लो आया राखी का त्यौहार

लो आया राखी का त्यौहार | Geet

लो आया राखी का त्यौहार

( Lo aaya rakhi ka tyohar )

 

लो आया राखी का त्यौहार,
बरसे भाई बहन का प्यार,
कच्चे धागों में बसता है,
सुहाने रिश्तो का संसार,
लो आया राखी का त्यौहार-2

 

माथे चंदन अक्षत रोली,
बहना नेह भरी रंगोली,
कलाई पर बांध रही है,
बहना अपना प्यार,
लो आया राखी का त्यौहार-2

 

गंगाजल सा पावन नाता,
सद्भावों के पुष्प खिलाता,
जिसकी खुशबू से महके,
मन का आंगन घर बार,
लो आया राखी का त्यौहार-2

 

सुख दुख हाल पूछे बहना,
खूब कमाओ सुख में रहना,
राखी के धागों में सिमटा,
बहना पावन तेरा प्यार,
लो आया राखी का त्यौहार-2

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सावन सुहाना आया | छंद

Similar Posts

  • अक्षय तृतीया : आखा तीज

    अक्षय तृतीया : आखा तीज   अक्षय तृतीया पर्व पर इस जीवन को पावन बनाये । पापों व तापों के हैं घेरे उनको ढहाते हुए चले । संसार सागर को पार कर मोक्ष की और बढ़ते चले । उमड़ती घटाएं है यहाँ कामना की , उफनती हैं नादियाँ यहाँ वासना की , हां , भूले…

  • प्रेमपाश अनुबंधन | Kavita Prempash Anubandhan

    प्रेमपाश अनुबंधन ( Prempash anubandhan )    शरद गर्म वर्षा का आना, हेंमत शिशिर बसंत सुहाना। अलग रंग में रंगी प्रकृति, कैसा सुंदर जग का बंधन।। मानो प्रेमपाश अनुबंधन।। ऋतु बसंत को मदन कहां है, जन-जन में उल्लास बहा है। बाग बगीचे सब हरषाए, नव पल्लव में मोद भरा है। मन मधुकर सम है स्पंदन।…

  • नव वर्ष 2024 | Nav Varsh

    नव वर्ष 2024   हंसी खुशी करते विदा नमन तुम्हें 2023 स्वागत है आपका आइये घर 2024 नव प्रभात की शुभ बेला पर अभिनंदन नव वर्ष तुम्हारा भर दो सब में प्रेम रस बने स्वर्णिम देश हमारा देते हैं आसन कमल पुष्प सा जो है देवों का सिंहासन चतुर्मुखी हो प्रगति हमारी तुमसे मिले यही…

  • अंतर्मन की बातें | Kavita

    अंतर्मन की बातें ( Antarman ki baatein )   अंतर्मन की बातें निकल जब, बाहर आती हैं। हर पल बदलती जिंदगी, कुछ नया सिखाती है।।   खुशी से हर्षित है ये मन, निशा गम की छा जाती है । कभी बिछुड़न बना है दर्द, मिलन से खुशियां आती है।।   कभी ऐसे लगे जीवन ,खुशनसीब…

  • संदीप कुमार की कविताएं | Sandeep Kumar Hindi Poetry

    अधूरी चाहत, अमर प्रेम तेरे लिए दिल हमारा,कल की तरह ही धड़कता है।साँसें सँवरकर, रुक-रुक कर,तेरी ही बातों पर मरता है। रूप तेरा चाँद-सा,चाहत में हर पल निखरता है।पतझड़, बसंत, बहार-सा,गुलशन में याद तिरी महकता है। धूप में तन्हा, उदास,जल-जलकर मन रह जाता है।तू बदल जा, जा बेख़ौफ़,लेकिन दिल तुझ पर तरसता है। यह दिल…

  • संभल जा ज़रा | Kavita sambhal ja zara

    संभल जा ज़रा ( Sambhal ja zara ) ए-दोस्त… संभल जा ज़रा पछताएगा,रोएगा अपने किए दुष्कृत्यों पर फिर सोच सोच कर…. अभी समय है बच सकता है तो बच बचा सकता है तो बचा अपनों के अहसासों को अपनों के अरमानों को….. तुमसे ही तो सारी उम्मीदें हैं तुम ही तो पालनकर्ता हो अब तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *