Kavita Khelen Holi

आओ गोरी खेले होली | Khelen Holi

आओ गोरी खेले होली

( Aao Gori Khelen Holi )

 

आओ गोरी होली खेले फागुन का महीना आया।
मदमाता मधुमास मोहक प्यार भरा मौसम छाया।

रस रंग अबीर उड़े भरकर पिचकारी रंग लगाएं।
प्रीत भरे तराने मनभावन फागुन की फुहार गाए।

लाल गुलाल गाल लगाए नाचे झूमे हम मुस्काए।
होली आई होली आई घर आंगन हुड़दंग मचाएं।

थोड़े नखरे और नजाकत हंसी खुशी त्योंहार मनाएं।
रूठ गए जो अपने हमसे आओ चल कर रंग लगाएं।

होली के रंगों में आओ सपनों को कुछ पंख लगाएं।
गली मोहल्ले घर द्वार पे आओ रंगोली से सजाएं।

सज गजबण गोरी आई कली-कली चमन हरसाई।
चंग धमाल फागुनी लहरे उमंगों भरी बयार आई।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

ये नवल धरा है रसिकों की | Nawal Dhara

Similar Posts

  • यह नवल वर्ष

    यह नवल वर्ष यह नवल वर्षमन में भर देउत्साह और हर्षघटे निराशाओं का तमहों कामयाब हम स्वार्थ का दैत्यकभी छल न सकेअब मंथराकोई चाल चल न सके आशाओं के कँवल खिल जायेंनिर्धारित लक्ष्य मिल जायें हर स्वप्न संपूर्ण होकामना परिपूर्ण हो सुदृढ़ और विश्वास होसार्थक हर प्रयास हो उदय ज्ञान का आदित्य होप्रफुल्लित निरन्तर साहित्य…

  • मेरी कलम से | डॉ. बी.एल. सैनी

    सप्ताह के सात रंग सोमवार का सूरज संग नया उत्साह लाए,आलस्य मिटे, कर्म का दीप जगमगाए।जीवन की डगर पर पहला कदम बढ़े,सपनों का कारवां उम्मीद से जुड़े। मंगलवार ऊर्जा का संचार करे,परिश्रम की ज्योति हर ओर भर दे।कठिन राहें भी सरल बन जाएं,साहस से हर मंज़िल कदमों में आएं। बुधवार का दिन सिखाए सादगी,ज्ञान की…

  • मां नर्मदा | Maa Narmada

    मां नर्मदा ( Maa Narmada )    अनंत नमामि मां नर्मदा ****** हिंद उत्संग अति आह्लाद, पुनीत दर्शन सरित छटा । मातृ उपमा संबोधन सेतु, नित निर्माण आनंद घटा । दिव्य मर्म अंतर सुशोभना, स्कंद पुराण नित बखान अदा । अनंत नमामि मां नर्मदा ।। शिव सुता मोहक अनुपमा, माघ शुक्ल सप्तमी अवतरण। धन्य संपूर्ण…

  • रहनुमा | मार्गदर्शक | Kavita

    रहनुमा ( मार्गदर्शक ) ( Rahnuma )   रहनुमा कोई मिल जाए राह मेरी आसां हो जाए मेरी मंजिल का ठिकाना मुझको भी नसीब हो जाए   मार्गदर्शक बता दे रस्ता कोई खता न मुझसे हो जाए भटक  रहा  हूं  बियावान में हाथ पकड़ कोई राह दिखाये   अंधकार का अंत नहीं है रहनुमा का…

  • कैसे भरेंगे जख्म | Pollution poem in Hindi

    कैसे भरेंगे जख्म? ( Kaise bharenge zakhm )   ये घाटी, ये वादी, सब महकते फूलों से, काश, ये आसमान भी महकता फूलों से। फूलों से लदे मौसम ये मटमैले दिख रहे, समझ लेते प्रकृति का असंतुलन,फूलों से।   कंक्रीट के जंगल में अमराइयाँ न ढूंढों, लकड़हारे भी जाकर सीख लेते फूलों से। कटे जंगल,…

  • मुझे मिल गयी माँ

    मुझे मिल गयी माँ किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो, दिखता था बस प्यार। चेहरे की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *