ख़ुद को आवाज़ लगाकर देखें

ख़ुद को आवाज़ लगाकर देखें

ख़ुद को , आवाज़, लगाकर देखें ।
फिर से , ख़ुद को पाकर देखें ।
खोई हैं , जितनी मुस्कानें ।
जीवन में ,फिर लाकर देखें ।
गीत अधर से , छूट‌ गए जो ।
उनको , गुनगुना कर देखें ।
अंतस में ,छाया जो अंधेरा ।
आओ उसे, मिटाकर देखें ।
टूटी हैं ,जितनी उम्मीदें ।
सब में ,जोड़ लगाकर देखें ।
बदकिस्मती ,भूलकर सारी ।
किस्मत को ,चमकाकर देखें ।
छोड़कर सारी , चिंताओं को ।
जीवन सुखी बिताकर देखें ।
वो जो ,हमको भूल चुके हैं ।
हम भी ,उन्हें भुलाकर देखें ।
खुद को , आवाज़ लगाकर देखें ।

Pragati Dutt

श्रीमती प्रगति दत्त
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • हरितालिका तीज | Haritalika Teej Kavita

    हरितालिका तीज ( Haritaalika teej ) ( 2 ) पावन पर्व~ हरितालिका तीज छाया है हर्ष • कर श्रृंगार~ शिव पूजन को है गौरी तैयार • बिंदी चमके~ पायल छम-छम चूड़ी खनके • हाथ छूटे ना~ निर्जला निराहार रिश्ता टूटे ना • शुद्ध भावना~ अमर हो सुहाग यही कामना • निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान (…

  • श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

    श्री जगन्नाथ रथ यात्रा उड़ीसा राज्य की पावन धरा,जगन्नाथपुरी धाम।पुराणों में बैकुंठ धरा का,शत – शत करें प्रणाम।। विग्रह रुप में तीनों विराजे,है जगन्नाथपुरी नाम।कृष्ण,बहन सुभद्रा और साथ में भाई बलराम।। विश्व कर्मा जी ने प्रतिमाओं का,किया है निर्माण।दर्शन – मात्र से भक्तों का,यहाॅं होता है कल्याण।। रथ – यात्रा का नगर भ्रमण,गूॅंजता है जयकारा।जगन्नाथ…

  • आस्था | Poem on Astha in Hindi

    आस्था ( Aastha )   भावों के भंवर में बोलो बहकर कहां जाओगे मंदिर सा मन ये मेरा कभी दौड़े चले आओगे   आस्था की ज्योत जगाकर दीपक जला लेना भाव भरे शब्द सुमन पूजन थाल सजा लेना   विश्वास जब भी उमड़े प्रेम की घट धारा आए आस्था उर में जागे जब दिल कोई…

  • लो आया राखी का त्यौहार | Geet

    लो आया राखी का त्यौहार ( Lo aaya rakhi ka tyohar )   लो आया राखी का त्यौहार, बरसे भाई बहन का प्यार, कच्चे धागों में बसता है, सुहाने रिश्तो का संसार, लो आया राखी का त्यौहार-2   माथे चंदन अक्षत रोली, बहना नेह भरी रंगोली, कलाई पर बांध रही है, बहना अपना प्यार, लो…

  • स्वयं का मोल | Swayam ka Mole

    स्वयं का मोल ( Swayam ka mole )    मिलन सारिता,प्रेम,लगाव आदि बेहद जरूरी है बावजूद इसके,आपको अपनी भी कीमत स्वयं ही निर्धारित करनी होगी.. आपका पद,रिश्ता,भूमिका आपको खुली छूट नही देता आप जहां,जिस जमीन पर ,जिसके साथ खड़े हैं ,वहां आपका कुछ मूल्य भी है… अधिक सस्ती या सुलभ उपलब्धता वस्तु हो या व्यक्ति…

  • हमारा संविधान | Kavita

    हमारा संविधान ( Hamara Samvidhan ) ***** दिया है हक हमें लड़ने का बढ़ने का डटने का सपने देखने का बोलने का समानता का अपनी मर्ज़ी से पूजन शिक्षण करने का आजादी से देश घूमने का। किसी भूभाग में आने जाने का बसने और कमाने खाने का। न कोई रोक टोक न कोई भेदभाव सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *