Kavitri Subhadra Kumari par Kavita

कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान | Kavitri Subhadra Kumari par Kavita

कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान

( Kavitri subhadra kumari chauhan ) 

 

हिंदी की सुप्रसिद्ध कवियित्री व लेखिका थी आप,
स्वाधीनता संग्राम में बहुत बार जेल भी गई आप।
ढ़ेर यातनाएं सहकर कहानी का स्वरुप दिए आप,
असहयोग आन्दोलन में पहली महिला रही आप।।

बचपन से ही रुचि थी उनको लिखने में ये कविता,
राष्ट्रवाद में डूबी थी जिनकी लगभग सब कविता।
सुनकर जिन्हें लोगों के अंदर सैलाब सा आ जाता,
नौ वर्ष की उम्र में लिख दी उन्होंने प्रथम कविता।‌।

बचपन से ही स्वभाव में थी जो दबंग और बहादुर,
इलाहाबाद के एक छोटे गांव में जन्मी निहालपुर।
सुभद्रा कुमारी चौहान था उस महान स्त्री का नाम,
शादी रचाकर ठा. लक्ष्मण सिंह से गयी जबलपुर।।

अपनें जीवन में कई कहानियां एवं लिखी रचनाएं,
जो झांसी की रानी कविता से बहुचर्चित हुई सारे।
सबसे अच्छी मित्र थी इनकी कवित्रि महादेवीवर्मा,
समाज-सेवा हेतु भूला दिए व्यक्तिगत काज सारे।।

अशिक्षा अंधविश्वास कुप्रथा के विरूद्ध आप लड़ी,
आज़ादी के आंदोलन में आप सर्वदा खड़ी है रही।
सुभद्रा कुमारी चौहान जहाज नाम नौसेना ने दिया,
वीर रस व बाल कविताएं कहानियां लिखती रही।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • जब जंगल रोए

    जब जंगल रोए – कांचा गचीबोवली की पुकार ( दिकुप्रेमी की कलम से ) कुछ आवाज़ें मौन होती हैं,जैसे टूटी टहनियों की टीस,जैसे मिट्टी से उखड़ते पेड़ों की कराहजिन्हें कोई सुनना नहीं चाहता। तेलंगाना के कांचा गचीबोवली वन क्षेत्र मेंविकास की आड़ मेंविनाश का वाक्य लिखा गया।जहाँ कभी हवाओं की सरसराहटकवियों को गीत देती थी,वहाँ…

  • गणपति वंदना | Ganpati Bhagwan ki vandana

    गणपति वंदना ( Ganpati vandana )   नमन करु और वन्दन करु, हे गौरी पुत्र गणपति गजराज। बस नाम तुम्हारा लेने से ही, होता है समस्त विघ्नों का नाश ।।   प्रभु तुम्हारे नाम है अनेंक, सभी देवताओं में सबसे श्रेष्ठ। कष्ट विनायक मंगल फल दायक, और हो गुरुजनों में भी तुम श्रेष्ठ।।   रिद्धि-सिद्धि…

  • दिव्य भूमि | Kavita divya bhumi

    1.दिव्य भूमि   दिव्य भूमि साकेत जहाँ पर, राम ने जन्म लिया था। कलयुग में वो भाग्य पे अपने, जार जार रोया था।   सृष्टि के साथ ही उदित हुआ,उस नगर का नाम था काशी। नराधमों ने काशी की महिमा को बना दिया दासी।   नाम बदल दी धर्म बदल दी, इतिहास मिटा दी सारी।…

  • पश्चाताप | Poem paschatap

    पश्चाताप ( Paschatap )   पश्चाताप सम्राट अशोक किया, कलिंग युद्ध बाद। भीषण नरसंहार हुआ, उन्नति मूल्य हो गये बर्बाद।   राम को बनवास भेज, दशरथ ने किया परिताप। राम राम रटते मर गए, हुआ पुत्र वियोग संताप।   पछतावा फिर होता जब, चिड़िया चुग जाये खेत। सोना उगले धरती मांँ, मोती निपजे ठंडी बालू…

  • शाश्वत नाम मॉं

    शाश्वत नाम मॉं मुझ अनगढ़ माटी को भी इंसानी रुप दिया करती हो मां,नित प्रति हर पल हम पर कितने उपकार किया करती हो मां ! मेरी हर गलती को आगे बढ़ हंसकर तुम अपना लेती हो,मेरा किया धरा सब होता भरपाई तुम भरती हो मां !! दुखों का पहाड भी टूटे खुद पर तो…

  • वही खत वही दीवानगी चाहिए

    वही खत वही दीवानगी चाहिए वही खत वही दीवानगी चाहिए दोस्त बचपन का वह सादगी भरी जिंदगानी चाहिए खेल सकुं गुल्ली डंडा, छुपन छुपाई, गुड्डे गुड़ियों के साथ ऐसी वर्दान कि रब से मेहरबानी चाहिए वही खत वही,,,,,,, नहीं चाहिए माया ममता नहीं मकड़जाल कि जिंदगानी चाहिए वह खेल वह बचपन वह गांव कि हावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *