Kavita yug

युग | Kavita yug

युग

( Yug )

 

युगो युगो से परिवर्तन की आंधी चलती आई
हम बदलेंगे युग बदलेगा सब समझो मेरे भाई

 

सत्य सादगी सदाचरण जीवन में अपनाओ
युग निर्माण करने वालों प्रेम सुधा बरसाओ

 

त्रेतायुग में रामचंद्रजी मर्यादा पुरुष कहलाए
द्वापरयुग में द्वारिकाधीश माखन मिश्री खाए

 

कलयुग में महापुरुषों ने शुभ कर्म किए भारी
जनहित जीवन बिताया याद करे दुनिया सारी

 

सद्भावों की धाराये दिलों में अपनापन अनमोल
हर युग में स्वर्णाक्षर बन जाते हृदय के मीठे बोल

 

बड़े-बड़े महारथियों ने हर युग में करतब दिखलाए
कीर्तिमान स्थापित कर जग में यश परचम लहराए

 

साधु संत ऋषि मुनि ज्ञानी तप युगो युगो से करते
भक्ति साधना योग ध्यान वरदानों से झोली भरते

 

महाशक्ति सम्राटों ने भी सदा रचा युगों में इतिहास
राजनीति सिरमौर बने जीता जन जन का विश्वास

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कालरात्रि | Chhand kalratri

Similar Posts

  • नाता | Nata

    नाता ( Nata )    पीना नहीं है, जीना है जिंदगी अनमोल है, खिलौना नहीं है जिंदगी उम्र तो वश में नहीं है आपकी अनुभवों से ही सीना है जिंदगी आए और आकर चले गए तो आने का मकसद ही क्या रहा हम मिले और मिलकर ही रह गए तो इस मुलाकात का वजूद ही…

  • आओ गोरी खेले होली | Khelen Holi

    आओ गोरी खेले होली ( Aao Gori Khelen Holi )   आओ गोरी होली खेले फागुन का महीना आया। मदमाता मधुमास मोहक प्यार भरा मौसम छाया। रस रंग अबीर उड़े भरकर पिचकारी रंग लगाएं। प्रीत भरे तराने मनभावन फागुन की फुहार गाए। लाल गुलाल गाल लगाए नाचे झूमे हम मुस्काए। होली आई होली आई घर…

  • समाज संगठन

    समाज संगठन समाज संगठन का महत्व बहुत अधिक है,यह हमारे समाज को मजबूत बनाता है।यह हमें एकजुट करता है,और हमारे समाज को आगे बढ़ाता है।यह हमारे समाज को संगठित करता है। समाज संगठन के बिना हमारा समाज कमजोर होगा,यह हमारे समाज को विभाजित करेगा।यह हमारे समाज को पीछे ले जाएगा,और हमारे समाज को कमजोर बनाएगा।यह…

  • मैं हूं मोबाइल | Kavita Main Hoon Mobile

    मैं हूं मोबाइल ( Main hoon mobile )   मैं हूं एक प्लास्टिक का बॉक्स, आ जाता एक पॉकिट में बस। कोई रखता मुझे शर्ट पाॅकिट, कोई रखता है पेंट की पाॅकिट।। मेरे बिन कोई काम ना चलता, हाथ में नही दिमाग़ ना चलता। सुबह से लेकर शाम हो जाएं, उंगलियाँ मानव लगाता रहता।। मुझको…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) चतुर्थ दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) चतुर्थ दिवस भुवाल माता तार दो तार दो हमको , माता तार दो ।राग – द्वेष का पर्दा हमारे नयनों के आगे छाया ।भव भ्रमण की ठोकरें खाकर भी हम सम्भल नहीं पाये ।भुवाल माता तार दो तार दो हमको , माता तार दो ।संसार में घूम घूम कर देखा…

  • विनती सुनो गणराज | Vinti Suno Ganraj

    विनती सुनो गणराज ( Vinti Suno Ganraj )    विनती सुनो गणराज हमारे मनमंदिर में आना, हमारे मनमंदिर में आना। आशाओं का दीप जलाया, नेह भरा विश्वास , हमारे मनमंदिर में आना,हमारे मनमंदिर में आना। कारज मेरे पूर्ण करो अब, मत तरसाओ भगवान हमारे मनमंदिर में आना,हमारे मनमंदिर में आना। भूल हमारी माफ़ करो सब,…

One Comment

  1. सद्भावों की धाराये दिलों में अपनापन अनमोल
    हर युग में स्वर्णाक्षर बन जाते हृदय के मीठे बोल ।
    वाणी ही दोस्त बनाती है तो वाणी ही दुश्मन…
    मीठे बोल भी वही बोल सकता है जिसके हृदय में सद्भाव हो…
    बहुत ही सुन्दर सृजन।

Leave a Reply to सुधा देवरानी Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *