Kitab par kavita

किताब | Kitab par kavita

किताब

( Kitab )

 

ज्ञान सिंधु में गोते लगा लो
पुस्तकों  से  प्यार  करो
आखर आखर मोती महके
मन में जरा विचार करो

 

ज्ञान विज्ञान सारा समाया
तजो क्रोध लोभ मोह माया
त्याग तपस्या पराक्रम भारी
वीरों की गाथा को पाया

 

साधु संतों मुनियों ने लिखी
वैद्य वकील वैज्ञानिक ने
कहीं इंजीनियर दिखलाता
विधि लिखी तकनीकी से

 

कवि रचते काव्य रचना
दोहा मुक्तक गीत ग़ज़ल
कहती पुस्तक आनंद ले लो
जीवन का भरपूर प्रतिपल

 

सन्मार्ग दिखलाती पुस्तक
सद्बुद्धि  की  दाता है
नई  प्रेरणा  नई उमंगे
नर पुस्तक से पाता है

 

जहां जहां अभिरुचि हो
किताबे वहां मिल जाती
लेखन संगीत कलाओं में
दुनिया में परचम लहराती

 

इस दुनिया में आकर देखो
ज्ञान का अतुलित भरा भंडार
किताबे ज्ञान के मोती लुटाए
जीवन  का  करती  उद्धार

 

लौकिक और अलौकिक पढ़ लो
स्वरचित और मौलिक पढ़ लो
आध्यात्मिक  भौतिक  पढ़ लो
संकलित  अमौलिक  पढ़ लो

 

किताबे जोश जज्बा जगाती
देश  प्रेम  का  भाव  बढ़ाती
ज्ञान भरा है इन पुस्तकों में
सदा  प्रगति  राह  दिखाती

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दिलों की दिवाली | Diwali Poem 2021

Similar Posts

  • क्रोध को त्यागें | Poem in Hindi on Krodh

    क्रोध को त्यागें ( Krodh Ko Tyage ) आज दर्द हमारा यहाँ जानें कौन, एवम हमको आज पहचानें कौन। क्यों कि बैंक से ले रखा है यें लोन, इसलिए रहता मैं अधिकतर मौन।। रखता फिर भी दिल में एक जोश, कोई गलती करें तो करता विरोध। कमाकर चुकाऊंगा खोता ना होश, कभी किसी पर नही…

  • इश्क दर्द है | Ishq Dard Hai

    इश्क दर्द है  ( Ishq Dard Hai )   इश्क दर्द है इश्क जवानी है इश्क में हो रहा …. पानी-पानी है इश्क जान है इश्क जहान है इश्क महसूस करो तो इश्वर, अल्लाह, भगवान है इश्क न काला है इश्क न गोरा है इश्क में ………. ने बेदर्दी से खुद को पाला है इश्क…

  • तेवर | Tevar

    तेवर ( Tevar )    शिकायत होने लगी है उन्हें, मेरी हर बात पर हमने भी मान लिया, बेबात की बात में रखा क्या है गरज थी तब, मेरी हर बात थी उनके सर माथे पर, अब तो कह देते हैं बात में ऐसा रखा क्या है दौलत ही बन गया पत्थर पारस ,अब जमाने…

  • सावन फुहार | Kavita Sawan Fuhaar

    सावन फुहार ( Sawan Fuhaar ) रिमझिम जो सावन फुहार बरसी, जमीं को बुझना था फिर भी तरसी, जो बिखरीं जुल्फों मे फूटकर के, वो बूंद जैसे जमीं को तरसी, रिमझिम जो…………. हमारे हाॅथों मे हाॅथ होता, पुकार सुनकर ठहर जो जाते, बहार ऐसे न रूठ जाती, बरसते सावन का साथ पाते, अजी चमन मे…

  • रहनुमा | मार्गदर्शक | Kavita

    रहनुमा ( मार्गदर्शक ) ( Rahnuma )   रहनुमा कोई मिल जाए राह मेरी आसां हो जाए मेरी मंजिल का ठिकाना मुझको भी नसीब हो जाए   मार्गदर्शक बता दे रस्ता कोई खता न मुझसे हो जाए भटक  रहा  हूं  बियावान में हाथ पकड़ कोई राह दिखाये   अंधकार का अंत नहीं है रहनुमा का…

  • हिंदी मेरी मां है, पीपल की छांव है

    हिंदी मेरी मां है एक रात ख्वाब में आई, हिंदी मांसुनाने लगी अपनी दास्तांमैं तुम्हारी मां हूं, पीपल की छांव हूंसुबह उठती हूं, प्यार से जगाती हूं,लोरी प्रेम की हर दिन सुनाती हूंव्यथित मन अब टूटने लगामुझको सब अब लूटने लगातुम भी चुप, सब कुछ सह जाते हो,जानकर भी अनजान रह जाते होमेरे चंद्र को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *