राज़

राज़ | Kavita Raaj

राज़

( Raaj )

दिवाली की रात आने वाली है,
पर दिवाली ही क्यों?
रोजमर्रा की जरूरत
गरीबी ,लाचारी,
सुरसा के मुंह की तरह
मुंह खोल खड़ी है।
जाने क्या गज़ब ढाने गई है वो?
लौट के जब आएगी,
चंद तोहफ़े लायेगी।
भूख ,प्यास से,
बिलख रही है
उससे जुड़ी जि़दगीयां
अचानक अचंभा हुआ——
कुछ पल में बजने लगी,
खुशियों की वहां शहनाइयां।
कुछ पाने के लिए
क्या खोकर आई है वो,
रोटी ,कपड़ा, पटाखे कपड़े मिठाइयां और खुशियों
के खिलौनों की खा़तिर।
अपने जिस्म के भीतर,
कोख के तहख़ाने में,
जिस पर कभी भी
मजबूती वाला
ताला लगाया ही नहीं
जा सकता है।
उस ख़ज़ाने के भीतर
मजबूरी के वीर्य
भरकर आई है, वो।
इस बात से अन्जान
है सब
और——- और
ख़ुशी ख़ुशी खो गये
चंद पलों के
उधार मिले खु़शियों
के मेले में
भूल के सारे झमेले।
झूम उठे, नाच उठे,
और वो हां ——- वो
दिवाली की काली
अमावस्या की रात सी
ख़ुद से लिपट कालिमां
की चादर से लिपट
सिसक कर रह गई।

Dr. Priyanka Soni

डॉ. प्रियंका सोनी “प्रीत”

जलगांव

यह भी पढ़ें :-

नहीं ह्रदय स्वीकार | Nahi Hriday Swikar

Similar Posts

  • Badal Poem in Hindi | बादल

    बादल ( Badal )  सांसों की हाला पिलाएगा बादल, उजड़ी दुनिया बसाएगा बादल। स्वागत करेगी प्यासी ये धरती, प्रलय बाढ़ साथ में लाएगा बादल। सूख गई है जो जीवन की डाली, हरी- भरी धरा बनाएगा बादल। अमराई जागेगी बागों में फिर से, अधरों की प्यास बुझाएगा बादल। पट जाएगी फिर ऋतुओं से धरती, डालों पे…

  • जय छठी माँ

    जय छठी माँ कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में, आता पर्व महान,सब हैं करते तेरा ध्यान, मैया तूँ है दयानिधान. चार दिवस का पर्व अनोखा, युगों से चलती आई,सीता मैया, कर्ण और पांडव, साथ में कुंती माई. भक्ति भाव उमड़ पड़ता है, करते सब गुणगान,सब हैं करते तेरा ध्यान, मैया तूँ है दयानिधान. प्यारी बहना…

  • ये दिवाली है निराली

    ये दिवाली है निराली जगमग-जगमग करती आई प्यारी ये दिवाली,कोना कोना साफ़ करों बजाओ सब ये ताली।कार्तिक माह की अमावस है इसदिन निराली,जेब हमारी ख़ाली है पर पकवान भरी थाली।। साफ़ करों घर का ऑंगन एवं बाहर की नाली,दोस्तों के संग ख़ूब खेलो राम-श्याम मिताली।बयां नही किया जाता अलोकित यह दिवाली,मालपुआ शक्करपारा संग दाल बनें…

  • पुत्री की वेदना शराबी पिता से | Kavita

    पुत्री की वेदना शराबी पिता से ( Putri ki vedna sharabi pita se )   पापा मेरी किताब , मेरे अरमान है,  मेरी खुशी है, मेरा भविष्य है,          सब बेच मेरी खुशियों का          शराब पी गए, पापा मां का मंगलसूत्र सुहाग है मांग का सिंदूर है,      सब बेच उनके अरमानों का       …

  • अहसास कवि का | Ahsaas Kavi ka

    अहसास कवि का ( Ahsaas kavi ka )    जब खिले फूल खुशबू को महकाते है हाल भंवरो का जो मंडराते है हर चमन मे उढे जब ये सैलाब सा अपने भावों को हम भी लिख जाते है वार अक्सर जो दिल पर कर जाते है भान उनको भी कुछ हम करवाते है जो करती…

  • जनक सुता जानकी | Janak Suta Janaki

    जनक सुता जानकी ( Janak Suta Janaki )    जनक सुता जगजननी जानकी राधव प्रिया सिया अंबे मात की अष्ट सिद्धि नवनिधि सब दाता पवन पुत्र मां सिया गुण गाता रघुनंदन श्रीराम प्रिय स्वामी सारे जग के ईश्वर अंतर्यामी अवधपुरी हो आप महारानी लव-कुश बालक महाज्ञानी पतिव्रता प्रभुता बल नारी अग्नि परीक्षा तप बलधारी लक्ष्मी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *