श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

उड़ीसा राज्य की पावन धरा,जगन्नाथपुरी धाम।
पुराणों में बैकुंठ धरा का,शत – शत करें प्रणाम।।

विग्रह रुप में तीनों विराजे,है जगन्नाथपुरी नाम।
कृष्ण,बहन सुभद्रा और साथ में भाई बलराम।।

विश्व कर्मा जी ने प्रतिमाओं का,किया है निर्माण।
दर्शन – मात्र से भक्तों का,यहाॅं होता है कल्याण।।

रथ – यात्रा का नगर भ्रमण,गूॅंजता है जयकारा।
जगन्नाथ जी के दर्शन करने,जाता है जग सारा।।

हवा के विपरीत झोंको में,धर्म – ध्वजा लहराती।
क्या राज छुपा इसमें,नहीं बात समझ में आती।।

महाप्रभु की महा रसोई,छप्पन भोग यहाॅं चढ़ता।
मनोकामनाऍं पूरी होती,श्री हरि के दर्शन करता।।

मंदिर शिखर पे लगा चक्र,नीलच्छत्र कहा जाता।
नीलच्छत्र – दर्शन जहाॅं तक,जगन्नाथ कहलाता।।

सत्य युग बद्रीनाथ,त्रेता युग में रामेश्वर की शान।
द्वापर का द्वारिका,कल युग में पुरी की पहचान।।

जगत के नाथ श्री जगन्नाथ जी का है ये निवास।
भक्तों की आस्था का केंद्र,है भक्तों का विश्वास।।

वेद – पुराण जिसकी महिमा,दुनिया में सारे गाते।
मीरा,तुलसी,सूरदास भी,दर्शन करने यहाॅं आते।।

B.S. Singh Chauhan

डॉ. भेरूसिंह चौहान “तरंग”
४रोहिदास मार्ग , झाबुआ
जिला – झाबुआ (म. प्र.)
पिन : ४५७६६१
मो.नंबर : ७७७३८६९८५८

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • जल है तो कल है | Kavita Jal Hai to Kal Hai

    जल है तो कल है ( Jal Hai to Kal Hai )   सृष्टि पंच तत्व प्रभा, जल अद्भुत अनमोल । जीवन आयुष श्रेष्ठ पद, पग पग दिव्य तोल । अमृत तुल्य नीर संग , जीवंत हर पल है । जल है तो कल है ।। पेयजल दुरूपयोग व्यर्थता, सर्वदा अक्षम्य पाप । अवांछित कृत्य…

  • झमाझम बारिश | Jhamajham Barish

    झमाझम बारिश ( Jhamajham Barish ) देखो देखो बारिश का मौसम है आया। सुहाना मौसम ये सबके मन को भाया। काले काले घनघोर बादल नभ में छाए। गर्मी से व्याकुल पशु पक्षी देख हर्षाए। पेड़ पौधे नव पुष्पों से हुए आच्छादित। जीव जगत के हृदय देख हुए हैं पुलकित। बारिश की बूंदें तन मन को…

  • पिता होते हैं महान | Pita par poem

    पिता होते हैं महान ( Pita hote hain mahaan )  पिता जी आप महान, हम आपकी संतान । हम-सब के हैं अभिमान, नित्य गाएं आपका ही गुणगान। आपके कंधों पर बैठकर जाने दुनिया जहान, मिली आप ही से है पहचान; बनें हैं जो सभ्य इंसान। पिताजी आप महान…. उंगली पकड़ हमें चलना सिखाए, सारे नाज…

  • लोग | Kavita Log

    लोग ( Log )   टेढ़ा मेढ़ा कटाक्ष, लिखा फिर भी, समझें लोग, सीधा सीधा मर्म, लिखा ही लिखा, जरा न समझें लोग। वक्तव्यों मे अपने, सुलझे सुलझे, रहते लोग, मगर हकीकत मे, उलझे उलझे, रहते लोग, खातिरदारी खूब कराते, मेहमानी के, शौकीन लोग, खातिरदारी जरा न करते, मेजबानी से, डरते लोग, अपना समझें और…

  • पिता की स्नेहाशीष पाती | Papa par kavita

    पिता की स्नेहाशीष पाती ( श्रृद्धांजलि )  एक स्नेहाशीष चिट्ठी को तरसता मेरा मन आज बरबस दिवंगत पिता को याद करता है दस बरस पहले अनायास जो चले गए थे तुम आज भी आप की चिट्ठी की राह तकती हूँ कईं पत्रों को भेजकर कुशल पूछा करते थे अक्सर बेटी को नेह देने का तरीका…

  • महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस

    महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस अहिंसा को हम जीवन में लाए ।प्रभु को भीतर घट में बसा लें ।मोक्ष की और कदम बढ़ाये ।सद्ज्ञान की रोशनी जगा लें ।आत्मा के अज्ञान को हटायें ।क्रोध , मान , माया ,लोभ को छोड़े ।सबसे मैत्री , प्रेमभाव जगा लें ।जीवन की सौरभ को हम महकायें ।होनी को…

One Comment

  1. यह कविता जीवन और प्रकृति के बीच के संबंध को बहुत खूबसूरती से दर्शाती है। मछलियों और स्त्री के बीच की समानता को लेकर यह एक अद्भुत चित्रण है। कवि ने इसमें गहरी भावनाओं और समस्याओं को व्यक्त किया है। यह कविता हमें जीवन के मूल्य और स्त्रीत्व की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में सोचने पर मजबूर करती है। क्या यह कविता हमें अपने अस्तित्व और प्रकृति के बीच के संबंध को फिर से परिभाषित करने के लिए प्रेरित करती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *