साहब

साहब | Sahab par Kavita

साहब

( Sahab )

 

जब भी मुॅंह को खोले साहब।

कड़वी बोली बोले साहब।

 

नफरत दिल में यूॅं पाले हैं,

जैसे साॅंप, सॅंपोले साहब।

 

राजा के संग रंक को क्यों,

एक तराजू तोले साहब।

 

भीतर कलिया नाग बसा है,

बाहर से बम भोले साहब।

 

वोट के लिए दर-दर घूमे,

बदल-बदल के चोले साहब।

 

रोते सब घड़ियाली आंसू,

छोटे बड़े मंझोले साहब।

 

जनता कीचड़ में लथपथ है,

आपको उड़न खटोले साहब।

 

खाते जिनकी आप कमाई,

उनके जिगर फफोले साहब।

 

आपकी भरी तिजोरी है,

खाली सबके झोले साहब।

जमशेदपुर, झारखंड

Similar Posts

  • भय | Bhay

    भय ( Bhay )   उथले पानी में तैरे तैरे फिर भी डर कर तैरे पास पड़ी रेत मिली पैरों के धूमिल चिन्ह मिले लहर पानी की जो आई उन चिन्हों को मिटा गई भय के मोहपास के कारण मोती की आशा मिलने की खाली मेरे हाथ रहे कुएं में रहने वाला मेंढक खुद को…

  • मैं और चाय | Main aur chai

    ” मैं और चाय “ ( Main aur chai )   ले चाय की चुस्की लगाते थे, दोस्तों के साथ महफिल हम जमाते थे। लंबी-लंबी छोड़ कर गप्पे हम लड़ाते थे, चाय की टपरी पे आधी ज़िंदगी बिताते थे। टांग खींच कर दोस्तों की खूब मस्ती करते थे , पता ही नहीं चलता कब घंटों…

  • इधर भी उधर भी

    इधर भी उधर भी ****** सब सम सा हो रहा है, लिए पताका कोई व्हाइट हाउस- तो कोई मस्जिद पर चढ़ रहा है। देता था जो दुनिया को जनतंत्र की दुहाई, चंद सिरफिरों ने उसकी करा दी जगहंसायी। देखो तो कैसे कैपिटल सिटी में? धमाके हो रहे हैं, मशालें लिए उस ऐतिहासिक इमारत पर- चढ़…

  • पतंग | Patang par kavita

    पतंग ( Patang ) *** पतली सी डोर लिए हवाओं से होड़ लिए गगन में उड़ता फर फर ऊपर नीचे करता सर सर। बालमन युवामन को यह भाए विशेषकर मकर संक्रांति जब आए। यूं तो सालों भर बिकता है पतंग, बच्चे उड़ाते होकर मलंग । लिए चलें पतंग सभी, मैदानों को जाएं, या फिर किसी…

  • आओ हम सब मतदान करें

    मतदान करें आओ हम सब मतदान करें नव भारत का निर्माण करें दो ऐसा मत सेना का मान बढ़े था विश्व गुरु हमारा भारत देश फिर से वही गौरवमय इतिहास बनें ना बटें आपस में पाखंड के नाम पर आदेश और सर्वधर्म की रक्षा करें आओ हम सब मतदान करें नवभारत का निर्माण करें अब…

  • खाटू वाला श्याम हमारा | Khatu Shayam

    खाटू वाला श्याम हमारा ( Khatu Wala Shayam Hamara )   हारे का सहारा,खाटू वाला श्याम हमारा शेखावाटी उत्संग खाटू नगरी, जन आस्था परम धाम । धर्म कर्म पावनता अथाह, दर्शित अलौकिकता अविराम । दुःख कष्ट मूल विलोपन, अविरल सुख समृद्धि धारा । हारे का सहारा, खाटू वाला श्याम हमारा ।। कलयुग कृष्ण अवतारी बाबा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *