कृष्ण कुमार निर्माण की कविताएं | Krishan Kumar Nirman Poetry

बस,अब और नहीं

बस,अब और नहीं,,
तुम छिप जाओ,जाकर कहीं…
बादलों की ओट में,,,
क्योंकि….
मुझसे सहन नहीं होता
ये व्यवहार तुम्हारा
और तुम हो कि…
प्यार के नाम पर
मुखौटे पर मुखौटे लगाकर
प्रतिपल छल रहे हो मुझे
और…
साबित कर रहे हो
कि… तुम बेवफा हो
आखिर क्यों कर रहे हो तुम ऐसा…
जाओ,छिप जाओ
कहीं बादलों की ओट में…

उल्लू के पठ्ठे

जी हाँ,,
सबके पठ्ठे होते हैं
जैसे कि…
संतों के
महंतों के
नेताओं के
अभिनेताओं के
जिसके जितने पठ्ठे होंगे
उसको उतने ही सलाम होंगे
क्योंकि…
पठ्ठों के दम पर चल रहा है
सब कुछ
यहाँ तक कि उसकी व्यवस्था भी
पर….
बदनाम,,,केवल
उल्लू का पठ्ठा है

भेड़िए

जंगलों में मत ढूंढिए
बीहड़ो में मत जाइए
खोजने..भेड़ियों को ढूंढने
क्योंकि….
आजकल भेड़िए वहाँ नहीं रहते
जहाँ आप सोचते हैं
आजकल भेड़िए रहते हैं
गाँव और शहरों में
गली,नुक्कड़,चौराहों पर
इंसानी लिबास में

कृष्ण कुमार निर्माण
करनाल,हरियाणा

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • हरि अब दर्शन दो | Poem hari ab darshan do

    हरि अब दर्शन दो  ( Hari ab darshan do ) ***** ओ री हरि, अब दर्शन दो री। कलयुग में- मति गई मारी, क्या राजा? क्या भिखारी? जगत पापी से भरी, भगत पापी से लड़ी। धरा को है कष्ट अपार, त्राहि-त्राहि करे संसार। ओ री हरि, अब दर्शन दो री। असत्य सत्य पर अब है…

  • मैं गंगा हूं | Kavita Main Ganga Hoon

    मैं गंगा हूं ( Main Ganga Hoon ) हिमालय की गोद में बस्ती हूं काटकर पहाड़ों को अपने साहस से सरल भाव में बहती हूं ऐसी मै गंगा हूं। लेकर सबको अपने साथ चलती हूं चाहे कंकड़ पत्थर रेत या पेड़ बंजर भूमि उपजाऊ बना दुं ऐसी मै गंगा हूं। प्यासे की प्यास बुझाती बिछड़ों…

  • चोरी कर के लिखता हूँ मैं

    चोरी कर के लिखता हूँ मैं क्या लूटा है मैंने बतला, झूठे क़िस्से गढ़ा ना करजन्मजात दौलत वाला हूँ, तौहमत यूँ ही मढ़ा ना कर भूखा-नंगा था ये कह कर, मियां बेइज्जती करता क्योंतू भी रंग जा मेरे रँग में, तिल का ताड़ बड़ा ना कर पहले ही से मैं बेचारा, मुश्किलात में घिरा हुआज़ख़्मों…

  • तेरी हर बात | Poem teri har baat

      तेरी हर बात ( Teri har baat )     कभी चैत्र- बैसाख की पवित्र गरिमा लिये कभी गर्म लू सी ज्येष्ठ- आषाढ़ की तपन लिये   कभी सावन-भादों सी छमाछम पावस की बूंदें लिये कभी त्योहारों सीआश्विन-कार्तिक के मीठे नमकीन लिये   कभी मार्गशीर्ष-पौष की कड़कड़ाती रातों की सर्दी लिये कभी माघ- फाल्गुन…

  • Kavita | दुनिया

    दुनिया ( Duniya )   रात  मे  चाँद को , जिसने  चमकना  सिखाया । सूरज की किरणों को ,आलोक फैलाना बताया ।। ग्रीष्म ,वर्षा ,शीत ,बसंत ,होती अजीब घटनाएं है । वंदन  है  प्रभु ! उन्हें , जिसने  ये दुनिया बनाया ।। उफनती  नदियों  को , जिसने  बहना  सिखाया । गहरी  काली  झीलो  को ,…

  • सुशील चन्द्र बाजपेयी की कविताएं | Sushil Chandra Bajpai Poetry

    आकांक्षा ये भी कर लूं वो भी कर लूं,आकांक्षाएं अनगिन पाली।उधर नियति का क्रूर चक्र है,कोई बजा रहा है ताली। कर्मकाल सब है निश्चित फिर,जो भी करना, लग, कर जाओ।फल तो ऊपर वाला जाने,बस अपना कर्तव्य निभाओ। फिर भी याद रहे बस इतना,दिल ना दुखे किसी का भाई।ऐसा कोई काम करो ना…दिख जाए प्रभु की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *