Vyakulta

व्याकुलता | Vyakulta

व्याकुलता

( Vyakulta )

 

खोज लेती है धारा प्रवाह अपना
आपसे सलाह लेती नहीं
निगाहों में जिनके बसता हो सागर
वो नदी नालों में कभी रुकते नहीं

आदि से अनंत तक की यात्रा
रहती है गतिमान सदैव ही
ठहर सकते हैं भले मन या तन से आप
आपकी कहानी कभी रुकती नहीं

अन गिनत आँखें रहती हैं आप पर
आप सोचते हैं कि अकेले हैं
दुआ बद दुआएं छोड़ती नहीं साथ कभी
छुपा कर खेल आप जो भी खेले हैं

निकल आते हैं रास्ते हर सफर के
सफर का चयन निर्भर है आप पर
कहना गलत है कि साथी कोई नहीं
बनाना किसे है यह सोच आप पर है

बहाने कभी हल नहीं होते
जीवन में कभी कल नहीं होते
आज से ही बनता है कल भी
कल के लिए आप मगर व्याकुल नहीं होते

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

मस्ती | Masti

Similar Posts

  • दो जून की रोटी | Do joon ki roti kavita

    दो जून की रोटी ( Do joon ki roti )   दो जून की रोटी को खून पसीना बहा कर पाना चाहता सुकून दिन भर की थकान से   घर से निकलता मानव दो जून की रोटी को बेहाल हो गया मनुज हालातों के सामने   दो जून की रोटी की दिनोंदिन चिंता खा रही…

  • गुलाबी | Gulabi

    गुलाबी ( Gulabi )   आई बेला मिलन की आप और गुलाबी हो गए पहले ही थे नैना मतवाले अब और शराबी हो गए झूम उठी है अमराई यौवन ने ली है अंगड़ाई अधरों पर छाई लाली गाल गुलाबी हो गए उठकर गिरती पलकेँ भी भर आई हैं मादकता में छूते केश कपोलों को तुम…

  • हिन्दी दिवस है | Hindi Diwas Hai

    हिन्दी दिवस है ( Hindi Diwas Hai ) हिंदी दिवस है क्यों हिंदी विबस हैअपने ही लोगों का मन परबस है । अपने ही लोग सब अपने ही भाईअंग्रेजी में जमकर करे सब पढ़ाई। अपने ही लोग करे जब उपेक्षाबढ़े कैसे हिन्दी बढ़े कैसे शिक्षा। हिंदी में सोते सब हिंदी में जागेफिर भी अंग्रेजी के…

  • क्षणिक दुःख सुख | Kavita

    क्षणिक दुःख सुख ( Kshanik duhkh sukh )   दुःख कहें या सुख जिन्दगी का एक सिलसिला है, कहीं टपकता बूंद है,तो कहीं कहीं सुखा गिला है।   अगर दुख न होता तो सुख को कहां से लाते हम, सब सुखी ही रहते तो भला देवालय क्यों जाते हम।   कुछ उधार नहीं मिलता यहां…

  • भारत के वीर जवान | Bharat ke Veer Jawan

    भारत के वीर जवान ( Bharat ke veer jawan )    हे भारत के वीर जवान तुम सबको है सादर प्रणाम, भारत माता के हृदय पर लिखा है तुम सच्चे सपूतों का नाम, तेरे अनुपम त्याग से ही हम सुखी जीवन बिताते हैं, तेरे अदम्य साहस से हम सुरक्षित रह पाते हैं, तेरी हिम्मत और…

  • वो लाज रखे सबकी | Poem wo laaj rakhe sabki

    वो लाज रखे सबकी ( Wo laaj rakhe sabki )   जो सबका रखवाला है दुनिया का करतार। वो लाज रखे सबकी जग का सृजन हार।   जिसके हाथों में डोर है वो नीली छतरी वाला। चक्र सुदर्शन धारी माधव मोहन मुरली वाला।   सबको जीवनदान देते जग के पालन हारे। दीनबंधु भक्त वत्सल दीनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *