नहीं है …समंदर के किनारे उस छोर पर खड़ा हुआ है एक जलयान चौहान शुभांगी मगनसिंहलातूर महाराष्ट्र यह भी पढ़ें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *