आज़ादी

आज़ादी | Hindi Poem Azadi

आज़ादी

( Azadi )

है कोई सैनानी
सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ

मंहगाई,बेरोजगारी,
अशिक्षा और असमानता से,

भूखमरी, अल्प पगारी,
मिलावट और मक्कारी से,
आज़ादी,,,!!!

है कोई सैनानी
सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ

पूंजीवाद, जमाखोरी,
भ्रम और भ्रष्टाचारी से,

घृणा,अपमान,
छूआछूत की बिमारी से,
आज़ादी,,,!!!

है कोई सैनानी
सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ

धोखा, धिक्कार,
उत्पीड़न और तिरष्कार से,

यातना, चित्कार,
गरीबी और दरिद्रता से,
आज़ादी,,,!!!

है कोई सैनानी
सड़को पर आ कर हम को भी दिलाऐ

धर्मांधता, जातिवाद,
हिंसा और साम्प्रदायिकता से।

झूठ, छल-कपट,
ठगी और लूटमारी से,
आज़ादी,,,!!!

है कोई सैनानी
सड़को पर आ कर हम को भी दिलाऐ

पाखंड, अंधविश्वास,
आडंबर और मनुवाद से,

दहेजप्रथा, ठेकाप्रथा से,
भाषा और क्षैत्रवाद से,
आज़ादी,,,!!!

है कोई सैनानी
सड़को पर आ कर हम को भी दिलाऐ

पक्षपात, अन्याय,
भेदभाव और शोषण से।

हिंसा, आंतकवाद,
दुष्कर्म और दुर्व्यवहार से,
आज़ादी,,,!!!

है कोई सैनानी
सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ

वर्ण-व्यवस्था, भेदभाव
ऊंच-नीच की मानसिकता से।

फूटपाथों पर गुजरती जिंदगी,
सिकुड़ती नाक और भोंऐ से
आज़ादी,,,!!!

है कोई सैनानी
सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ

जूआ, शराब,
नारी अस्मत की लूटमार से
व्याभिचार से,

चोरी, डकैती,
अभद्रता और व्याभिचार से

Dr.L.C. Zaidi

शायर:-“जैदि”
डॉ.एल.सी.जैदिया “जैदि”
बीकानेर।

यह भी पढ़ें:-

नहीं संभलते हैं | Ghazal Nahi Sambhalte Hai

Similar Posts

  • बाबुल | Babul kavita

    बाबुल ( Babul )   बाबुल याद घणी सताये, बाबुल मन मेरा घबराये। जिस आंगन में पली-बढ़ी, आंखों में उतर आए रे। बाबुल मन मेरा घबराये, बाबुल मन मेरा घबराये।   मां की सीख हर्ष भर देती,घर संसार सुख कर देती। आंगन की तुलसी तेरे, खुशियों से झोली भर लेती।   मेरा रूठना और मनाना,…

  • इक भॅवरा | Kavita Ik Bhanwara

    इक भॅवरा ( Ik Bhanwara ) इक भॅवरा है मस्त मिलोगे करता है गुन्जार मिलोगे कहता है वो कली से जाकर क्या मुझको स्वीकार करोगे कली खिली और खुलकर बोली कहो मेरी हर बात सुनोगे छोड़ के मुझको किसी कली से तुम नजरें न चार करोगे बोलो मुझको प्यार करोगे भंवरा बिन सकुचाते बोला मानूगा…

  • Karuna par Kavita | दया/करुणा

    दया/करुणा ( Daya Karuna )   परमपिता वो परमेश्वर, दयासिंधु  वो  करतार। उसकी करुणा से ही, चलता सारा संसार।   ऐसी  प्रज्ञा  दो  प्रभु  जी, मन न आए कलुष विकार। दया धर्म से भरा हो जीवन, प्रवाहित हो करुण रसधार।   दीन दुखियों के रक्षक तुम हो  जगत्  के  पालन  हार। जल थल गगन में…

  • बनना है सेना का जवान | Kavita banna hai sena ka jawan

    बनना है सेना का जवान ( Banna hai sena ka jawan )     जन्म हुआ था जब मेरा इस धरती पर, खुशियाॅं नही थी परिवार के चेहरों पर। लेकिन ख़ुश था यह  सारा प्यारा जहां, ये धरती‌ अंबर प्रकृति और गगन यहां।।   ख़ुशी थी मेंरे ‌माॅं एवं बापू के चेहरे पर, लेकिन झलकी…

  • वाह रे टमाटर | Wah re Tamatar

    वाह रे टमाटर ( Wah re tamatar )    जब मैंने टमाटर से यह कहा वाह रे टमाटर , वाह रे टमाटर , भाव तू ले गया कितने अपने ऊपर! तो सुनिए उसने क्या कहा.. ना हूं मैं कोई राजा ना ही कोई वजीर हूँ, मैं तो भाई टमाटर सब्जी की तकदीर हूँ। मैं सभी…

  • काली मिर्च | Kavita Kali Mirch

    काली मिर्च  ( Kali Mirch )    काली है वह रूप से लेकिन है बहुत गुणकारी, प्रकृति की जो देन है पीड़ा हर लेती वो भारी। हर घर में मिल जाती है वो आसानी से हमारी, ज़ायका खाने में बड़ा देती दूर करती बीमारी‌।। दक्षिण भारत में ख़ासकर जिसकी खेती होती, उसके उत्पाद से जनता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *