Kavita Vridh Maa Baap

वृद्ध मां बाप | Kavita Vridh Maa Baap

वृद्ध मां बाप

( Vridh maa baap )

 

वृद्धाश्रमों में जब किसी के मां बाप रोते और बिलखते हैं,
उस पुत्र के लिए बददुआ के लाखों बिजलियां कड़कते हैं।

पैदा करने से जवानी तक जो हमें खून पिलाकर पालते हैं,
क्यों वृद्ध हो जाने पर वो ही वृद्धाश्रमों में भेजे जाते हैं।

क्या यही कर्तव्य हमारा क्या यही है पुत्र का धर्म,
जिन मां बाप ने जन्म दिया उन्हीं का नहीं समझे मर्म।

जीवन भर जो पुत्र पर स्नेह और ममत्व लुटाते रहे,
अंत समय में वृद्धाश्रमों में एकाकी जीवन बिताते रहे।

कैसी कलयुगी माया है ये है ये कैसी विडंबना,
नौ महीने कोख में पाला जिसे वही पुत्र अब पराया बना।

मां बाप को खुद से दूर करना बहुत बड़ा है पाप,
ऐसा करके मत भूलना तू भी है किसी बच्चे का बाप।

इनके आंखों से बहे एक एक आंसू का एक दिन हिसाब होगा,
जिस दिन तुम्हारा बेटा बड़ा हुआ तुम्हारा भी यही हाल होगा।

मत भेजो इन्हें दूर उस घर से जिसे उन्होंने ही बनाया और संवारा,
जन्मदाता मां बाप को बेघर करो ये ईश्वर को भी नहीं है गंवारा।।

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

मां तुम बहुत याद आती हो | Maa ke Uper Kavita

Similar Posts

  • मुश्किल हो गया | Poem mushkil ho gaya

    मुश्किल हो गया ( Mushkil ho gaya )   जब तुम मुझसे मिलना ही नहीं चाहते थे तो फिर ये बातों का सिलसिला प्यार-मोहब्बत की बातें क्यों बढ़ाई…….??   क्यूँ झूठे चक्कर में डाला तुम अपना इरादा पहले ही बता देते क्यूँ तुमने मेरा चैन छीना क्यूँ मेरे मन को डुलाया? मैं नादान था जो…

  • आओ हम सब मतदान करें

    मतदान करें आओ हम सब मतदान करें नव भारत का निर्माण करें दो ऐसा मत सेना का मान बढ़े था विश्व गुरु हमारा भारत देश फिर से वही गौरवमय इतिहास बनें ना बटें आपस में पाखंड के नाम पर आदेश और सर्वधर्म की रक्षा करें आओ हम सब मतदान करें नवभारत का निर्माण करें अब…

  • सब बदल रहा है | Sab Badal Raha hai

    सब बदल रहा है ( Sab badal raha hai ) राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस देख रहे है आज सभी यह आधुनिक कलाकृति, इसके साथ बिगड़ रही है प्रदूषण से यह प्रकृति। भूल रहे है रीति-रिवाज एवं अपनो की ये स्मृति, जिससे सभी में बढ़ रहीं है हिंसा की ‌यह प्रवृति।। धूल धूंआ एवं बढ़ रहा…

  • भाई बहन का प्यार | Bhai Bahan ka Pyar

    भाई बहन का प्यार ( Bhai bahan ka pyar )    तुम हो मेरे प्यारे भइया, मैं तेरी प्यारी बहना। बहन को अपनी भूल न जाना, ओ मेरे प्यारे भइया। न मांगू मैं धन और दौलत, न ही एक रुपया। मेरे लिए राखी का मतलब, प्यार है मेरे भइया। तुम हो मेरे प्यारे भइया…. हर…

  • पुरुषों | Purushon

    पुरुषों ( Purushon )    यूं ही कब तक जलती रहेगी नारी हवस की इस आग मे पुरुषों कब तक रहोगे तुम खून को पीते देह के चीथड़े नोच नोच पुरुषों.. नारी केवल वही नारी नही कुत्तों जिसे कहते मां ,बहन ,बेटी कुत्तों नारी वह भी है जो पल रही कहीं बनने को तुम्हारी बीबी…

  • आहिस्ता आहिस्ता | Aahista Aahista

    आहिस्ता आहिस्ता ( Aahista aahista )   आहिस्ता आहिस्ता बदली जीवन की तस्वीर। छोड़ धरा को चले गए बलवीर और महावीर। शनै शनै सब बदल रहे कुदरत के हर रंग। मानव की फितरत बदली रहन सहन के ढंग। धीरे-धीरे बदल गई हम सबकी जीवनधारा। कहां कुटुंब परिवार रहा वो अपनापन प्यारा। बदल दिए हालात ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *