मुश्किल हो गया

मुश्किल हो गया | Poem mushkil ho gaya

मुश्किल हो गया

( Mushkil ho gaya )

 

जब तुम मुझसे

मिलना ही नहीं चाहते थे तो

फिर ये बातों का सिलसिला

प्यार-मोहब्बत की बातें

क्यों बढ़ाई…….??

 

क्यूँ झूठे चक्कर में डाला

तुम अपना इरादा

पहले ही बता देते

क्यूँ तुमने मेरा चैन छीना

क्यूँ मेरे मन को डुलाया?

मैं नादान था जो

तेरी बातों में आ गया…….

 

क्या तुमने सोच लिया था

कि मुझे दुःख देना है

मुझे तोड़ना है….?

एक बड़ा आघात लगा है

मेरे दिल को तेरी बातों से

मुश्किल हो गया अब

मन को समझाना…….!

 

तुमने सोच कैसे लिया

मेरे साथ खेलने का

मेरी रूह को दुखाने का

अब मन रोता है……

एक हूक सी उठती है कलेजे में……!!

 

बोलो चाल थी क्या ये तेरी

तरसाने, तड़पाने और रूलाने की

अगर तुम्हारा ये सोचना था तो

तुम कामयाब हो गए अपनी चाल में

तुम जीत गए, हम हार गए………!!

 

?

कवि : सन्दीप चौबारा

( फतेहाबाद)

यह भी पढ़ें :

पत्नी और प्रेमिका | Patni aur premika par kavita

Similar Posts

  • हादसे | Kavita Hadse

    हादसे ( Hadse ) आस्था या अंधविश्वास भक्ति या भीड़ बदहवास भगदड़ में छूटते अपनों के हाथ कदमों से कुचलता हर सांस माथा टेकने का तृष्ण कौन भगवान कौन भक्त मेहरानगढ़ यां हाथरस भयभीत बच्चों के शव असीमित चीखें अस्त व्यस्त ह्रदय विदारक दृश्य अनेकों दीपक हुए अस्त कैसी विडम्बना है ये वत्स रुकता नहीं…

  • धरती माता | Kavita Dharti Mata

    धरती माता ( Dharti mata )    मैं हूं धरती माँ सबकी माता, सबके मुख पर एक ही गाथा। खरीद लू इतनी सारी जमीन, या फिर बेच दूं यें वाली ज़मीन।। आज के इस आधुनिक युग में, देखा-देखी की यें होड़ मची है। उसके पास है मोबाइल व गाड़ी, मैं क्यों न खरीदूं मोबाईल गाड़ी…

  • तेरे बिना

    तेरे बिना तू चली गई, मुझे तन्हा छोड़कर,तेरी यादों में हर लम्हा जलता गया।दिल ने अब धड़कना भी छोड़ दिया,बस तेरे जाने के बाद सब ठहरता गया। दीवारों से बातें अब आदत बनी,तेरी परछाईं भी खामोश हुई।अंधेरों में तेरी आहटें खोजूं,पर हर राह अब सूनी हुई। कभी हमसफ़र थे, साथ चले थे,प्यार की राहों में…

  • हाथी घोड़ा और पालकी | Krishna Bhajan

    हाथी घोड़ा और पालकी ( Haathi ghoda aur palki )    हाथी घोड़ा और पालकी, जय बोलो कंहैयालाल की। केशव माधव गोपाल की, गोकुल लाला नंदलाल की। भक्तों के प्रतिपाल की, वृंदावन बिहारी लाल की। मां यशोदा के लाल की, बाल कृष्ण गोपाल की। जय द्वारका नाथ की, मेरे प्यारे दीनानाथ की। जय बोलो हरि…

  • अपनों से जंग | Kavita apno se jung

    अपनों से जंग ( Apno se jung )   भले बैर भाव पल रहे जंग नहीं लड़ सकते हैं चंद चांदी के सिक्कों पे हम नहीं अड़ सकते हैं   अपनापन अनमोल गायब सदाचार मिलता कहां रिश्तो में कड़वाहट घुली वह प्रेम प्यार रहा कहां   एक दूजे को नैन दिखाए भाई से भाई टकराए…

  • नार नवेली दूर खड़ी मुख पर घुंघट डाल | Ghunghat

    नार नवेली दूर खड़ी मुख पर घुंघट डाल ( Naar naveli door khadi mukh par ghunghat daal )    नार नवेली दूर खड़ी मुख पर घुंघट डाल। कब आएंगे साजना कब पूछे मोरा हाल शरमाती सकुचाती सी रेशम से काले बाल। गोरी गोरा मुखड़ा दमके नैना तीर कमाल। प्रियतम प्यारी नार नवेली मेहंदी रचे हाथ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *