Kavita Samay ne Aisi Karwat Badli

समय ने ऐसी करवट बदली | Kavita Samay ne Aisi Karwat Badli

समय ने ऐसी करवट बदली

( Samay ne aisi karwat badli )

 

मैं क्या होता और कहां जाता,
कैसा हमारा हाल हुआ होता।
अगर मैं वहां पर चला जाता,
फिर कितना नाम कमा जाता।।

ईश्वर को देश सेवा मंजूर था,
जो आज में यही कर रहा।
आज मोबाइल जो आ गया,
अपना दबा राज बता रहा।।

एक नही व दो चार नही,
ऐसे दर्जनों ख़त मेरे पास आये।
कोई बम्बई तो कोई दिल्ली से,
जोधपुर से मुझे बुलावे आये।।

समय ने ऐसी करवट बदली,
CRPF जोईन फिर मेने कर लिया।
और देश सेवा में अपना नाम,
सुनहरे अक्षरों में लिखवा दिया।।

आज कोरोना के चलतें मैंने,
अपना दुखड़ा सुनाया है।
और सभी पत्र मिटा दिया मैंने,
एक पत्र बेटे के पास पाया है ।।

समय बड़ा बलवान है मित्रों,
आज समय मुझको यह बता रहा।
अपनें हाथ से कविता लिखकर,
गणपत आप सबको बता रहा।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • कुछ जाने अनजाने रिश्ते | Kavita

    कुछ जाने अनजाने रिश्ते ( Kuch jaane anjaane rishte )   कुछ जाने अनजाने रिश्ते, कुछ दिल से पहचाने रिश्ते। कुछ कुदरत ने हमें दिया है, कुछ हमको निभाने रिश्ते।   रिश्तो की पावन डगर पर, संभल संभल कर चलना है। सदा लुटाना प्यार के मोती, संस्कारों में हमें ढलना है।   माता पिता गुरु…

  • शौर्य | Kavita

    शौर्य ( Shaurya )   बढ़ चले मतवाले रण में पराक्रम दिखलाने को अरि दल से लोहा लेने को वंदे मातरम गाने को   वीर वसुंधरा जननी वीरों की शौर्य साहस से भरपूर बारूद की भाषा में करते मंसूबे दुश्मन के चूर   डटकर रहते सीमा पर समर के वो सेनानी तलवारों की पूजा होती…

  • नववर्ष | Poem in Hindi on New Year

    नववर्ष नई उम्मीदें लिए हुए आ रहा नूतन नववर्ष, हर्षोल्लास की मधुर तरंगे करती हृदय स्पर्श। इस अवसर पर आओ मिलजुल खुशियां मनाएं, नव वर्ष का स्वागत करें हम सब बाहें फैलाएं। बीत रहा जो वर्ष उसके रंजो गम छोड़िए, आने वाले नववर्ष के स्वागत की सोचिए। गुजरा हुआ साल चाहे कैसा भी रहा हो,…

  • तुमसा बेवफा जमाने में नहीं

    तुमसा बेवफा जमाने में नहीं   जब भी छेडा किस्सा वो पुराना, प्रेम से मैं महीनों सो ना न पाई चैन से मेरा दिल बेचैन था उस अनजानी सी टीस से  मैं महीनों सो ना पाई चैन से तुमतो मुडकर खो गए अपनी दुनियाँ में कहीं तेरी आहट से धड़कता दिल रहा मैं वहीं से…

  • संसार | Sansar par Kavita

    संसार ( Sansar )  ईश्वर तेरे संसार का बदल रहा है रूप-रंग, देख सब हैं चकित और दंग। क्षीण हो रहा है वनों का आकार, जीवों में भी दिख रहा बदला व्यवहार। कुछ लुप्त भी हो रहे हैं, ग्लेशियर पिघल रहे हैं। वायु हुआ है दूषित, विषैले गैसों की मात्रा बढ़ी है अनुचित। समझ नहीं…

  • हम सबके सियाराम

    हम सबके सियाराम   विराजे अयोध्या धाम देखो हम सबके सियाराम । गर्वित हो गया हिंदोस्तान देखो हम सबके सियाराम । मर्यादा का पालन करते दोष दूसरो पर न धरते । सुख दुख सम समझो सिखलाते सत्य विजय सबको दिखलाते । सबका करें कल्याण गर्वित हो गया हिदोस्तान । हम सबके सियाराम । माता पिता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *