Kavita sita haran

सीता हरण | Kavita sita haran

सीता हरण

( Sita haran )

 

पंचवटी में जा राघव ने नंदन कुटी बना डाली
ऋषि मुनि साधु-संतों की होने लगी रखवाली
सूर्पनखा रावण की बहना वन विहार करने आई
राम लखन का रूप देख वो खुद को रोक नहीं पाई

सुंदर रूप धरा नारी का लक्ष्मण ब्याह रचा लो तुम
मेरे भी प्रियतम बन जाओ हृदय बीच बसा लो तुम
मैं श्री राम का सेवक हूं तुम स्वामी से इजहार करो
जाओ शूर्पणखा रघुवर से मधुर प्रेम व्यवहार करो

लक्ष्मण के तीखे वचनों से सूर्पनखा विकराल हुई
पंचवटी नंदन कुटिया में बढ़कर बड़ी बवाल हुई
नाक कान काटी लक्ष्मण ने तीर पे तीर चला डाले
खरदूषण त्रिसिरा को पल में शूर्पणखा ने मरा डाले

लंका में जा शूर्पणखा ने ऐसी अर्ज सुना दी है
तेरे होते मेरे भैया मैंने नाक कटा दी है
स्वर्ण नगरी सोने की जो रावण की है लंका
दसों दिशाओं में दशानन का बजता रहता डंका

ध्यान लगा शिवशंकर का रावण ने सबकुछ जान लिया
आ गए मेरे तारणहार नारायण ने अवतार लिया
श्रीराम अगर अवतारी है तो उनसे युद्ध करूंगा मैं
रघुवर के हाथों मरकर भवसागर पार करूंगा मैं

रावण मारीच को संग लेकर पंचवटी में आता है
मायावी माया मृग बनकर मायाजाल चलाता है
बन भिखारी भिक्षा मांगे झोपड़ी द्वारे टेर लगाता है
अलबेला बाबा बन रावण सीता सन्मुख जाता है

लक्ष्मण रेखा भीतर माता ताजा फल लेकर आई
जैसे रावण कदम बढ़ाता पावक लपटें घिर आई
ठौर ठौर पर संत सयाने पानी नहीं पिया करते
रेखा भीतर सिद्ध योगी भिक्षा नहीं लिया करते

रघुकुल की आन मानकर माता ने कदम बढ़ाया है
कपटी रावण छल से देखो सीता हर के लाया है
सीता माता की खोज में जब रघुनाथ जी आएंगे
राम रावण तब युद्ध होगा तीरों से मार गिराएंगे

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

भरत मिलाप | Kavita bharat milap

Similar Posts

  • सत्य गुमराह नहीं होता | Satya par Kavita

    सत्य गुमराह नहीं होता ( Satya gumrah nahi hota )   सांच को आंच नहीं होती सत्य गुमराह नहीं होता। सच्चाई छुपती नहीं कभी सच बेपरवाह नहीं होता। श्रद्धा प्रेम विश्वास सत्य के आगे पीछे रहते सारे। सच्चाई की डगर सुहानी दमकते भाग्य सितारे। सत्य परेशान हो सकता सत्य संघर्ष कर सकता। सत्य की जीत…

  • सुगबुगाहट | Sugbugahat

    सुगबुगाहट ( Sugbugahat )    चलना नही सीखा समय के साथ जो, वक्त ने भी कभी किया नही माफ उसे वक्त करता नही गद्दारी कभी किसी से भी आंधी के पहले ही हवाएं तेज कर देता है हो रही सुगबुगाहट जो सुनता नही उसकी चीखें दुनियां को सुनाई देती हैं यादें तो होती हैं संभलने…

  • बर्थडे पर कविता | Poem in Hindi on birthday

    बर्थडे पर कविता ( Birthday par kavita )   प्यारी मैम हमारी हो कॉलेज की उजियारी हो नन्हे-मुन्ने हम फूलों की मैंम आप फुलवारी हो। तुम बच्चों में बच्चे हो अपने मन के सच्चे हो प्यार हमें कर जाओ ना ज्ञान हमें दे जाओ ना आशीषित कर जाओ ना हम पर प्यार लुटाओ ना जन्म…

  • जिजीविषा सदा विजयंत | Jijeevisha

    जिजीविषा सदा विजयंत   मानव जन्म सृष्टि पटल, अलौकिक अनुपम छवि । देवत्व प्रभा मुखमंडल, ओज पुंज सदृश रवि । स्नेह दया सहयोग मूल, सदा गमन नैतिकता पंत । जिजीविषा सदा विजयंत ।। दुःख कष्ट सम धूप छांव , प्रति पल परिवर्तन कारी । सुख आनंद नेह संविदा, धर्म आस्था अंतर धारी । जीव जंतु…

  • तुमसा बेवफा जमाने में नहीं

    तुमसा बेवफा जमाने में नहीं   जब भी छेडा किस्सा वो पुराना, प्रेम से मैं महीनों सो ना न पाई चैन से मेरा दिल बेचैन था उस अनजानी सी टीस से  मैं महीनों सो ना पाई चैन से तुमतो मुडकर खो गए अपनी दुनियाँ में कहीं तेरी आहट से धड़कता दिल रहा मैं वहीं से…

  • Kavita अनमोल धरोहर

    अनमोल धरोहर ( Anmol Dharohar )   बेटी हैं अनमोल धरोहर, संस्कृति और समाज की। यदि सभ्यता सुरक्षित रखनी, सींचो मिल सब प्यार से ।।   मां के पेट से बन न आई, नारी दुश्मन नारी की । घर समाज से सीखा उसने, शिक्षा ली दुश्वारी से।।   इच्छाओं को मन में अपने, एक एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *