Kavita Taaboot

ताबूत | Kavita Taaboot

ताबूत

( Taaboot )

 

गुजर जाती हैं बातें भी, गुजरे हुए दिन की तरह
छोड़ जाती हैं दर्द भी चुभती कील की तरह

रख लो दिल में भले, किसी को जितना चाहो
रहोगे बातों में मगर तुम, किसी गैर की तरह

रहो लुटाते जान अपनी, ये जान तो तुम्हारी है
झटक देंगे आन पर अपनी, पराये की तरह

हुए नही रिश्ते सगे आज, जब खून के हि अपने
बह जाते हैं रिश्ते माने मनाये, भी पानी की तरह

बदला हुआ है वक्त, यकीन हो भि तो हो कितना
चल रहे हैं ताबूत मे, जैसे जिंदा लाश की तरह

कहते सभी कि हम, हो गये हैं भीड़ में अकेले
चाहते भि नहीं होना अपना, खुद के साये की तरह

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

खुदगर्जी | Khudgarzi

Similar Posts

  • पुत्री का पिता | Putri ka Pita

    पुत्री का पिता ( Putri ka pita )  Father’s day special kavita   पिता के कंधे की मजबूती  बेटी के लिए साहस और गर्व का  प्रतीक है होती। उसे समाज में अपने  बढ़ते कदमों की  तब चिंता नहीं होती तब उसकी उम्मीदें,  धुंँधलाती नहीं हैं अंधेरों में छुपकर अपनी  चमक गंँवाती नहीं हैं।   जिन…

  • निज भाषा | Nij Bhasha

    निज भाषा ( Nij Bhasha )    देना ही है यदि मान हिंदी को बढ़ानी ही है पहचान हिंदी की क्या होगा एक दिन के मनाने से दो स्थान इसे जैसे माथे के बिंदी की हर पल सोते जागते उठाते बैठते कहते रहो राम राम जय मां भारती निज भाषा ही है मूल तत्व ज्ञान…

  • गूंगी शामें | Goongi shaamen | Kavita

    गूंगी शामें ( Goongi shaamen )   जाने कैसा आलम छाया खामोशी घर घर छाई है मोबाइल में मस्त सभी अब कहां प्रीत पुरवाई है   गूंगी शामें सन्नाटा लेकर करती निशा का इंतजार फुर्सत नहीं लोगों को घर में कर लें सुलह विचार   अब कहां महफिले सजती रंगीन शामें रही कहां संगीत सुरों…

  • शुक्र है | Shukar hai

    शुक्र है ( Shukar hai )    बेशक,लगी है आग कस्बे और मुहल्ले मे लेकिन,खुदा का शुक्र है आग हमारे घर से अभी दूर है…. बांध रखे हैं संविधान के बांध हमने खड़े कर दिए हैं सैनिकों के जंगल सुरक्षा कर्मियों की नहरें हैं आग तो बुझ जायेगी उनसे ही खुदा का शुक्र है आग…

  • शहीदे आजम भगत सिंह | Bhagat Singh par kavita

    शहीदे आजम भगत सिंह ( Shaheed-E-Azam Bhagat Singh )     राजगुरु सुखदेव भगतसिंह हमको आजाद चाहिए वतनपरस्ती दिलों में जोशीले जज्बात चाहिए   भारत मां को वीर सपूत धरा को बलिदान चाहिए आजादी का दीवाना हमें भगतसिंह जवान चाहिए   सरजमी पर मिटने वालों का दौर फिर लाना होगा वतन की पुकार फिर से…

  • कोरोना पर दोहे | Corona par dohe

    कोरोना पर दोहे ( Corona par dohe )   समय चक्र का खेल नया, कोरोना  की  चाल। अर्थव्यवस्था चौपट हुई, जनजीवन  बदहाल ।   सारे घर में बंद हुए, लक्ष्मण रेखा भीतर । सामाजिक दूरियां ही, कोरोना का उत्तर।।   लॉक डाउन का पालन, सारे मिलकर करें। जान सबको प्यारी है, सभी मिल परवाह करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *