Purushon

पुरुषों | Purushon

पुरुषों

( Purushon ) 

 

यूं ही कब तक जलती रहेगी नारी
हवस की इस आग मे पुरुषों
कब तक रहोगे तुम खून को पीते
देह के चीथड़े नोच नोच पुरुषों..

नारी केवल वही नारी नही कुत्तों
जिसे कहते मां ,बहन ,बेटी कुत्तों
नारी वह भी है जो पल रही कहीं
बनने को तुम्हारी बीबी साली कुत्तों..

माना ,रिश्ता नही उसका वंश का
पर ,मानवता को तुम भूल गए क्यों
तुम्ही कलंकित करते माता को भी
नारी है मां जगदम्बा भी भूले क्यों..

बिन बेटी के कोख न होती पूरी
रह जाते अपूर्ण सारे तीरथ व्रत तुम्हारे
ऐसी ही बेटी तो उस घर की भी होती
चढ़ जाती जो बलि हवस तुम्हारे…

शर्म करो, डूब मरो ,चुल्लूभर पानी मे
धिक्कार रही जिंदगी ,तुम्हे भरी जवानी मे
मर मर के भी, ना मौत तुम्हारी होगी
नारी की ज्वाला ही ,पूंजी तुम्हारी होगी…

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

जायज | Jayaz

 

Similar Posts

  • महर्षि वाल्मीकि | Maharishi Valmiki par Kavita

    महर्षि वाल्मीकि ( Maharishi Valmiki )   बुरे कर्मों को छोड़कर सत्कर्मों में लगाया ध्यान, साधारण इंसा से बनें महर्षिवाल्मीकि भगवान। देवलोक के देवर्षि मुनि नारद जी के यह शिष्य, प्रचेता के ये दसवें पुत्र और संस्कृत के विद्वान।। महर्षिवाल्मिकी जीवन से मिलती प्रेरणा हजार, जो कभी राहगीर को लूटकर भरा पेट परिवार। आदिकवि एवं…

  • वीर छत्रपति शिवाजी | Poem on Chhatrapati Shivaji

    वीर छत्रपति शिवाजी ( Veer Chhatrapati Shivaji )   निडर पराक्रमी वीर शिवाजी छत्रपति सम्राट हुए झुके नहीं कहीं वीर सिंह व्यक्तित्व विराट लिये   रणधीर पराक्रमी महायोद्धा महासमर में लड़ते थे छापामार युद्ध प्रणाली नित्य कीर्तिमान गढ़ते थे   नींव रखी मराठा साम्राज्य हिंद प्रबल पुजारी थे मुगलों से संघर्ष किया रणनीति शौर्य अवतारी…

  • सुकून की जिंदगी | Chhand sukoon ki zindagi

    सुकून की जिंदगी ( Sukoon ki zindagi ) मनहरण घनाक्षरी   दो घड़ी पल सुहाने, सुकून से जीना जरा। गमों का भी दौरा आये, हंस हंस पीजिए।   सुख से जियो जिंदगी, चैन आए जीवन में। राहत भरी सांस ले, खूब मजा लीजिए।   भागदौड़ सब छोड़, होठों से मुस्कुराइये। सुकून की सांस मिले, जियो…

  • मधुर अहसास | Madhur Ehsaas

    मधुर अहसास ( Madhur ehsaas )   अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं मृदुल मधुर अहसास, विमल उर श्रृंगार । चाहत पर राहत, भाव कूप मन आगार । अपनत्व अनूप संबंध, सादर अर्पित याचनाएं । अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं ।। आकलन निज भूल त्रुटि, बेझिझक अब स्वीकार । दृढ़ संकल्प भावी जीवन , अनैतिक कृत्य दुत्कार ।…

  • धरा | Dhara par Kavita

    धरा ( Dhara )    धरा मुस्कुराई गगन मुस्कुराया खिल गए चेहरे चमन महकाया रंगों से रोशन हुई ये अवनी सारी धरती पे खुशियों का मौसम छाया खेतों में सरसों लहराई पीली ओढ़ ली धरा ने चुनरिया रंगीली महका मधुमास मदमाता आया मस्ती में झूमे समां हरसाया गुलशन सारे लगे फिर महकने प्रेम के मोती…

  • जीवो पे दया करें | Jivo pe Daya Karo

    जीवो पे दया करें ( Jivo pe daya karo )  जीवो पे दया करें दीनो पे करे उपकार। परोपकार श्रेष्ठ धर्म है सेवा ही सत्कार। दया क्षमा प्रेम बांट करें औरों पे उपकार। परोपकार से प्रभु प्रसन्न भर देते भंडार। परमार्थ करते चले सन्मार्ग मिल जाए। सेवा से आनंद मिले सुख समृद्धि आए। दया दान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *