Khwab

ख्वाब | Khwab

ख्वाब

( Khwab) 

 

चाहते हो यदि ऊंचाई को छूना
तो रखना याद एक बात सदा
हर ऊंचाई के ऊपर भी ,होती है
एक और ऊंचाई
और उसी का नाम आपकी
सफलता है…

जमीन से ऊंचाई का सफर
सीधा नही होता
ठहराव के कई सराय
आते हैं मध्य राह मे
बहुत ही आकर्षक,लुभावने
और मनोरंजक गलियारे
जो रोक लेते हैं
अपने बहुपाश मे
और आप अपने लक्ष्य की ऊंचाई तक
पहुंच ही नहीं पाते….

भटकती निगाहें
पेड़ से आंख ही नही बल्कि
चिड़िए को ही अदृश्य कर देती हैं
और आप उम्र भर लक्ष्य से दूर
मध्य मे ही उलझे रह जाते हैं
ख्वाब को सीने मे दबाए आखिरी पड़ाव तक
क्योंकि उम्र और समय
दुबारा मौका नहीं देते….

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

बढ़ते रहिए | Badhte Rahiye

Similar Posts

  • पहली महिला शिक्षिका | Savitribai Phule par kavita

    पहली महिला शिक्षिका ( Pahli mahila shikshika )   भारत-भूमि पर किया जिसने ऐसा काम, माता सावित्री बाई फुले आपको प्रणाम। नारी सशक्तिकरण की तुम बनी मिशाल, गुरूओं में पूजा जाएंगा आपका ये नाम।। देश की पहली महिला शिक्षिका है आप, लड़कियां भी पढ़ें ऐसे आपके थें ख़्वाब। रुढ़िवादी सोच के कारण यातनाएं ‌झेली, आपकी…

  • दीप दिवाली के | Happy diwali kavita

    दीप दिवाली के ( Deep diwali ke )   आओ,दीप दिवाली के मिलकर जलाएँ हम आओ, गीत  दिवाली के मिलकर गाएँ हम  ।   खुशियों से चमके सबके उर-घर-आँगन हर्ष की विजय पताका चहु ओर फहराएँ हम ।   महलों के चौबारे से लेकर, हर चौराहे तक सबको प्रेम-बंधुत्व से रहना सिखाएँ हम ।  …

  • नीतीशे कुमार फिर से एकबार

    नीतीशे कुमार फिर से एकबार ******** दस लाख नौकरी पर भारी पड़ा उन्नीस लाख रोजगार का वादा बिहार ने चुना संख्या ज्यादा पाले महत्तम रोजगार का इरादा! बधाई हो सुशासन बाबू जीत गए चुनाव बिहार का। कड़े मुकाबले में हराया जीत का चौका लगाया विपक्ष ने भी था जोर लगाया सफल नहीं हो पाया। लेकिन…

  • परशुराम जयंती | Kavita Parshuram Jayanti

    परशुराम जयंती ( Parshuram Jayanti ) शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग,उग्र आवेश अपार नयनन छवि अद्भुत, पावक संग श्रृंगार । मात पिता रेणुका जमदग्नि, श्री हरी षष्ठ अवतार । कर शोभा शस्त्र शास्त्र, सत्य सत्व व्यक्तित्व सार । शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग, उग्र आवेश अपार ।। त्रिलोक अविजित उपमा, आह्वान स्तुति सद्य फलन । असाधारण ब्राह्मण…

  • प्रश्न | Prashn

    प्रश्न ( Prashn )   हर आदमी गलत नहीं होता किंतु ,घटी घटनाएं और मिलते-जुलते उदाहरण ही उसे गलत साबित कर देते हैं भिन्नता ही आदमी की विशेषता है किसी की किसी से समानता नहीं न सोच की ना व्यवहार की तब भी कर लिया जाता है शामिल उसे भ्रम और वहम की कतार में…

  • चंद्रयान तीन | Poem in Hindi on Chandrayaan 3

    चांद पर भारत ( Chand par Bharat )   चांद की धरती पर ,भारत ने पांव पसार लिया ब्रम्हांड के नवयुग मे,खुद को संवार लिया विश्व की नजरें गड़ी ,भारत की वैज्ञानिकता पर करते थे उपहास जो,गिर गए अपनी ही निजता पर रुआब नही अभिमान नहीं,यही भारतीय सभ्यता लेकर साथ चलने की ,यही है कार्तव्यता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *