प्रताप-गाथा | Kavita Pratap Gatha

प्रताप-गाथा

( Pratap Gatha )

 

महावीर राणा सांगा , राणा कुंभा परिवार में !
राणा उदय और जयवंता, जी के ममतागार में !!

पंद्रह सौ चालीस, नौ मई, कुंभलगढ़ मेवाड़ में
महावीर राणा प्रताप ने जन्म लिया संसार में !!

राजपूत संस्कृति आराधक,नाहर जैसा नर वहथा
जीवन प्राण लुटाने तत्पर, मातृभूमि के प्यार में !!

पर्वतसी कदकाठी वाला,प्रबल साहसी मन वहथा
मातृभूमिऔरआजादी ही,थी उसमन केआधार में !!

मुगल म्लेच्छ भारत में हिन्दू,राज्य मिटाते जाते थे
नहीं जीतता था अकबर से, कोई भी प्रतिकार में !!

स्वाभिमान तज दास बन रहे,कायर हिन्दू रजवाड़े
बहिन बेटियाॅं सौंप रहे थे, अकबर को उपहार में !!

किंतु नहीं मेवाड़ सौंपने , में प्रताप ने सहमति दी
बड़ी फौज से युद्ध सदा ही ,स्वीकारा स्वीकार में !!

लड़ते और हारते सारा, जब धनबल निःशेष हुआ
नहीं घास की रोटी भी थी, बेटी को आहार में !!

साहस था मिटने आतुर तब,भामाशाह चले आये
लेआये वे निज जीवन का, हर संचित उपचार में !!

बुझती ज्वालाऍं जाग्रत हो भड़कीऔर संघर्ष हुआ
हल्दी घाटी मुगल पराभव, गाथा जग विस्तार में !!

समरजीतकरअकबरहारा,ना प्रताप को जीतसका
अपना चाहा कुछभी उसने,ना पाया अधिकार में !!

आगे युद्ध हुये पर अकबर,ना प्रताप को हरा सका
वह प्रताप से आजीवन ना,जीत सका प्रतिकार में !!

मातृभूमि से प्यार,समर्पण,त्याग,शौर्य बलिदानों की
यह प्रताप गाथा युग युग तक, रहे अमर संसार में !!

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

राम | Shri ram ji ki kavita

Similar Posts

  • मेहनत से सब कुछ पा सकते हैं | Mehnat kavita

    मेहनत से सब कुछ पा सकते हैं ( Mehnat se sab kuchh pa sakte hain )    हर्ष खुशी मौज मिल जाये जीवन में आनंद आ सकते हैं पग पग खुशियां बरसे मेहनत से सब कुछ पा सकते हैं जीवन में आनंद आ सकते हैं   जो तूफान से टकराते है हौसलों से बढ़ते जाते…

  • लो आई जगमग दिवाली | Diwali ke geet

    लो आई जगमग दिवाली ( Lo aayi jagmag diwali )   लो आई जगमग दिवाली दीप जले घर आंगन में। खुशियों भरी बहारें आई फूल खिले हर आंगन में। दीप जले घर आंगन में   सद्भावों की बहती धारा धन वैभवता भंडार रहे। लक्ष्मी जी की कृपा बरसती खुशियां अपार रहे। रिश्तो में मधुरता घोले…

  • पूर्ण विराम अंत नहीं | Kavita Purn Viram

    पूर्ण विराम अंत नहीं ( Purn Viram Ant Nahi )   पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है सकारात्मक सोच प्रशस्त, नवल धवल अनुपम पथ । असफलता अधिगम बिंदु, आरूढ़ उत्साह उमंग रथ । आलोचनाएं नित प्रेरणास्पद, श्रम साधना उत्तर धात है । पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है ।।…

  • बरसाती मेंढक!

    बरसाती मेंढक! *** माह श्रावण शुरू होते ही- दिखते टर्र टर्र करते, जाने कहां से एकाएक प्रकट होते? उधम मचाते, उछल कूद करते। कभी जल में तैरते, कभी निकल सूखे पर हैं धूप सेंकते। माह दो माह खूब होती इनकी धमाचौकड़ी, लोल फुला फुला निकालते कर्कश ध्वनि। इन्हें देख बच्चे खुश होते, तो कभी हैं…

  • स्तवन | Stavan

    स्तवन *सरस्वती शारद ब्रम्हाणी!जय-जय वीणा पाणी!!*अमल-धवल शुचि,विमल सनातन मैया!बुद्धि-ज्ञान-विज्ञानप्रदायिनी छैंया।तिमिरहारिणी,भयनिवारिणी सुखदा,नाद-ताल, गति-यतिखेलें तव कैंया।अनहद सुनवाई दो कल्याणी!जय-जय वीणापाणी!!*स्वर, व्यंजन, गण,शब्द-शक्तियां अनुपम।वार्णिक-मात्रिक छंदअनगिनत उत्तम।अलंकार, रस, भाव,बिंब तव चारण।उक्ति-कहावत, रीति-नीति शुभ परचम।कर्मठ विराजित करते प्राणीजय-जय वीणापाणी!!*कीर्ति-गान कर,कलरव धन्य हुआ है।यश गुंजाता गीत,अनन्य हुआ है।कल-कल नाद प्रार्थना,अगणित रूपा,सनन-सनन-सन वंदनपवन बहा है।हिंदी हो भावी जगवाणीजय-जय वीणापाणी!! संजीव सलिल यह…

  • बाल गणेश | Poem Bal Ganesh

    बाल गणेश ( Bal Ganesh ) बाल गणेश ने थाम रखा है मोदक अपने हाथ में, मूषकराज जी रहते है हर पल उनके साथ में, शांत खड़े कोने में देख रहे ललचाई आँखों से सोच रहे मुझे भी मोदक खाने को मिलेगा बाद में! कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’ सूरत ( गुजरात ) यह भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *